आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।
मेष
परिवार के साथ मनोविनोद और भ्रमण में व्यस्तता रहेगी। समस्याएं कुछ ज्यादा ही रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। संघर्ष होगा और विजय मिलेगी।
वृष
डूबा धन मिलेगा, सत्कर्म के लिए दूसरों को प्रेरणा देंगे। मनोकामनाएं पूरी होगी। परिचय क्षेत्र में धन बढ़ेगा। गृहकार्य और साजसज्जा की प्रशंसा होगी।
मिथुन
लोकप्रियता प्राप्त होगी। सपने साकार करने का दिन है। लाभ के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिलन से प्रसन्नता।
कर्क
योजनाओं में आप सफल रहेंगे। संतान पक्ष से सहयोग और लाभ की प्राप्ति। रूकावटों का सामना, कलह योग भी। व्यावसायिक उन्नति पर ध्यान केंदि्रत रहेगा।
सिंह
बाहरी लोग निजी जीवन में हस्तक्षेप कर सकते हैं। दूसरों की चिंता में आपकी हानि होगी। अशुभ दिन है, पूंजी निवेश से विशेषकर बचें। मान सम्मान बढ़ेगा, अधिकारियों की कृपा मिलेगी।
कन्या
मिट्टी में हाथ डालेंगे, सोना बनेगा। सिविल सर्विस परीक्षा के लिए परिश्रम अधिक होगा। खतरों से खेलना हानिकर सिद्ध होगा। न्यायालय के मामलों में चिंता रहेगी।
तुला
किसी भूल या बुरी आदत के कारण लज्जित हो सकते हैं। लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। आप आकर्षण के केंद्र बिंदु रहेंगे। विवेक से काम लें, अन्यथा हानि।
वृश्चिक
विवेकपूर्ण निर्णय से धन बढ़ेगा। बिना पढ़े कहीं भी हस्ताक्षर न करें। व्यक्तित्व उदार और भावुकता पूर्ण। अनेक समस्याओं और चिंताओं का अंत।
धनु
काम की अधिकता से थकावट। आर्थिक समृद्धि के योग प्रबल है। कलह और जोखिम दोनों से बचना जरूरी है। दोपहर तक जरूरी काम निपटा लें।
मकर
वरिष्ठ जनों से सहयोग और आर्शीवाद मिलेगा। आमदनी के नए साधन बनेंगे। दोपहर बाद अशुभ समाचार पाकर उदास हो सकते हैं। आर्थिक विकास के लिए नया कदम उठायेंगे।
कुंभ
उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, शुभ समाचार मिलेंगे। नए सम्पर्क भविष्य के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगे। नए निवेश के साथ व्यवसाय का विस्तार। रिश्तों के बंधन मजबूत होंगे।
मीन
तथा कथित 'अपने' ही कष्ट देंगे- मन दुखायेंगे। अत्यंत व्यस्तता और कर्मठता वाला दिन। लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। अधूरे सभी काम पूरे होंगे, लाभ भी होगा।
Continue reading on the app