Patna Coaching Row: जेल से छूटते ही रौशन आनंद का बड़ा बयान, खान सर पर लगाया भाई को जान से मारने का आरोप
Patna Coaching Row: पटना के चर्चित कोचिंग सेंटर विवाद ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है. ज्ञान विंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को जेल से रिहा होने के बाद जमानत मिल गई है, लेकिन बाहर आते ही उन्होंने ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है. रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की मौत को हत्या बताते हुए मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और एक कारोबारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
रौशन आनंद के इस बयान के बाद बिहार की शिक्षा और राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है. वहीं पुलिस और जांच एजेंसियों पर भी मामले की निष्पक्ष जांच का दबाव बढ़ गया है.
12 दिन बाद मिली जमानत
रौशन आनंद को पटना के चर्चित कोचिंग सेंटर विवाद में गिरफ्तार किया गया था. उन पर खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े विवाद में साजिश रचने और एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया था. पटना सिविल कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें राहत दे दी. इससे पहले दो बार उनकी जमानत पर सुनवाई टल चुकी थी। आखिरकार 12 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें रिहाई मिल गई.
#WATCH | Patna, Bihar | After being released on bail in the 'Khan Sir' coaching centre vandalism case, Gyan Bindu GS Academy director Raushan Anand says, "A conspiracy has been hatched against me. Our brother was murdered through a conspiracy hatched by Faisal Khan and RS Prasad,… pic.twitter.com/0rEjhBqucn
— ANI (@ANI) June 15, 2026
भाई की मौत को बताया हत्या
जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक वह जेल से बाहर थे, तब तक उनके भाई को कोई खतरा नहीं था. लेकिन जैसे ही उन्हें जेल भेजा गया, उनके भाई की मौत हो गई. उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है.
हालांकि अभी तक उनके आरोपों के समर्थन में कोई आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है और जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं.
नेपाल के होटल में मिला था शव
रविवार को नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से प्रिंस यादव का शव बरामद होने की खबर सामने आई थी. इस घटना ने बिहार से लेकर नेपाल तक हलचल मचा दी थी. जानकारी के अनुसार, 2 जून को हुए कोचिंग सेंटर विवाद के बाद प्रिंस यादव अपने कुछ साथियों के साथ नेपाल चले गए थे. वह वहां एक होटल में ठहरे हुए थे. बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव मिला.
नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों का भी इंतजार किया जा रहा है.
पहले भी विवादों में रहा था नाम
प्रिंस यादव का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका था. वर्ष 2021 में उन पर खान सर के कोचिंग संस्थान में घुसकर हंगामा करने और मारपीट करने का आरोप लगा था. हालिया कोचिंग सेंटर विवाद में भी उनका नाम एफआईआर में शामिल था. यही वजह है कि घटना के बाद वह बिहार छोड़कर नेपाल चले गए थे.
जांच पर टिकी सबकी नजर
रौशन आनंद के गंभीर आरोपों के बाद अब पूरे मामले की जांच और भी महत्वपूर्ण हो गई है. एक तरफ प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत है, तो दूसरी तरफ कोचिंग संस्थानों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद की परतें खुल रही हैं. फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां सभी तथ्यों को जुटाने में लगी हैं. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. हालांकि इतना तय है कि पटना का यह हाई-प्रोफाइल कोचिंग विवाद आने वाले दिनों में और अधिक चर्चा का विषय बना रह सकता है.
यह भी पढ़ें - ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, खान सरकार से हुए विवाद के बाद गए थे जेल
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में धूल का 'साइक्लोन'! तेज हवाओं के बीच IMD का अलर्ट
Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दूसरी बार मौसम का मिजाज एकदम बदल गया. सोमवार दोपहर नोएडा में काले बादल छा गए. धूल भरी आंधी चलने लगी. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. इससे पहले सुबह दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया था, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी. कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही.
गुरुग्राम में बढ़ी जलभराव की समस्या
गुरुग्राम में लगातार बारिश की वजह से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी बढ़ गई. अगर लागतार इसी प्रकार बारिश होती रही तो जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है. सड़कों पर यातायात इससे प्रभावित हो सकती है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में चुभन वाली गर्मी आज भी राहत मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो शहर में हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं. अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से नीचे ही रहने वाला है. सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया. दिन के वक्त तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियम के करीब रह सकता है. बादलों की आवाजाही दिन भर बनी रहेगी. तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर भी जारी रहेगा.
कितना है दिल्ली का एक्यूआई?
वहीं, सोमवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 135 दर्ज किया गया है, जिसे मध्यम श्रेणी में माना जाता है. हवाएं एनसीआर में भी संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है. पूर्वानुमान है कि इसमें कुछ खास बदलाव नहीं होगा.
VIDEO में देखें दिल्ली का बदला मौसम...
#WATCH | Delhi witnesses a change in weather as strong winds sweep across the National Capital. Visuals from Kartavya Path. pic.twitter.com/KZOZ3CoymM
— ANI (@ANI) June 15, 2026
#WATCH | Delhi witnesses a weather change as a dust storm sweeps across the Dwarka Sector 12 Metro station area. pic.twitter.com/5JyMlBsk6J
— ANI (@ANI) June 15, 2026
Delhi: A strong dust storm has hit Delhi, changing the weather conditions. Thick dust clouds were seen around the Indira Gandhi International Airport, especially near Terminal 3, severely reducing visibility in the surrounding area pic.twitter.com/ilPWNV3zT3
— IANS (@ians_india) June 15, 2026
#WATCH | दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में अचानक बदलाव के साथ कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
वीडियो आर.के. पुरम इलाके से है। pic.twitter.com/PAxMp09OtU
VIDEO | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital. Visuals from North Avenue.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 15, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#DelhiRains #Rainfall #DelhiNews pic.twitter.com/qjJziKFLYd
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)







