Responsive Scrollable Menu

काला हिरण: गोविंद नामदेव के बदले रुख पर भड़के मेकर्स, 4 मिनट का वीडियो शेयर कर लताड़ा, बोले- अब कोर्ट में मिलेंगे

फिल्म 'काला हिरण' को लेकर एक्टर गोविंद नामदेव और मेकर्स के बीच विवाद गहरा गया है. प्रोड्यूसर ने एक 4 मिनट का वीडियो जारी कर गोविंद नामदेव पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि एक्टर पहले फिल्म के समर्थन में थे, लेकिन अब उनका रुख पूरी तरह बदल गया है. मेकर्स ने वीडियो में नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कहा कि अब इस मामले का फैसला कोर्ट में होगा.विवाद सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

Continue reading on the app

गैलेक्सी अनपैक्ड से पहले सैमसंग के 2026 फोल्डेबल फोन की फोटो वायरल, डिजाइन ने खींचा ध्यान

Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 की डिजाइन लॉन्च से पहले लीक हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Fold 8 में बड़ा कवर डिस्प्ले और Flip 8 में नया कैमरा लेआउट देखने को मिल सकता है. जानें पूरी जानकारी.

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs PAK-W: भारत ने नहीं किया हैंडशेक तो भड़के पाकिस्तान महिला टीम के कोच वहाब रियाज, बोले- अगर ऐसा ही करना है...

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला मैदान पर तो एकतरफा रहा। लेकिन मैच के बाद एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक न होने का मुद्दा चर्चा में आ गया। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

हालांकि मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं होने को लेकर हुई। एशिया कप 2025 के बाद से चली आ रही यह स्थिति महिला क्रिकेट में भी देखने को मिली। टॉस के दौरान भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे से कोई बातचीत नहीं की थी।  

वहाब रियाज ने दिया सीधा जवाब
मैच के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच और पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच रिश्ते सामान्य हैं या माहौल ठंडा है। इस पर वहाब ने कहा, 'मैं काफी समय पहले क्रिकेट छोड़ चुका हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि हैंडशेक न करने की असली वजह क्या है? लेकिन अगर चीजें इसी तरह चल रही हैं तो चलने दीजिए। इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता।' उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ।

भारत का शानदार प्रदर्शन
मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम की ओर से स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष ने अहम योगदान दिया। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 106 रन पर सिमट गई। भारत ने मुकाबला 64 रन से अपने नाम कर लिया।

दीप्ति शर्मा बनीं जीत की हीरो
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 5 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हार के बाद क्या बोले वहाब?
पाकिस्तान के कोच ने माना कि उनकी टीम ने आखिरी ओवरों में 15-20 रन ज्यादा दे दिए, जिसका असर मैच पर पड़ा। उन्होंने कहा कि टीम ने संघर्ष जरूर किया और कुछ सकारात्मक बातें भी सामने आई हैं। वाहब ने कहा, 'हमने लड़ाई जरूर दिखाई। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं। खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं। कभी जीत मिलती है और कभी हार। दुर्भाग्य से इस बार हम हारने वाली टीम रहे।'

भारत की इस बड़ी जीत ने टूर्नामेंट में उसके इरादे साफ कर दिए हैं, जबकि पाकिस्तान को अब अगले मुकाबलों में वापसी के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Mon, 15 Jun 2026 09:41:36 +0530

  Videos
See all

Brazil: सेफ्टी रोप भूल गए कर्मचारी, बंजी जंपिंग ने ले ली मासूम की जान #BungeeJumping #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:43:37+00:00

Rajasthan News: 92 लाख के नशे का भंडाफोड़, 5 जिलों में ANTF की बड़ी कार्रवाई | Drug Mafia #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:42:31+00:00

US Iran Peace Deal: शांति समझौते पर मुहर का ट्रंप ने किया ऐलान | Middle East War | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:38:48+00:00

PoK Protests In London : लंदन तक पहुंची PoK की आग | Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:31:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers