Veer Pahariya: वीर पहाड़िया की ‘बेनाम’ को मिल गया डायरेक्टर, ‘फुकरे’ का एक्टर बनेगा विलेन
FIFA World Cup 2026: इस टीम के ना खिलाड़ी अपने देश के ना कोच, स्कूल बस से वर्ल्ड कप में आई, दागा ऐतिहासिक गोल
न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन दाएं घुटने में दर्द की वजह से मुकाबले से बाहर हो गए। यह चोट ऐसे समय आई है जब रॉबिन्सन ने 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी और शानदार प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ी थी।
32 साल के रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दमदार वापसी करते हुए मैच में 7 विकेट झटके थे। खास बात यह रही थी कि उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया था। इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि वह ओवल टेस्ट में भी इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी होंगे। लेकिन घुटने की परेशानी ने उनकी राह रोक दी।
दो साल बाद वापसी, फिर लगा झटका
रॉबिन्सन का पिछला टेस्ट फरवरी 2024 में भारत के खिलाफ रांची में था। उस मैच में उन्होंने केवल 13 ओवर गेंदबाजी की थी और दूसरी पारी में एक भी ओवर नहीं फेंका था। फिटनेस की समस्या उनके करियर में लगातार चुनौती रही है और यही वजह है कि उनकी वापसी पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि रॉबिन्सन टीम के साथ ही रहेंगे और 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट तक फिट होने की कोशिश करेंगे।
इंग्लैंड की मुश्किलें और बढ़ीं
रॉबिन्सन की गैरमौजूदगी इंग्लैंड की परेशानियों को और बढ़ा रही। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पहले ही लंदन के एक नाइट क्लब में हुई घटना की जांच के चलते उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में पहले टेस्ट की विजेता टीम में कई बदलाव करने पड़ सकते हैं।
जोफ्रा आर्चर की वापसी संभव
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर यह है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चयन की दौड़ में शामिल हैं। आईपीएल खेलने के बाद आर्चर टीम से जुड़ चुके हैं और ओवल में अभ्यास भी कर रहे हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी की संभावना बढ़ गई है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ की उपलब्धता पर भी नजर बनी हुई है। वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड में भी बदलाव
दूसरी ओर न्यूजीलैंड को भी बदलाव करना पड़ा है। दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विल यंग को टीम में शामिल किया गया है। अब दोनों टीमें बदले हुए संयोजन के साथ दूसरे टेस्ट में उतरेंगी