Responsive Scrollable Menu

Mamata Banerjee के वफादारों ने संभाला मोर्चा, TMC के बागी गुट को रोकने के लिए स्पीकर से मिले कीर्ति-सागरिका

तृणमूल कांग्रेस के 22 सांसदों की बगावत की खबरों के बीच, ममता बनर्जी के वफादार सांसदों ने भी दिल्ली में मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष अचानक लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के आवास पर पहुंचे। जब मीडिया ने कीर्ति आजाद से पूछा कि क्या उनके पास स्पीकर से मिलने का पहले से समय है, तो उन्होंने कहा, "अगर सर हमें समय देंगे, तो हम अंदर जाएंगे। नहीं तो, हम वापस चले जाएंगे।"

संसद में अलग गुट बनाना संविधान और कानून के खिलाफ

लोकसभा स्पीकर के दफ्तर को पत्र सौंपने के बाद टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने मीडिया से बात करते हुए बागी गुट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "हमने लोकसभा स्पीकर को एक पत्र दिया है, जिसमें साफ कहा गया है कि टीएमसी एक अटूट और अविभाज्य पार्टी है। आप लोकसभा के भीतर कोई भी अलग गुट नहीं बना सकते। यह पूरी तरह से संविधान के खिलाफ है। जो लोग टीएमसी को तोड़ना चाहते हैं और संसद के अंदर अलग ग्रुप बनाना चाहते हैं, कानून इसकी इजाजत बिल्कुल नहीं देता।"

बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए सागरिका ने आगे कहा, "यह आपकी नैतिक कमजोरी को दिखाता है कि जब पार्टी चुनाव हारती है, तो आप उस पार्टी, उस नेता और उस चुनाव चिह्न को ही छोड़ देते हैं, जिसके दम पर आप चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं।"
 

इसे भी पढ़ें: क्या खत्म हो जाएगी Mamata की TMC? 28 में से 22 सांसदों की बगावत, Lok Sabha Speaker से करेंगे मुलाकात


कीर्ति आजाद ने दिया 10वीं अनुसूची का हवाला

पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कानूनी नियमों की बात करते हुए कहा, "यह पूरा मामला बिल्कुल साफ है। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने इस पर फैसला दिया है और संविधान की 10वीं अनुसूची के अनुच्छेद 4 में भी इसका साफ जिक्र है कि पार्टी के भीतर अब किसी भी तरह का विभाजन मान्य नहीं हो सकता।"

महाराष्ट्र की सियासत का उदाहरण देते हुए उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ था, वह पूरी तरह गलत था। इसलिए, हम इसी मामले को लेकर एक आवेदन के साथ यहां आए हैं और हमने स्पीकर को अपना पत्र सौंप दिया है। हमें पूरा भरोसा है कि लोकसभा स्पीकर नियमों और देश के संविधान के अनुसार ही सही फैसला लेंगे, जैसा कि वे अब तक करते आए हैं।"

Continue reading on the app

  Sports

Deepti Sharma Creates History: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली स्पिनर...

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहला विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली पहली स्पिनर बन गईं. वहीं झूलन गोस्वामी के बाद दूसरी गेंदबाज बनीं जिसने ऐसा कमाल किया. Sun, 14 Jun 2026 22:15:23 +0530

  Videos
See all

Actress Rekha Video Viral: 70 साल की उम्र में रेखा की अदा के फैंस दीवाने | Bollywood | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T17:13:18+00:00

Bengal Raid: बंगाल में ताले तोड़कर छापेमारी, TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किलें ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T17:14:57+00:00

TMC Crisis:बागी सांसदों की बैठक के बाद Kakoli Ghosh ने किए बड़े ऐलान #shorts #ytshorts #kakolighosh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T17:11:19+00:00

TMC Split News : बागी शताब्दी रॉय ने क्या बता दिया ? #tmcsplit #tmcnews #aajkitazakhabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T17:14:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers