जून-अगस्त के दौरान अल नीनो होने की संभावना 80 प्रतिशत, महंगाई का मंडराया खतरा: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, जून-अगस्त के दौरान अल नीनो की घटना होने की संभावना 80 प्रतिशत है और इसके कम से कम नवंबर तक इसके बने रहने की संभावना 90 प्रतिशत या उससे अधिक है। हालांकि, देश में जलाशयों का जलस्तर सामान्य भंडारण से अधिक है (11 जून तक) और सब्जियों की आवक के आंकड़े भी संतोषजनक हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि क्या सप्लाई की स्थिति ऐसी है जो खाने-पीने की चीजों और ईंधन की कीमतों में अचानक होने वाले बदलावों से महंगाई पर पड़ने वाले असर को संभाल पाएगी या नहीं।
अर्थशास्त्री दिपान्विता मजूमदार के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 में सीपीआई महंगाई दर 5.2 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। यह अनुमान अल नीनो के कुछ असर और कच्चे तेल की औसत कीमत 90 से 100 डॉलर प्रति बैरल रहने की संभावना पर आधारित है।
मई 2026 में हेडलाइन सीपीआई महंगाई दर 3.9 प्रतिशत रही, जो बीओबी रिसर्च के 4.1 प्रतिशत के अनुमान से कम थी, लेकिन अप्रैल के 3.5 प्रतिशत से ज्यादा थी।
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों और ईंधन की कीमतों में तेजी थी; खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर बढ़कर 4.8 प्रतिशत हो गई।
हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ट्रांसपोर्ट से जुड़ी महंगाई दर बढ़ी, जबकि रेस्टोरेंट और रहने-ठहरने की सेवाओं की महंगाई दर में भी बढ़ोतरी हुई।
कोर महंगाई दर (खाने-पीने की चीजों और ईंधन को छोड़कर) बढ़कर 3.9 प्रतिशत हो गई, जो कीमतों में अंदरूनी दबाव के संकेत हैं।
बीओबी रिसर्च को ईंधन की ज्यादा कीमतों और मौसम से जुड़ी अनिश्चितताओं, खासकर अल नीनो की वजह से खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना से महंगाई का जोखिम दिख रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है, खाने-पीने की चीजों की महंगाई के मामले में, ईंधन की ज्यादा कीमतों का असर और माल ढुलाई (फ्रेट) की लागत में संभावित बढ़ोतरी से निकट भविष्य में महंगाई और बढ़ सकती है। इसलिए, सेकंड-राउंड पास-थ्रू (यानी लागत बढ़ने का कीमतों पर बाद में पड़ने वाला असर) पर बारीकी से नज़र रखने की जरूरत है, खासकर तब जब इस साल मौसम से जुड़े जोखिम ज्यादा हैं।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है, हमारा मानना है कि कोर महंगाई दर में बढ़ोतरी का जोखिम और बढ़ेगा क्योंकि मांग स्थिर रहने के बीच कंपनियां इनपुट लागत में हुई बढ़ोतरी का कुछ बोझ ग्राहकों पर डाल सकती हैं। आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की महंगाई से जुड़े जोखिम भी बढ़ने की संभावना है।
--आईएएनएस
एससीएच/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
गोविंदा और बेटा-बेटी नहीं, सुनीता आहूजा ने बताया आखिर किसके नाम करेंगी अपनी सारी प्रॉपर्टी? चौंके फैंस
Sunita Ahuja Video Viral: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने प्यारे पालतू डॉग के साथ नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने मजाक-मजाक में ऐसा बयान दे दिया, जिसने वहां मौजूद पैपराजी के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया.
सुनीता आहूजा को एयरपोर्ट पर उनके पसंदीदा पेट डॉग चिहुआहुआ के साथ देखा गया. वो पूरे समय अपने डॉग को गोद में लिए नजर आईं और काफी प्यार से उसका ख्याल रखती दिखीं. एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद जब वो अपनी कार के पास पहुंचीं तो उन्होंने अपने डॉग को बेहद सावधानी से कार की अगली सीट पर बैठाया. इसी दौरान उन्होंने हंसते हुए ऐसा मजाक किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.
'सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम कर दूंगी'
जैसे ही सुनीता ने अपने पालतू डॉग को कार में बैठाया, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं अपनी सारी प्रॉपर्टी इसके नाम कर दूंगी." उनकी ये बात सुनते ही वहां मौजूद फोटोग्राफर्स भी हंस पड़े. माहौल पूरी तरह हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया. तभी एक पैपराजी ने मजाकिया अंदाज में उनसे सवाल किया कि अगर सारी प्रॉपर्टी डॉग के नाम कर देंगी तो उनके भांजे कृष्णा अभिषेक का क्या होगा? इस सवाल पर सुनीता ने जो जवाब दिया, उसने सभी का दिल जीत लिया.
कृष्णा अभिषेक को बताया बेटा
कृष्णा अभिषेक का नाम सुनते ही सुनीता के चेहरे पर मुस्कान आ गई. उन्होंने बेहद प्यार और गर्व के साथ कहा कि कृष्णा को किसी चीज की कमी नहीं है और वो आगे भी लगातार सफलता हासिल करता रहेगा. सुनीता ने कहा, "वो मेरा बेटा है. उसके पास पहले से बहुत कुछ है. अब तो मुझे उससे कुछ लेना है. कृष्णा मुझसे कहीं बड़ा इंसान है. भगवान उसे और भी बड़ा बनाए. जब तक मैं जिंदा हूं, वह हमेशा सफल और खुश रहेगा." उनकी इस बात ने साफ कर दिया कि कृष्णा के लिए उनके दिल में कितना प्यार और अपनापन है. सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस बयान की खूब तारीफ कर रहे हैं.
सालों पुराने रिश्ते में लौटी मिठास
सुनीता आहूजा का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में उन्होंने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ सालों पुराना मनमुटाव खत्म किया है. दरअसल, पिछले कई सालों से गोविंदा के परिवार और कृष्णा अभिषेक के बीच रिश्तों में खटास की खबरें सामने आती रही थीं. कई बार ये विवाद सार्वजनिक रूप से भी चर्चा का विषय बना. हालांकि अब लगता है कि परिवार ने पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का फैसला कर लिया है.
'लाफ्टर शेफ्स' में हुआ मिलन
सुनीता, कृष्णा और कश्मीरा के रिश्तों में आई ये नई गर्माहट टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड' के दौरान देखने को मिली थी. अप्रैल में ब्रॉडकास्ट हुए एक एपिसोड में सुनीता आहूजा ने खास मेहमान के तौर पर हिस्सा लिया था. शो के दौरान जब कृष्णा ने अपनी मामी को देखा तो वह भावुक हो गए. वर्षों से चली आ रही दूरियों और गलतफहमियों को याद करते हुए उन्होंने मंच पर ही माफी मांगी. कृष्णा की आंखों में आंसू देखकर दर्शक भी भावुक हो गए थे. उन्होंने स्वीकार किया कि अगर बीते वर्षों में उनसे कोई गलती हुई हो या उन्होंने किसी तरह का दुख पहुंचाया हो, तो वह उसके लिए माफी चाहते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation























