Responsive Scrollable Menu

Viral Video: 40 की उम्र में पहली बार काटा बर्थडे केक, फूट-फूटकर रो पड़ीं नैनी, रूसी महिला ने दिया शानदार सरप्राइज

बर्थडे केक देखते ही सविता इमोशनल हो गईं और अपनी मालकिन याना को गले लगा लिया। आंखों में आंसू लिए उन्होंने मोमबत्तियां बुझाईं और फिर याना और उनकी बेटी को प्यार से गले लगाया।

Continue reading on the app

PM Modi ने स्वतंत्रता दिवस पर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जताया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2047 में देश की आजादी के जब सौ साल होंगे तब भारत एक विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा और 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद इस ऐतिहासिक इमारत की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित होने का संकल्प लेता है तो वह दुनिया की नजरों में भी हमारे साहस का परिचायक बन जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया, हमारी तरफ देखने का नजरिया बदलने के लिए मजबूर हो जाती है।

मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूं। पिछले 12 वर्षों में देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने वह चाहे दलित हो, पीड़ित हो, वंचित हो, आदिवासी हो, गांव में रहने वाला हो, शहर का रहने वाला हो, गरीब हो, मध्य वर्ग का हाक, उत्तर हो, दक्षिण हो, पूर्व हो, पश्चिम हो हर किसी ने पिछले 12 साल में एक संकल्प के साथ समर्पण के साथ देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में योगदान दिया है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी का परिणाम है की इतने कम समय में 25 करोड़ देशवासी गरीबों को पीछे छोड़कर गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों के परिश्रम का ही परिणाम है कि कभी सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाना वाला भारत आज सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है।

उन्होंने कहा कि देश बहुत सारे सपने लेकर आजाद हुआ था लेकिन हम रफ्तार नहीं पकड़ पाए हो क्योंकि जो होगा देखा जाएगा की भावना थी लेकिन पिछले 12 साल में देश ने एक नहीं रफ्तार पकड़ी है और तेज गति से हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘अब 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प और सामर्थ्य को रोकना नामुमकिन है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ अब काम हो रहा है क्योंकि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर रहकर के नहीं जीना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में बहुत कुछ मिलता है।सस्ता मिलता है।

जल्दी मिल सकता है। लेकिन इसमें हमारा सामर्थ्य नजर नहीं आता। इसलिए हमें भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है।

अपने हितों की सुरक्षा हमें खुद करनी है। इसलिए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प बहुत दृढ़ता के साथ लेकर के हम आगे बढ़ रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री ने भारत में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आजाद होने के बाद विश्व में तो सेमीकंडक्टर की चर्चा होती थी लेकिन भारत में कोई संयंत्र नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘आज की डिजिटल दुनिया में प्रौद्योगिकी के महत्व को हम समझते हैं।

कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान होगा, चिकित्सा उपकरण होगा, हर किसी में चिप अनिवार्य है। चिप के बिना दुनिया थम जाती है। भारत में आज अपना सेमीकंडक्टर प्लांट है।

तीन सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू हुए हैंऔर मुझे बताया गया है वहां जो उत्पादन हो रहा है उसका निर्यात होना शुरू हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि आने वाले सात-आठ वर्ष में आठ सेमीकंडक्टर संयंत्र बहुत जल्द शुरू होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर संयंत्र,विकसित भारत की दिशा में जाने का मार्ग है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: केएल राहुल को अचानक क्या हुआ? चलना भी हुआ मुश्किल, रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे पवेलियन

KL Rahul Retired Hurt: गॉल टेस्ट के पहले दिन के आखिरी सेशन में भारत को बड़ा झटका लगा. स्टार बल्लेबाज केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. वो काफी परेशानी में नजर आए. Sat, 15 Aug 2026 16:34:29 +0530

  Videos
See all

युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते... CM योगी ने बताए रोजगार और स्टार्टअप के मौके | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T11:09:33+00:00

अंबिकापुर के मिशनरी अस्पताल में तिरंगे का अपमान.. झाड़ू से फेंका राष्ट्रीय ध्वज! Chhattisgarh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T11:06:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers