Responsive Scrollable Menu

Salman Khan: टॉक ऑफ द टाउन बना सलमान खान का नया लुक, 'SVC63' को लेकर अटकलें लगनी हुई शुरू

Salman Khan: आमिर खान की फ़िल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने के जश्न में सलमान खान का बदला हुआ लुक देखकर फ़ैन्स हैरान रह गए। यूजर्स का कहना है कि उनका ये लुक आने वाली फिल्म SVC63 के लिए है।

Continue reading on the app

तुगलकाबाद अग्निकांड: CCTV फुटेज की जांच से आग लगाने की साजिश का खुलासा, किशोरी सहित 4 पकड़े

दिल्ली के तुगलकाबाद अग्निकांड की जांच के दौरान पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच से घर में आग लगाने की साजिश का खुलासा हुआ है। पकड़े गए लोगों में एक किशोरी और एक महिला भी शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के रन आउट पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, बताया- आउट होने के बाद हिटमैन ने क्या कहा?

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जिसने भारतीय फैंस को चौंका दिया। खराब तालमेल के कारण रोहित शर्मा रनआउट हो गए और उन्हें निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा। मैच के बाद शुभमन गिल ने इस घटना पर खुलकर बात की और बताया कि आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने उनसे क्या कहा था।

धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में भारत को 195 रन का लक्ष्य मिला था। टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। लेकिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच गलतफहमी के चलते रोहित रन आउट हो गए थे। रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन रन लेने के दौरान दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल नहीं बन पाया और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

रोहित के रन आउट होने पर गिल बोले
मैच के बाद जब शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस रनआउट को लेकर रोहित शर्मा से बात की, तो भारतीय कप्तान ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। गिल ने कहा, 'मुझे पता है कि उन्होंने रिप्ले देख लिया था। उन्होंने मुझसे कहा कि कोई बात नहीं, ठीक है। वैसे भी अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में भी वह रनआउट हुए थे।'

गिल की कप्तानी पारी से भारत की आसान जीत
रनआउट की घटना के बाद शुभमन गिल ने अपना ध्यान पूरी तरह बल्लेबाजी पर फोकस रखा। उन्होंने शानदार नाबाद 84 रन की पारी खेली और भारत को 13 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दिला दी। अपनी पारी में गिल ने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी इस बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

गिल ने मैच के बाद कहा कि यह मुकाबला किसी टी20 मैच जैसा लग रहा था। उन्होंने अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की जमकर तारीफ की, जिन्होंने शतक लगाकर भारत पर दबाव बनाया था। गिल ने कहा, 'हमने अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करके मैच को हमारी पकड़ से दूर कर दिया था। हालांकि हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी की। विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था।'

डेब्यू खिलाड़ियों की भी गिल ने की तारीफ
भारतीय कप्तान ने टीम के नए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे की खास तारीफ की, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में तीन-तीन विकेट लिए। गिल ने कहा कि गुरनूर ने नई गेंद और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। वहीं हर्ष दुबे ने पहले ओवर में 16 रन देने के बाद शानदार वापसी की।

मिडिल ओवर्स को बताया जीत की कुंजी
गिल ने वनडे क्रिकेट में मिडिल ओवर्स के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को लगातार दबाव बनाना होता है, जबकि बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करते हुए गैप्स ढूंढ़ने होते हैं। यही रणनीति टीम मीटिंग में भी तय की जाती है और उसी पर अमल करके भारत ने जीत हासिल की।

Sun, 14 Jun 2026 10:11:43 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee | TMC Split News: ममता के भरोसेमंद Sudip भी बागी खेमे में! | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T06:14:42+00:00

West Bengal News : Abhishek को लेकर Kalyan Banerjee के बदले सुर! | Mamata | TMC | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T06:14:56+00:00

BJP Leader Murder News LIVE Updates: देहरादून पहुंचे बुलडोजर..अब होगा एक्शन! | Vinod | Vikas Nagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T06:11:21+00:00

Rahul Gandhi News: चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान #rahulgandhi #timesnownavbharat #meeting #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T06:10:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers