Recipe: नॉनवेज जैसा स्वाद, लेकिन पूरी तरह वेज, सावन में इस आसान रेसिपी से बनाएं उदयपुर की ये खास कटहल सब्जी
Jackfruit Curry Recipe: सावन में अगर नॉनवेज खाने का मन हो, लेकिन धार्मिक कारणों से नॉनवेज से दूरी बना रखी है, तो उदयपुर स्टाइल नॉनवेज कटहल की सब्जी एक शानदार विकल्प हो सकती है. कच्चे कटहल को मसालों के साथ इस तरह तैयार किया जाता है कि इसका स्वाद और टेक्सचर काफी हद तक नॉनवेज जैसा लगता है. इस रेसिपी में कटहल को पहले हल्दी-नमक लगाकर हल्का सुनहरा होने तक भुना जाता है. इसके बाद प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और साबुत मसालों से मसाला तैयार किया जाता है. टमाटर और गरम मसाले के साथ कटहल को धीमी आंच पर पकाने से इसका स्वाद और भी गहरा हो जाता है. इसे रोटी, पराठे, नान या जीरा राइस के साथ परोसा जा सकता है.
Arbi Ke Patte Ke Pakode Recipe: बारिश में चाय के साथ कुछ चटपटा हो जाए... अरबी के पत्तों के पकौड़े ऐसे बनाएं कि स्वाद भूल नहीं पाएंगे
Arbi Ke Patte Ke Pakode Recipe: भीलवाड़ा में मानसून के आते ही अरबी के पत्तों के पकौड़ों की माँग बढ़ गई है. बेसन, लाल मिर्च, अजवाइन, अदरक-लहसुन पेस्ट और नींबू के रस से बना बैटर पत्तों पर लगाकर रोल किया जाता है. भाप में पकाने के बाद इन्हें काटकर फ्राई किया जाता है. ये पकौड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार होते हैं. फाइबर और विटामिन से भरपूर अरबी के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद हैं. इन्हें कम तेल में एयर फ्रायर या शैलो फ्राई करके भी बनाया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









