Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला:वैभव सूर्यवंशी के बड़ी पारी का इंतजार, पिछले मैच में लगाए थे 9 चौके

आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला श्रीलंका-ए के साथ खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है। आज सभी को वैभव सूर्यवंशी की बड़ी पारी का इंतजार है। वैभव ने इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। पहले मैच में नहीं चला था वैभव का बल्ला श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए थे। दूसरे ओवर में उन्होंने मोहम्मद शिराज की पहली और तीसरी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया था। वैभव सूर्यवंशी ने दो चौके लगाए थे। इसी ओवर में मोहम्मद शिराज ने उनका विकेट लिया था। अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए थे 9 चौके दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 9 चौके लगाए थे। वैभव को अब्दुल्लाह अहमदजई ने कैच आउट कराया थे। वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद इब्राहिम की चौथी और पांचवीं बॉल पर चौके लगाकर टीम को 50 रन तक पहुंचाया। वैभव ने पहले ओवर में दो चौके लगाए थे। अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में खेली थी 175 रन की पारी इससे पहले वैभव एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अंडर-वर्ल्डकप में इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इसी साल जनवरी में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में उन्होंने 175 रन की पारी खेली थी। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वैभव ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे। वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। लिस्ट-A (50 ओवर) क्रिकेट में वैभव का प्रदर्शन वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं। IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी। वैभव का सिलेक्शन इंडियन टीम में हो गया है। वह इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वहीं, वैभव 15 साल 71 दिन में चुने गए हैं। एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।

Continue reading on the app

पुखराज पहनने से पहले जानें ये जरूरी बातें, हर किसी के लिए नहीं होता शुभ

Yellow Sapphire Side Effects: धारण करने से पहले कुंडली की जांच जरूरी है. जानें किन संकेतों से पता चलता है कि यह रत्न आपको सूट नहीं कर रहा है.

The post पुखराज पहनने से पहले जानें ये जरूरी बातें, हर किसी के लिए नहीं होता शुभ appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Women T20 WC: भारत ने Pakistan को 64 रनों से रौंदा, जीत के साथ किया आगाज

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मैच में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों का आमना-सामना हुआ। 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की। मैच की शुरुआत भारत के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई। पारी की शुरुआत शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने की। जहाँ शैफाली छह रन बनाकर आउट हो गईं, वहीं स्मृति ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 68 रन बनाए।
 

इसे भी पढ़ें: India-Pakistan मैच से पहले 'Handshake' विवाद पर बोलीं Harmanpreet Kaur, 'फोकस सिर्फ क्रिकेट पर'


जेमिमा रोड्रिग्स सात गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रन बनाए। इसके अलावा, ऋचा घोष का प्रदर्शन भी शानदार रहा; उन्होंने 17 गेंदों में 34 रन बनाए, जिससे भारत ने पहली पारी में कुल 170 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की बात करें तो सादिया इक़बाल और फ़ातिमा सना ने सबसे ज़्यादा दो-दो विकेट लिए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

मैच की दूसरी पारी में पाकिस्तान की महिला टीम अच्छी शुरुआत की उम्मीद के साथ उतरी; टीम की ओपनर मुनीबा अली और गुल फ़िरोज़ा ने क्रमशः 41 और 12 रन बनाए। आयशा ज़फ़र ने 12 रन बनाए, जबकि सायरा ज़बीन ने टीम के स्कोर में दो रन जोड़े। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने मैच जीता। दीप्ति ने दूसरी पारी का पहला विकेट लिया और कुल पांच विकेट (फाइफर) चटकाए; उन्होंने अपने स्पेल के चौथे ओवर में तीन विकेट लिए।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup में भारत-पाक की भिड़ंत, खिताब की ओर पहला कदम बढ़ाने उतरेगी Team India की Women's Brigade


वह भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ रहीं, जिन्होंने पांच विकेट लिए और सिर्फ़ 10 रन दिए। इसके अलावा, श्री चरणी ने तीन विकेट लिए और शैफ़ाली वर्मा को एक विकेट मिला। भारत ने यह मैच 64 रनों से जीता और महिला T20 वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 15 Jun 2026 12:18:30 +0530

  Videos
See all

UP News: पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM Yogi ने किया स्वागत | Jewar Airport #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T07:45:26+00:00

US Iran Peace Deal: महाडील के पीछे कौन? | Middle East War | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T07:43:52+00:00

PoK Protest LIVE: PoK में हालात बेकाबू, Pakistan सेना का सरेंडर! | India’s Reaction on PoK |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T07:46:09+00:00

सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान | SAPA | Javed Ali | Controversy | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T07:39:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers