Patriotic TV Shows: फिल्में ही नहीं, ये शोज भी बढ़ाते हैं देशभक्ति का जज्बा, लिस्ट में शाहरुख खान का भी सीरियल
Patriotic TV Shows: देशभर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) का जश्न मनाया जा रहा है. इस मौके पर देशभक्ति का जज्बा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहता. टीवी पर भी ऐसे कई शोज और सीरियल आए हैं, जिन्होंने अपनी कहानी के जरिए देश, सेना और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा दिखाया है. खास बात ये है कि इस लिस्ट में सिर्फ सीरियस और युद्ध पर बेस्ड शोज ही नहीं, बल्कि ऐसे सीरियल भी हैं, जिनकी कहानी ने लोगों को अलग तरीके से देश से जोड़ने की कोशिश की. इनमें शाहरुख खान का एक चर्चित शो भी शामिल है. चलिए जानते हैं.
1. फौजी (Fauji)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 1989 में दूरदर्शन पर टेलिकास्ट किए गए इस शो फौजी का है. इस शो में भारतीय फौजियों की रोज-मर्रा की जिंदगी, उनकी ट्रेनिंग, जवानों की जिदगी को दिखाया गया. हैरानी की बात ये है कि इस शो से बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कमांडो स्कूल के लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय का रोल निभाया था. वहीं, जब कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगा था तो शो को दोबारा टेलिकास्ट किया था. वहीं, अब ये शो आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
2. परमवीर चक्र (Param Vir Chakra)
‘परमवीर चक्र’ भारतीय सेना के बहादुर जवानों की असली कहानियों पर आधारित टीवी शो था. ये शो साल 2000 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और इसमें उन सैनिकों की वीरता दिखाई गई था जिन्हें देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. शो में अलग-अलग एपिसोड के जरिए जवानों की बहादुरी, त्याग और देश के लिए उनके बलिदान को दिखाया गया. इस सो में नसीरूद्दीन शाह और फारुख शेख जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे. इसके कुछ एपिसोड यूट्यूब पर देखे जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Expaliner: 90's का 15 अगस्त होता था खास, झंडा फहराने के बाद टीवी के सामने क्यों जुटता था पूरा परिवार?
4. सी हॉक्स (Sea Hawks)
1990 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ ये शो भारतीय Coast Guard officers की जिंदगी, समुद्र में होने वाले खतरों और उनके मिशन के इर्द-गिर्द घूमती थी. शो की खासियत इसके एक्शन, अंडर वाटर सीन थे. इसमें आर माधवन, ओम पूरी, मिलिंद सोमन, निक्की अनेजा और अनुप सोनी जैसे कलाकार नजर आए थे. फिलहाल इस शो के पूरे एपिसोड किसी OTT प्लेटफॉर्म पर नहीं है.
4. सारा आकाश (Saara Akaash)
सारा आकाश 2003 से 2005 तक स्टार प्लस पर प्रसारित किया गया था. इस शो में भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की प्रोफेशनल और व्यक्तिगत जिंदगी को दिखाया गया था. शो में सई देवधर, किरण कुमार, सोनल सहगल और शक्ति आनंद लीड रोल में नजर आए थे. कहानी में देशभक्ति के साथ मुख्य स्टारकास्ट के बीच लव ट्रायंगल भी दिखाया गया था जो डेलीशोप के लिए एंटरटेनिंग भी थी.
5. समंदर (Samandar)
दूरदर्शन पर 90 के दशक में एक और देशभक्ति शो आता था, जिसका नाम समंदर था. शो में भारतीय नौसेना के जवानों और अधिकारियों की जिंदगी, उनकी ड्यूटी और देशसेवा को दिखाया गया था. 25 एपिसोड के इस शो में बॉलीवुड और टीवी के कई चेहरे नजर आए थे. इनमें विनीता मलिक, समीर सोनू और अमन वर्मा जैसे नाम हैं. शो का निर्माण विंग कमांडर अनुप सिंह बेदी वीएसएम (रिटा.) ने किया था. खास बात ये थी कि शो में असली भारतीय नौसेना के अधिकारियों की भी स्पेशल अपीयरेंस थी.
ये भी पढ़ें- Independence Day Special: 29 साल पहले 15 अगस्त पर रिलीज हुई काजोल की ये फिल्म, विलेन बन जीता था अवॉर्ड
स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘युवा शक्ति’, जानें इस बार युवाओं पर क्यों रहेगा खास फोकस?
80th Independence Day: भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला परिसर में 13वीं बार लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित किया. इस बार के स्वतंत्रता दिवस के समारोह का मुख्य फोकस 'युवा शक्ति' पर रखा गया है. सरकार Gen Z की उपलब्धियों, योगदान और आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश देना चाहती है.
ये भी पढ़ें: Red Fort Ceremony LIVE: 'आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है...', लाल किला की प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन शुरू
पहली बार स्वतंत्रता दिवस के दिन गाया गया राष्ट्रगान
इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार ऐसा हुआ, जब लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया. यह भव्य आयोजन राष्ट्रगान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने की गौरवशाली परंपरा को समर्पित है. आज समारोह में लाल किले की प्राचीर से पहले वंदे मातरम और उसके बाद राष्टगान गया गया. ऐसा पहली बार था कि जब यह व्यवस्था अपनाई गई.
ये भी पढ़ें: Explainer: ध्वजारोहण के साथ 21 तोपों की सलामी क्यों दी जाती है? जानें आजादी के जश्न की इस खास परंपरा का इतिहास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











