ईरान में अराघची के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन, जानें अपने ही विदेश मंत्री के खिलाफ क्यों खोला लोगों ने मोर्चा?
अमेरिका और ईरान के बीच शांत समझौता होने वाला है. इस बीच ईरान में विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. मशहद में अराघची के खिलाफ लोग भारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहद में विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि कार्यालय के बाहर भारी संख्या में लोग ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरघची के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने "अराघची मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाए और उन पर अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में उनकी भूमिका को लेकर "बेईमान समझौतावादी" और "घुसपैठिया" होने का आरोप लगाया.
क्यों अराघची के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अराघची और ईरानी वार्ता टीम ने वाशिंगटन के साथ बातचीत में बहुत अधिक रियायतें दीं. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया है कि प्रस्तावित समझौता ईरान के राष्ट्रीय हितों की पर्याप्त रूप से रक्षा नहीं करता है. उन्होंने आगे तर्क दिया कि उभरते समझौते की शर्तें शांति समझौता हासिल करने के लिए दी गई अत्यधिक रियायतों को दर्शाती हैं.
बता दें ईरान में अराघची के खिलाफ ये प्रदर्शन एक संवेदनशील राजनयिक माहौल में हो रहे हैं, क्योंकि ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका कथित तौर पर मध्य पूर्व में तनाव कम करने के उद्देश्य से लंबे समय से प्रतीक्षित शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के करीब पहुंच गया है.
A group of hardline supporters of the Islamic Republic urged Parliament Speaker Mohammad Bagher Ghalibaf and Foreign Minister Abbas Araghchi to resign amid accusations they have offered too many concessions to the US in negotiations. pic.twitter.com/TjAVCyu6e0
— Iran International English (@IranIntl_En) June 13, 2026
होर्मुज में ईरान की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी- अराघची
इसके साथ ही ईरान ने संकेत दिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संभावित समझौता भविष्य में रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य के शासन को बदल सकता है, हालांकि इस बात को लेकर अभी भी भ्रम बना हुआ है कि समझौता वास्तव में कब होगा. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को ईरानी सरकारी टेलीविजन को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ प्रस्तावित समझौते में हालिया संघर्ष के दौरान ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए अमेरिकी नौसैनिक प्रतिबंधों को हटाना शामिल है.
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है. उन्होंने इसे तेहरान के लिए एक प्रमुख प्रभाव का स्रोत बताया. एएफपी की रिपोर्टों के मुताबिक, बातचीत से संकेत मिलता है कि दोनों पक्ष मध्य पूर्व में तीन महीने से अधिक समय से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से शांति समझौते के करीब पहुंच रहे हैं. हालांकि, अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर कब होंगे, इसके लिए अभी तक कोई स्पष्ट समयसीमा तय नहीं की गई है.
ट्रंप ने किया शांति समझौते को लेकर दावा
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर चुके हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर रविवार (14 जून) को हस्ताक्षर होंगे. इससे पहले गुरुवार को भी ट्रंप ने दावा किया था कि शांति समझौता इस सप्ताह के आखिर तक हो जाएगा. ट्रंप के इस बयान के बाद अब सभी की नजरें अमेरिका और ईरान के शांति समझौते पर टिकी हुई हैं. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी शांति वार्ता में प्रगति की पुष्टि की, लेकिन चेतावनी दी कि यदि ईरान की शर्तें पूरी नहीं हुईं तो वह पीछे हट सकता है.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तीन भारतीयों की मौत पर एस जयशंकर का फूटा गुस्सा, रुबियो को फोन कर लगाई झाड़
ईरान ने किया रविवार को शांति समझौते पर हस्ताक्षर से इनकार
उधर ईरान ने ट्रंप के उस दावे के बाद कहा कि रविवार को शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होंगे. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि समय अभी अनिश्चित है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस्माइल बगाई ने कहा, "समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की सही तारीख के लिए हमें इंतजार करना होगा, हालांकि यह कल नहीं होगा. आने वाले दिनों में ऐसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है."
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में लौटेगी शांति! अमेरिका-ईरान के बीच आज होगी डील; ट्रंप ने होर्मुज को लेकर किया ये दावा
किरण खेर की पहली शादी रही थी नाकाम, 6 साल बाद हुआ तलाक, फिर अनुपम खेर बने हमसफर
Kiran Kher First Marriage: बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की दुनिया में पहचान बनाने वाली किरण खेर आज 14 जून को अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी शानदार अभिनय, बेबाक अंदाज और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के लिए पहचानी जाने वाली किरण खेर की पर्सनल लाइफ किसी फिल्म से कम नहीं है. इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं कि एक्टर अनुपम खेर से उन्होंने दूसरी शादी की है. अनुपम से शादी करने से पहले किरण ने बिजनेसमैन और थिएटर कलाकार गौतम बेरी से ब्याह किया था. हालांकि उनकी शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाई और कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए. जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं किरण खेर की लाइफ के दिलचस्प चैप्टर के बारे में-
जल्दी-जल्दी में हुई थी पहली थी
किरण खेर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंचीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात मुंबई के जाने माने बिजनेसमैन और थिएटर कलाकार गौतम बेरी से हुई.इसके बाद दोनों की यह पहली मुलाकात पहले दोस्ती में बदली फिर उसके बाद प्यार हो गया है. फैमिली की रजामंदी के बाद दोनों ने 1979 में दोनों ने शादी कर ली. किरण और गौतम की जिंदगी में शादी के बाद खुशियां भी आईं और साल 1981 में उनके बेटे सिंकदर का जन्म हुआ उस समय किरण अपनी फैमिली और करियर दोनों को एक साथ लेकर चल रही थीं. लेकिन इसी बीच दोनों के बीच धीरे धीरे रिश्ते में परेशानियां बढ़ने लगीं.
शादी के कुछ साल बाद रिश्ते में आने लगीं दिक्कतें
किरण खेर ने बाद में कई इंटरव्यू में बताया था कि शादी के कुछ समय बाद ही उन्हें महसूस होने लगा था कि यह रिलेशन सही डायरेक्शन में नहीं जा रहा है. उनके और गौतम बेरी के बीच कई चीजों को लेकर झगड़े होने लगे थे. बताया जाता है कि जब उनके बेटे सिकंदर खेर छोटे थे, तब किरण अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. उन्होंने महसूस किया कि वह इस रिलेशन को लेकर खुश नहीं हैं. दोनों के बीच बढ़ती दूरी ने रिश्ते को कमजोर कर दिया. आखिरकार यह साफ हो गया कि अब यह शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी.
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, भाई के लिखा खास नोट, बोलीं- 'आप हमेशा याद किए जाएंगे'
कॉलेज के दोस्त थे अनुपम खेर
किरण और अनुपम खेर की फ्रेंडशिप आज की नहीं बल्कि कॉलेज के दिनों से थी. दोनों चंडीगढ़ में एक साथ पढ़ते थे और थिएटर में भी एक्टिव रहते थे और सालों तक एक दूसरे के अच्छे बने रहे. हालांकि, इनके रिलेशन की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि जिस समय किरण अपनी शादीशुदा लाइफ में परेशान थीं, उसी समय अनुपम खेर भी अपनी पर्सनल लाइफ में कठिन दौर से गुजर रहे थे. इसी वजह से दोनों एक दूसरे के इमोशनल को बारीकी से समझते थे और अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें शेयर किया करते थे.
दोनों के बीच यह दोस्ती का रिश्ता समय के साथ और मजबूत होता गया.
अनुपम और किरण ऐसे आए करीब
किरण और अनुपम की लाइफ में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब दोनों नादिरा बब्बर के एक प्ले के सिलसिले में कोलकाता गए थे. इसी दौरान अनुपम खेर ने अपने दिल की बात किरण से कही थी. कहा जाता है कि अनुपम ने खुद किरण के कमरे का दरवाजा खटखटाकर उन्हें बताया कि वह उनसे प्यार करते हैं. किरण को भी उस समय महसूस हुआ कि दोनों के बीच एक स्पेशल बॉन्ड बन चुका है. इसके बाद दोनों ने अपनी लाइफ को नई डायरेक्शन देने का फैसला किया.इसी के बाद साल 1985 में किरण खेर का गौतम बैरी से तलाक हो गया और इसके कुछ समय बाद उसी साल किरण और अनुपम ने शादी कर ली.
वर्कफ्रंट की बात करें तो किरण खेर ने 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यारदा' से अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया. जिसमें 'सरदारी बेगम', 'बारीवाली', 'देवदास', 'मैं हूं ना', 'वीर जारा', 'रंग दे बसंती' और 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों में शामिल हैं. इनमें उनकी एक्टिंग को खूब प्यार मिला था. फिल्मों के अलावा वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जज के रूप में भी नजर आ चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: गोविंदा और बेटा-बेटी नहीं, सुनीता आहूजा ने बताया आखिर किसके नाम करेंगी अपनी सारी प्रॉपर्टी? चौंके फैंस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















