Rajasthan Dust Storm Video: राजस्थान में सोमवार को भीषण धूल भरी आंधी चली, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया. सोशल मीडिया पर इसके भयावह वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें आसमान में धूल की दीवार साफ नजर आ रही है.
Gold Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार, 15 जून को तेज उछाल दिखा। एक दिन में सोना 2,500 रुपये और चांदी 5,000 रुपये महंगी हो गई। अमेरिका-ईरान समझौते के बाद कीमतों में उछाल दिखा। जानिए डिटेल।
ICC Womens T20I Rankings: महिला टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों के बाद जारी हुई ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार छलांग लगाई। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और युवा स्पिनर श्री चरणी को उनकी बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला। वहीं, वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर बनने का गौरव हासिल कर लिया।
भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हराया था। इस जीत में दीप्ति शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं थी। इसी प्रदर्शन की बदौलत दीप्ति टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में 2 स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गईं।
दीप्ति से आगे अब केवल वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज और न्यूजीलैंड की कप्तान मेली केर हैं। मैथ्यूज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 48 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। इसी वजह से उन्होंने मेली केर को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 रैंकिंग वापस हासिल कर ली।
श्री चरणी ने रचा नया करियर बेस्ट भारतीय टीम की युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी को भी बड़ा फायदा मिला। गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में वह 5 स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गईं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। चरणी अब नंबर-1 गेंदबाज इंग्लैंड की लिन्से स्मिथ से सिर्फ 5 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं। अगर उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहता है तो वह जल्द ही दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन सकती हैं।
दीप्ति ने भी गेंदबाजी रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग लगाई है और अब वह पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। इससे भारतीय टीम की मौजूदगी दुनिया की शीर्ष गेंदबाजों की सूची में और मजबूत हुई है।
बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बदलाव महिला टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल नंबर-1 पर बनी हुईं। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट 44 रन की पारी के बाद एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया की फोएबे लिचफील्ड चार स्थान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं इंग्लैंड की अनुभवी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद छह स्थान की छलांग लगाकर 14वें नंबर पर पहुंच गई हैं। स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ने भी शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑलराउंडर रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में वापसी की है।