Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026 Wishes: 15 अगस्त पर अपने दोस्तों, परिजनों और कलिग्स को भेजे देशभक्ति से जुड़े ये मैसेज और शायरियां

Independence Day 2026 Wishes: आज 15 अगस्त 2026 के दिन भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर देशवासी धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व का जश्न मना रहे हैं. लोग अपने दोस्तों और परिजनों को देशभक्ति से जुड़े मैसेज भेजते हैं और आजादी दिवस की शुभकामनाएं देते हैं. अगर आप 15 अगस्त के लिए सोशल मीडिया पोस्ट, मैसेज, विशेज या फिर दमदार शायरियां ढूंढ रहे हैं तो ये खबर पढ़ें. हम आपके लिए लेकर आए हैं छोटे और असरदार देशभक्ति से भरे संदेश. इन संदेशों में आपको भारतवर्ष की मिट्टी की महक, वीर सिपाहियों की शहीदी और संघर्षों वाली आजादी का अहसास होगा. इन्हें भेजेंगे तो आपके दोस्त भी दिल से बोलेंगे भारत माता की जय... यहां पढ़ें शानदार स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.

Independence Day 2026 Wishes in Hindi (स्वतंत्रता दिवस 2026 की शुभकामनाएं हिंदी में पढ़ें)

1.कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है.

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

2.भारत मां की मिट्टी का हर कण हमे पुकारता है,
जो देश के लिए जीता है, वही सच्चा भारतवासी कहलाता है.

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

3.स्वतंत्रता केवल एक दिन का उत्सव नहीं,
यह उन वीरों के बलिदान की अमर कहानी है,
जिन्होंने अपने आज को मिटाकर 
हमारा कल रोशन किया

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

4.तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं
यह हर भारतीय की पहचान है.
जब यह लहराता है तो हर दिल 
गर्व से भर जाता है.

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

5.तिरंगा लहराए
शान से, ऊंचे नीले आसमान में
याद करे वीरों की 
कुर्बानी, गर्व है हमें
अपने हिंदुस्तान पे

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

6.तिरंगे की शान
देश का अभिमान
आजादी के वीरों 
को शत-शत नमन, जय हिंद

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

7.ये बात हवाओं को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की
ऐसे तिरगे को सदा दिल में बसाए रखना

ये भी पढ़ें- Vande Mataram Full Lyrics in Hindi: स्वतंत्रता दिवस की थीम है "वंदे मातरम के 150 साल", यहां पढ़ें राष्ट्रगीत के लिरिक्स हिंदी में

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

8.ना पूछो जमाने से, क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी है.
सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

10.अपनी आजादी को हम हरगिज
मिटा सकते नहीं सर कटा सकते हैं
लेकिन सर झुका सकते नहीं

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

11.तिरंगे की छांव में सपने संवर जाते हैं,
भारत के रंग दिलों में उतर जाते हैं.
जो देश के लिए कुछ करने का हौंसला रखते हैं
वही आने वाले कल के सितारे बन जाते हैं.

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

12.हर तिरंगे की लहर में वीरों का त्याग छिपा है
हर स्वतंत्र सांस में शहीदों का आशीर्वाद बसा है.

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

13.जिस मिट्टी ने हमें जन्म दिया,
उसकी रक्षा हमारा धर्म है.
भारत की आन-बान और शान पर 
हर भारतीय को गर्व है

14.लड़े वो वीर 
जवानों की तरह
ठंडा खून भी
फौलाद हुआ था
मरते मरते भी 
मार गिराए थे
तभी तो हमारा
देश आजाद हुआ था

15.ना सरकार मेरी है
ना रौब मेरा है
ना बड़ा सा नाम मेरा है
मुझे तो छोटी सी 
बात का घमंड है
मैं भारत का और भारत मेरा है

16.कभी मीरा कभी खुसरो, कभी रसखान हो जाऊं
कभी राधा कभी कन्हैया का मैं, गोकुलधाम हो जाऊं
जो वंदे मातरम की धुन, कहीं बजते हुए सुन लूं
तिरंगे की तरह इठला के, हिंदुस्तान हो जाऊं

17.आन देश की, शान देश की,
देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा,
अपनी यही पहचान है.

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

18.चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

19.न भीड़ के साथ हूं, न किसी कारवां के साथ हूं
मैं इस मुल्क की अमानत हूं, बस हिंदुस्तान के साथ हूं
सियासते आती-जाती हैं, ये दौर भी गुजर जाएगा
मगर तिरंगे की शान रहे.. मै बस उस आसमान के साथ हूं

20.ये सलामी इस तिरंगे को 
जिससे हमारी शान हैं,
सर हमेशा ऊंचा रखना जब तक दिल में जान हैं

21.जिसका ताज हिमालय है,
जहां बहती है गंगा
जहां अनेकता में एकता है,
सत्यमेव जयते जहां नारा है
वह भारत देश हमारा है

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

22.देशभक्ति की महक
अब मेरे कपड़ों में भी आने लगी है,
अब तो मेरी धड़कन भी
जय हिंद गाने लगी है.

23.अपनी धरती अपना है ये वतन,
मेरा है मेरा है ये वतन
इस पर जो आंख उठाएगा, जिंदा दफना दिया जाएगा
मुझे जान से भी प्यारा है ये वतन

24.वंदे मातरम की गूंज हो,
भारत मां की जय हो
स्वतंत्रता के पावन पर्व पर
हम सब मिलकर नमन करें

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

25.सुंदर है जग में सबसे,
नाम भी न्यारा है,
जहां जाती-भाषा से बढ़कर,
देश-प्रेम की धारा है,
निश्चल, पावन, प्रेम पुराना,
वो भारत देश हमारा है

26.ये वंदन की धरती है, अभिनंदन की धरती है, 
ये अर्पण की भूमि है, ये तर्पण की भूमि है,
इसकी नदी-नदी हमारे लिए गंगा है,
इसका कंकड़-कंकड़ हमारे लिए शंकर है, 
हम जियेंगे तो इस भारत के लिए, 
मरेंगे तो इस भारत के लिये,
मरने के बाद भी, गंगा जल मे बहती हुई, 
हमारी अस्थियों को कोई कान,
लगाकर सुनेगा, तो एक ही आवाज आयेगी

27.मैं भारतवर्ष का हरदम हरपल सम्मान करता हूं
यहा की चांदी सी मिट्टी का ही
गुणगान करता हूं
चिंता नहीं है मुझे स्वर्ग में जाकर मोक्ष पाने की
हो तिरंगा कफन मेरा बस यही 
अरमान रखता हूं

28.कोई हस्ती कोई मस्ती 
कोई चाह पे मरता है 
कोई नफरत कोई मोहब्बत 
कोई लगाव पे मरता है 
ये ग्रुप है उन दिवानों का यहां हर बन्दा अपने हिंदुस्तान पे मरता है
I love my india

जय हिन्द

29.आओ झुक कर सलाम करे उन्हें 
जिनकी जिन्दगी में ये मुकाम आया है. 
किस कदर खुशनसीब है वो लोग 
जिनका लहू भारत देश के काम आया है!

जय हिंद

30.देश भक्तो के बलिदान से स्वतंत्र हुए है हम, 
कोई पूछे कौन हो तुम तो गर्व से कहना 

हिंदुस्तानी है हम

ये भी पढ़ें-Independence Day 2026 Slogans: 'इंकलाब जिंदाबाद'... 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति जगाने वाले 25 नारे, पोस्टर पर लिखते ही भर जाएगा जोश

Continue reading on the app

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस 2026 शुभकामनाएं, 15 अगस्त पर शेयर करें शानदार Wishes, Messages, Quotes और Shayari

15 August Whatsapp Status Messages Wishes:15 अगस्त पर परिवार और दोस्तों को भेजें देशभक्ति से भरे खूबसूरत , कोट्स, शायरी और स्स्टेटस। यहां देखें स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश लिस्ट।

Continue reading on the app

  Sports

5 भारतीय तेज गेंदबाज... जिन्होंने इंटरनेशनल मैच में फेंकी सबसे तेज गेंद, तोड़ डाले स्पीड के रिकॉर्ड

5 Indian fastest bowlers: इंटरनेशनल क्रिकेट में 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ शोएब अख्तर का सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड आज भी अजेय है. लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के लिए सबसे तेज गेंद किसने फेंकी है? 156 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले उमरान मलिक से लेकर जवागल श्रीनाथ, इरफान पठान और जसप्रीत बुमराह तक. पढ़िए भारतीय क्रिकेट के उन टॉप-5 रफ्तारी के सौदागरों की कहानी, जिन्होंने अपनी आग उगलती गेंदों से स्पीड गन पर तहलका मचा दिया. Sat, 15 Aug 2026 20:13:35 +0530

  Videos
See all

Pipalkoti tunnel में इतना पानी कैसे आया? THDC इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने बताया #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T14:44:07+00:00

Muzaffarnagar में बड़ा हादसा टला! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T14:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers