Responsive Scrollable Menu

स्पोर्ट्स अपडेट- जापान और नीदरलैंड का मैच ड्रॉ हुआ:स्पेन के कोच बोले- यामाल पूरी तरह फिट, केप वर्डे के खिलाफ डेब्यू करेंगे

फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-एफ मैच में जापान ने आखिरी क्षणों में गोल कर नीदरलैंड्स को 2-2 की बराबरी पर रोका। आर्लिंग्टन के एटीएंडटी स्टेडियम में डाइची कामादा ने 88वें मिनट में हेडर लगाकर जापान को अहम एक अंक दिलाया। पहला हाफ गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में मैच बदल गया। दोनों टीमों ने 14 मिनट में तीन गोल दागे और मुकाबला रोमांचक हो गया। नीदरलैंड्स ने 50वें मिनट में बढ़त बनाई। कप्तान वर्जिल वान डाइक ने बॉक्स के अंदर हेडर लगाकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, जापान ने 7 मिनट बाद ही बराबरी कर ली। ताकेफुसा कुबो के पास पर केइतो नाकामुरा ने शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। 64वें मिनट में रयान ग्रावेनबर्ख के पास पर क्राइसेंसियो समरविल ने गोल दागकर नीदरलैंड्स को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद लग रहा था कि डच टीम जीत दर्ज कर लेगी। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… केप वर्डे के खिलाफ यामाल का खेलना तय, स्टार्टिंग इलेवन में नहीं रहेंगे स्पेन के युवा स्टार लैमिन यामाल हैमस्ट्रिंग चोट से उबर चुके हैं। वे सोमवार को केप वर्डे के खिलाफ होने वाले मैच में वर्ल्ड कप डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने संकेत दिए हैं कि 18 साल के यामाल स्टार्टिंग इलेवन में शामिल नहीं रहेंगे। अटलांटा में मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पेन के कोच डे ला फुएंते ने कहा कि यामाल की फिटनेस पर लगातार नजर रखी गई है। मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी है। कोच ने कहा कि यामाल मैच में कितनी देर खेलेंगे, इसका फैसला मुकाबले की परिस्थितियों को देखकर किया जाएगा। -----------------------------------------------------

Continue reading on the app

महंगा फ्लैगशिप अब हुआ सस्ता, Nothing Phone 3 पर ₹18,000 तक की छूट, बार-बार स्टॉक हो रहा है खत्म

Nothing Phone 3 पर Flipkart में बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड ऑफर के साथ सिर्फ ₹41,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है. जानें ऑफर, फीचर्स और क्या यह खरीदने लायक है.

Continue reading on the app

  Sports

जापान के फैंस ने फीफा वर्ल्ड कप में जीता दिल, मैच के बाद की स्टेडियम की सफाई- VIDEO

जापान के स्पोर्ट्स नीदरलैंड्स के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप मैच के बाद स्टेडियम की सफाई करते हुए नजर आए। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक फैन ने बताया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। आप भी देखें वीडियो- Mon, 15 Jun 2026 09:03:23 +0530

  Videos
See all

PoK Violence News LIVE Updates: 'मुनीर आतंकी है'! | Shehbaz Shariff | Protest | Pak Army | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T03:36:06+00:00

BJP Leader Vinod Kashyap Hatyakand Dehradun: BJP नेता की हत्या पर देहरादून में 28 घंटों से बवाल जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T03:45:19+00:00

Dehradun Violence Live: BJP नेता की हत्या पर बवाल live | BJP Leader Murder | Vinod Kashyap Hatyakand #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T03:33:34+00:00

TMC Crisis 2026 : टीएमसी कै बागी गुट का NCPI में विलय ! | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T03:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers