30 साल पहले किसान श्यामबहादुर ने 20000 में खरीदी दो क्विंटल की गन्ना पेराई की मशीन, ग्रामीणों ने बनाया धरोहर
सुल्तानपुर के मिश्रपुर पुरैना गांव के रहने वाले श्याम बहादुरयादव लोकल 18 से बताते हैं कि उनके घर पर लगी गन्ना पेराई की यह मशीन उनके पिता द्वारा खरीदी गई थी जो आज के लगभग 30 साल पहले 20000 की थी. उन्होंने बताया कि यह मशीन पहले बैल से चलाई जाती थी लेकिन अब इसको मॉडिफाई कर दिया गया है और इसमें विद्युत संयंत्र का इस्तेमाल करके इसे बिजली के माध्यम से चलाया जाता है. वहीं अगर इसके वजन की बात करें तो यह सामान्य और वर्तमान की गन्ना पेराई के कोल्हू से लगभग 5 गुना अधिक वजन की हैं यानी कि इस कोल्हू का वजन 2 कुंतल से अधिक है और वर्तमान में इसका दाम 50000 से अधिक है हालांकि इस तरह का कोल्हू मिलना दुर्लभ है.
जयपुर में बना कमाल का पत्थरों का घर! बाहर 45°C की तपिश, लेकिन अंदर 5-7 डिग्री कम तापमान, जानिए इसका सीक्रेट
Jaipur Stone House: जयपुर में एक ऐसा अनोखा पत्थरों का घर चर्चा का विषय बना हुआ है, जो भीषण गर्मी में भी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है. खास डिजाइन और पारंपरिक निर्माण तकनीकों से तैयार इस घर का अंदरूनी तापमान बाहर की तुलना में लगभग 5 से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहता है. पत्थरों की मोटी दीवारें, बेहतर वेंटिलेशन और पर्यावरण अनुकूल निर्माण शैली गर्मी को भीतर प्रवेश करने से रोकती हैं. यही कारण है कि घर के अंदर रहने वालों को अत्यधिक गर्म मौसम में भी आरामदायक वातावरण मिलता है. विशेषज्ञ इसे ऊर्जा बचाने वाला और टिकाऊ निर्माण मॉडल मान रहे हैं. इस तरह के घर न केवल बिजली की खपत कम करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

