Responsive Scrollable Menu

UP News: गोरखपुर को 226 विकास परियोजनाओं को मिली सौगात, लाभार्थियों को दिए जाएंगे प्रमाण-पत्र

यूपी के गोरखपुर में रविवार को विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे. इस अवसर पर जनपद को 926 करोड़ से अधिक की लागत वाली 226 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी. इन परियोजनाओं के तहत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे.

226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, "आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम जुड़ेंगे. 926 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे. डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के इस अभियान का सहभागी बने."

रोजगार और नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे

इससे पहले, सीएम योगी ने शनिवार को भी गोरखपुर में 295 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. इस पर जनपद वासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अब नौजवानों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं.

नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे

मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, "विकास की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़े, यही आज 'नए उत्तर प्रदेश' की पहचान बन गई है. महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि जनपद गोरखपुर में आज ₹295 करोड़ से अधिक लागत की 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अब नौजवानों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं. जनपद वासियों को हार्दिक बधाई."

स्रोत-आईएएनएस

Continue reading on the app

IND W vs PAK W: भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में 9वीं बार पाकिस्तान को रौंदा, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर मचाया धमाल

IND W vs PAK W: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 64 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 170 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवरों में 106 रनों पर सिमट गई. दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर धमाल मचाया. वहीं अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेल रहीं श्री चरणी ने 3 विकेट चटकाए.

भारत के दिए 171 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पाकिस्तान ने 79 रन के स्कोर पर छठां विकेट गंवा दिया था. पाकिस्तान को पहला झटका दीप्ति शर्मा ने दिया. उन्होंने गुल फ़िरोजा को चलता किया. गुल फ़िरोजा 9 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद दीप्ति शर्मा ने ही आयशा जफर को अपना शिकार बनाया. जफर 12 रन बनाईं.

इसके बाद अब श्री चरणी ने सायरा जबीन को पवेलियन भेज पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया. सायरा जबीन 2 रन बनाकर आउट हुईं. फिर मुनीबा अली दीप्ति शर्मा के थ्रो से रनआउट हो गईं. मुनीबा अली 45 गेंद पर 41 रन बनाईं, जिसमें 5 चौका शामिल रहा. इसके बाद कप्ताम फातिमा सना को शैफाली वर्मा ने आउट कर पाकिस्तान को पांचवा झटका दिया. फातिमा खाता भी नहीं खोल पाईं, फिर श्री चरणी ने नतालिया परवेज़ को अपना शिकार बनाया. नतालिया परवेज़ 13 गेंद पर 13 रन बनाईं. इस तरह पाकिस्तान ने 79 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे. 

इसके बाद श्री चरणी ने रमीन शमीम को आउट कर पाकिस्तान को 7वां झटका दिया. रमीन शमीम 4 रन बनाईं. 

ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 170 रन बनाए. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेलीं, जिसमें 9 चौके और 2 छक्का शामिल रहा. कप्तान हरमनप्रीत 35 गेंद पर 4 चौके की मदद से 36 रन बनाईं. ऋचा घोष ने 17 गेंद पर 34 रनों की पारी खेलीं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 1 छक्का निकला. वहीं दीप्ति शर्मा 9 गेंद पर 1 चौके की मदद से नाबाद 12 रन बनाईं. वहीं पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. जबकि तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  शैफाली वर्मा ने पहले ही मैच में रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में ये कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली खिलाड़ी

Continue reading on the app

  Sports

FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

Manpreet Singh equals Dilip Tirkey's India record: मनप्रीत सिंह ने नीदरलैंड के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मैच में अपना 412वां इंटरनेशनल मैच खेलकर पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. वह 400 प्लस मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि, इस ऐतिहासिक दिन भारत को नीदरलैंड से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. Sun, 14 Jun 2026 23:37:37 +0530

  Videos
See all

EVM Fire News | Breaking | Bengal में EVM 'अग्निकांड' पर अभी-अभी आई बड़ी खबर #evmfire #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:08:57+00:00

Prayagraj का Waterfall बना रणभूमि! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:09:48+00:00

CCTV में कैद 'कटर गैंग' का कारनामा! मंदिर में मासूम से लूट | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:08:59+00:00

Mangrol में Murder plan fails! CCTV से खुली पूरी साज़िश | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:10:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers