Shorts | RSS मुख्यालय में मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा #RSS #IndependenceDay #viral #shorts
Shorts | RSS मुख्यालय में मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा #RSS #IndependenceDay #viral #shorts #trending आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म का रिलीज से पहले ही इतना बज बन गया था कि इसकी एडवांस बुकिंग जमकर हुई थी. वहीं अब फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. चलिए जानते हैं ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग की और किन-किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा.
‘आवारापन 2’ ओपनिंग डे कलेक्शन
इमरान हाशमी ने एक बार फिर से ‘शिव पंडित’ के रोल में धमाल मचा दिया है. सोशल मीडिया पर तो फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दिया गया है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी ये धमाल मचा रही हैं और इसने ओपनिंग डे में रिकॉर्ड-तोड़ शुरुआत की है.सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन (Awarapan 2 Box Office Collection Day 1) 21 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ शुरुआत की है. वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 25.20 करोड़ रुपये हो गया है.
तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी
इसी के साथ 'आवारापन 2' ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. पहले दिन 21 करोड़ कमाने के साथ ही ये फिल्म साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इसने अक्षय कुमार की वेलकम दू ट जंगल के 19.40 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे कर दिया है. इतना ही नहीं, भूत बंगला, 18.31 करोड़ और कॉकटेल 2- 14.1 करोड़ से भी आवारापन 2 आगे निकल गई है. 2026 की टॉप 10 बॉलीवुड ओपनर फिल्मों की बात करे तो इसमें टॉप पर धुरंधर 2- 145 करोड़, दूसरे नंबर पर बॉर्डर 2:-32.1 करोड़ और अब 'आवारापन 2'- 25.20 करोड़ है.
ये भी पढ़ें- Awarapan 2 X Review: रिलीज होते ही छाई इमरान हाशमी की फिल्म, लोग बोलें- 'फूल पैसा वसूल'
प्रीक्वल के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात
बता दें, जब 2007 में पहली ‘आवारापन’ रिलीज हुई थी तो ये बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाई थी. वहीं, भारत में इसका लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 7.76 करोड़ रुपये थी और वर्ल्डवाइड करीब 12 करोड़ रुपये पहुंच पाया था. वहीं, अब आवारापन 2 ने पहले दिन ही अपनी प्रीक्वल के लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया था. वहीं, पहले पार्ट की बात करे तो भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न चल पाई हो, लेकिन फिल्म की कहानी, इमरान की एक्टिंग और खासकर इसके म्यूजिक ने लोगों के दिल में अलग जगह बनाई थी. यही वजह है कि रिलीज के कई साल बाद ये कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई और इसी का फायदा आवारापन 2 को मिल रहा है.
‘आवारापन 2’ की क्या है कहानी?
‘आवारापन 2’ की कहानी शिवम पंडित के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुराने दर्द और अपराध की दुनिया से निकल नहीं पाया है. कहानी में शिवम बैंकॉक के एक खतरनाक ह्यूमन ट्रैफिकिंग नेटवर्क के खिलाफ मोर्चा लेता है. इसी मिशन के दौरान उसकी मुलाकात जारा से होती है, जिसके साथ उसका रिश्ता गहरा होता जाता है. लेकिन शिवम का अतीत, नए दुश्मन और जारा से जुड़े राज उसकी जिंदगी को फिर मुश्किल बना देते हैं. फिल्म में एक्शन, प्यार और इमोशनल ड्रामा के जरिए शिवम के स्ट्रग्ल को दिखाया गया है.
फिल्म की स्टारकास्ट
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म की स्टारकास्ट में दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, पूरन गाब्बी और सलिल आचार्य भी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है.
ये भी पढ़ें- Explainer: ‘Awarapan 2’ की रिलीज से पहले जानिए कैसी थी पहली ‘आवारापन’, बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई थी कमाई?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak
News Nation










