Responsive Scrollable Menu

IND W vs PAK W: भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में 9वीं बार पाकिस्तान को रौंदा, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर मचाया धमाल

IND W vs PAK W: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 64 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 170 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवरों में 106 रनों पर सिमट गई. दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर धमाल मचाया. वहीं अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेल रहीं श्री चरणी ने 3 विकेट चटकाए.

भारत के दिए 171 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पाकिस्तान ने 79 रन के स्कोर पर छठां विकेट गंवा दिया था. पाकिस्तान को पहला झटका दीप्ति शर्मा ने दिया. उन्होंने गुल फ़िरोजा को चलता किया. गुल फ़िरोजा 9 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद दीप्ति शर्मा ने ही आयशा जफर को अपना शिकार बनाया. जफर 12 रन बनाईं.

इसके बाद अब श्री चरणी ने सायरा जबीन को पवेलियन भेज पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया. सायरा जबीन 2 रन बनाकर आउट हुईं. फिर मुनीबा अली दीप्ति शर्मा के थ्रो से रनआउट हो गईं. मुनीबा अली 45 गेंद पर 41 रन बनाईं, जिसमें 5 चौका शामिल रहा. इसके बाद कप्ताम फातिमा सना को शैफाली वर्मा ने आउट कर पाकिस्तान को पांचवा झटका दिया. फातिमा खाता भी नहीं खोल पाईं, फिर श्री चरणी ने नतालिया परवेज़ को अपना शिकार बनाया. नतालिया परवेज़ 13 गेंद पर 13 रन बनाईं. इस तरह पाकिस्तान ने 79 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे. 

इसके बाद श्री चरणी ने रमीन शमीम को आउट कर पाकिस्तान को 7वां झटका दिया. रमीन शमीम 4 रन बनाईं. 

ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 170 रन बनाए. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेलीं, जिसमें 9 चौके और 2 छक्का शामिल रहा. कप्तान हरमनप्रीत 35 गेंद पर 4 चौके की मदद से 36 रन बनाईं. ऋचा घोष ने 17 गेंद पर 34 रनों की पारी खेलीं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 1 छक्का निकला. वहीं दीप्ति शर्मा 9 गेंद पर 1 चौके की मदद से नाबाद 12 रन बनाईं. वहीं पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. जबकि तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  शैफाली वर्मा ने पहले ही मैच में रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में ये कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली खिलाड़ी

Continue reading on the app

  Sports

Deepti Sharma: दीप्ति शर्मा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला क्रिकेट में हासिल किए दो बड़े मुकाम

Deepti Sharma vs PAK: भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक ऐतिहासिक स्पेल फेंका. उन्होंने 5 विकेट चटकाकर 2 बड़े मुकाम हासिल कर लिए. Sun, 14 Jun 2026 23:18:16 +0530

  Videos
See all

Bengal Politics: कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर भड़के कल्याण बनर्जी #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:25:31+00:00

Patliputra Station Patna Me Ye Kya Hua? Student Protest Turns Violent! पटना स्टेशन बना रणभूमि! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:28:46+00:00

BJP Leader Murder: देहरादून में BJP नेता की हत्या से बढ़ा बवाल, भीड़ ने फूंका आरोपी का मकान | Vinod #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:30:06+00:00

Morena Train Accident: मुरैना में भीषण ट्रेन हादसा, इतने लोगों की गई जान! #latestnews #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:27:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers