Responsive Scrollable Menu

Vastu Tips: बेडरूम में क्यों नहीं लगानी चाहिए हनुमान जी की तस्वीर? जानें वास्तु शास्त्र के नियम

Vastu Tips: बेडरूम में क्यों नहीं लगानी चाहिए हनुमान जी की तस्वीर? जानें वास्तु शास्त्र के नियम

Continue reading on the app

फुटबॉल वर्ल्ड कप में जर्मनी की बड़ी जीत:डेब्यू मैच खेल रही कुरासाओ को 7-1 से हराया, काई हैवर्ट्ज ने डबल गोल किए

चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। टीम ने रविवार रात को कुरासाओ 7-1 से हरा दिया। ग्रुप-ई के इस मुकाबले के छठे मिनट में जर्मनी ने गोल स्कोर किया। फिर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ ने गोल भी किया। यह उसका टूर्नामेंट के इतिहास में पहला गोल है। जर्मनी ने दूसरे हाफ में छह गोल दागकर मुकाबला एकतरफा कर दिया। ह्यूस्टन स्टेडियम में जर्मनी के काई हैवर्ट्ज ने डबल गोल किए, जबकि टीम के 6 अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल करके स्कोरशीट में अपना नाम लिखवाया। जर्मनी अब अपने अगले मुकाबले में आइवरी कोस्ट से खेलेगी, जबकि कुरासाओ की टीम इक्वाडोर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मैच में खास जर्मनी ने छठे मैच में बढ़त बनाई जर्मनी ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। छठे मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के पास पर फेलिक्स नेमेचा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर 21वें मिनट में कुरासाओ ने मुकाबले में वापसी करते हुए अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दागा। लिवानो कोमेनेंसिया ने बॉक्स के बीच से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। हैवर्ट्ज ने हाफ टाइम से पहले गोल दागा जर्मनी ने जल्द ही मैच पर फिर नियंत्रण हासिल कर लिया। 38वें मिनट में निको श्लोटरबेक ने कॉर्नर पर हेडर लगाकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में फेलिक्स नेमेचा को बॉक्स में गिराए जाने पर जर्मनी को पेनल्टी मिली। काई हैवर्ट्ज ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया। जर्मनी ने दूसरे हाफ में 4 गोल दागे दूसरे हाफ की शुरुआत के दो मिनट बाद ही जमाल मुसियाला ने गोल कर बढ़त 4-1 कर दी। इसके बाद 68वें मिनट में नाथानियल ब्राउन और 78वें मिनट में डेनिज उंडाव ने गोल किए। 88वें मिनट में हैवर्ट्ज ने अपना दूसरा और टीम का 7वां गोल दागकर जीत का अंतर 7-1 कर दिया। आइवरी कोस्ट Vs इक्वाडोर आखिरी मिनट में डियालो के गोल से जीता आइवरी कोस्टा ग्रुप-ई के एक अन्य मुकाबले में आइवरी कोस्टा ने आखिरी मिनट पर आए अमद डियालो के गोल से इक्वाडोर पर 1-0 की जीत दर्ज की। 90वें मिनट में डियालो ने विल्फ्रेड सिंगो के पास पर आसान सा गोल किया। फिर इक्वाडोर की टीम 7 मिनट के इंजरी टाइम में बराबरी का गोल हासिल नहीं कर सकी। इस मैच के बाद आइवरी कोस्टा ग्रुप-ई के पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर आ गई है। जर्मनी टॉप पर है। क्योंकि, उसका गोल डिफरेंस ज्यादा है। ---------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ब्राजील को मोरक्को ने ड्रॉ पर रोका, स्कॉटलैंड ने 44 साल बाद जीता पहला मैच दुनिया की 7वें नंबर की टीम मोरक्को ने रविवार को फुटबॉल वर्ल्ड कप में 5 बार की चैंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोका। ब्राजील की टीम 1934 के बाद से अपना ओपनिंग मैच नहीं हारी है। ग्रुप-सी के मैच में 2022 की सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को ने इस्माइल साइबारी के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, स्टार फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर के गोल से ब्राजील ने एक अंक हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Women's T20 World Cup: मैदान पर दुश्मनी, ट्रॉफी पर यारी... भारत-पाक मैच से पहले इस तस्वीर ने सबको चौंकाया

ICC Women's T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 64 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. मैच में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने नो हैंडशेक की अपनी पॉलिसी को जारी रखा, लेकिन से पहले मिताली और सना मीर को एक साथ देख फैंस थोड़ा सा जरूर हैरान थे. Mon, 15 Jun 2026 08:04:10 +0530

  Videos
See all

PoK Violence LIVE Updates: पीओके में बगावत! | PoK Protest News | Pakistan Army | Asim Munir | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:06:45+00:00

Asaduddin Owaisi Bahraich Rally: रैली में जाने से पहले लखनऊ में किस पर भड़के ओवैसी? | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:00:06+00:00

US and Iran announce deal to end military operations. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:04:12+00:00

Swami Avimukteshwaranand Swagat Vivad: स्वामी अविमलेश्वरानंद के स्वागत पर संग्राम | Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T04:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers