A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

10 मिनट में चाहिए High Protein नाश्ता? बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं क्रिस्पी मसूर डोसा, देखें Recipe

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि सुबह का नाश्ता ऐसा हो कि जो काफी सेहतमंद हो और झटपट से बनकर तैयार हो जाए। जब मन में वजन घटाने या फिटनेस की बात आती है, तो ऐसे में सबसे हेल्दी डोसा होता है।
गौरतलब है कि डोसा बनाने के लिए दाल-चावल को रातभर भिगोना और खमीर उठाना पड़ता है। अब झटपट तरीके से हाई-प्रोटीन इंस्टेंट मसूर दाल डोसा बना सकते हैं। मेघा महिंद्रू की यह सुपर क्विक रेसिपी आपको सुबह के नाश्ते को फटाफट बनाने के लिए बेहद काम आएगी। आइए आपको रेसिपी बताते हैं-

सामग्री की तैयारी

डोसा बैटर के लिए
-1 कप साबुत या धुली लाल मसूर दाल
-1 छोटा कटा हुआ टमाटर
-2-3 सूखी लाल मिर्च, स्वाद के अनुसार
-1 छोटा चम्मच जीरा
-मुट्ठी भर बारीक कटा हरा धनिया
-थोड़ा सा पानी और नमक स्वादअनुसार
स्टफिंग के लिए

-1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
-1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
-1/4 कप कद्दूकस की हुई गाजर
-स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर

बिना दाल भिगोए ऐसे तैयार करें बैटर
अब आप ट्रेडिशनल तरीके को भूल जाए बस मेघा महिंद्रू की इस सीक्रेट ट्रिक में दल भिगोने का झंझट खत्म है। आपको बस एक मिक्सचर जार लेना है। इसमें सूखी मसूर दाल को अच्छे से साफ करके डाल सकते हैं। इसके बाद उसी मिक्सर जार में कटे हुए टमाटर, साबुत सूखी लाल मिर्च और जीरा डाल दें। मिश्रण को पीसने के लिए आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी भी मिलाएं। अब मिक्सर को अच्छी तरह चलाकर सारी सामग्री को बारीक पीस लें, ताकि एकदम चिकना, गाढ़ा और मुलायम डोसे का घोल तैयार हो जाए, जिसमें किसी प्रकार के दाने न रहें।

बैटर को दें फाइनल टच
बैटर अच्छे से पीस जाए, तो इसमें एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निकाल लें। अब इस तैयार बैटर में स्वादानुसार नमक और ढेर सारा बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया डालें। चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरह से फेंट लें। इस बात का ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा या बहुत ज्यादा पतला न हो। 

प्रोटीन से भरपूर कलरफुल स्टफिंग बनाएं
डोसे को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए एक आसान और झटपट भरावन तैयार करें। इसके लिए एक कटोरे में मैश किया हुआ पनीर डालें और उसमें बारीक कटी हुई रंगीन शिमला मिर्च तथा बारीक कसी हुई गाजर मिला दें। स्वाद के अनुसार थोड़ा नमक डालें और हल्का चटपटा फ्लेवर देने के लिए काली मिर्च पाउडर मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह से आपस में मिला लें। इस तरह आपकी ताजी, कुरकुरी और प्रोटीन से भरपूर वेजी-पनीर फिलिंग तैयार हो जाएगी, जो डोसे के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगी।

तवे पर कैसे फिलाएं डोसा
इसके लिए आप एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें। तवे पर थोड़ा-सा तेल या घी लगाकर उसे चिकना कर लें और फिर अतिरिक्त तेल को टिशू पेपर से पोंछ दें। अब तवे के बीच में एक बड़ा चमचा भरकर बैटर डालें और चमचे को गोल-गोल घुमाते हुए अंदर से बाहर की तरफ फैलाएं, जिससे एक पतला और क्रिस्पी डोसा बन जाएगा। इसको मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें।

स्टाफिंग भरें और गरमा-गरमा सर्व करें
डोसा नीचे से अच्छे सिक जाने के बाद उसके किनारे तवे को छोड़ने लगें, तो इसके ऊपर तैयार की हुई पनीर और सब्जियों की स्टफिंग को बीच में या एक तरफ फैलाकर रखें। इसके बाद डोसे को सावधानी से मोड़ लें। बिना किसी झंझट के बेहद क्रिस्पी, शानदार लाल रंग का और प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल डोसा तैयार है। इसको आप गरमा-गरम नारियल की चटनी या पुदीने रायते के साथ सर्व कर सकते हैं। यह खाने में भी टेस्टी लगेगा। 

Continue reading on the app

Fact Check: बैंकॉक में आए भूकंप के पुराने वीडियो को फिलीपींस का बताकर किया जा रहा वायरल 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। फिलीपींस में 8 जून 2026 को आए भूकंप से जोड़कर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो बिल्डिंग्स को हिलते और इनके कुछ हिस्से को टूटते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है […]

The post Fact Check: बैंकॉक में आए भूकंप के पुराने वीडियो को फिलीपींस का बताकर किया जा रहा वायरल  appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: रहमानुल्लाह गुरबाज ने गौतम गंभीर के गुरुमंत्र से भारत के खिलाफ ठोका सबसे तेज शतक, बैटर ने खुद किया खुलासा

भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपनी आतिशी पारी से सभी का ध्यान खींचा। हालांकि उनकी शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। लेकिन मैच के बाद गुरबाज ने एक बड़ा खुलासा करते हुए अपनी सफलता का श्रेय भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को दिया।

गुरबाज ने बारिश से बाधित 25 ओवर के मैच में सिर्फ 51 गेंदों में 102 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 8 छक्के लगाए और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 25 ओवर में 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

गंभीर की सलाह से गुरबाज का खेल निखरा
मिड-इनिंग इंटरव्यू के दौरान गुरबाज ने बताया कि मुल्लांपुर में खेले गए इकलौते टेस्ट के बाद उनकी गौतम गंभीर से लंबी बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह अपनी बल्लेबाजी, खासकर शॉट चयन में सुधार करना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने गंभीर से सलाह मांगी।

मुल्लांपुर टेस्ट के बाद गंभीर से बात हुई थी: गुरबाज
गुरबाज ने कहा, 'टेस्ट मैच के बाद मेरी गौतम गंभीर सर से बहुत अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने मुझे कुछ सकारात्मक सुझाव दिए और बताया कि मुझे किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। मैंने नेट्स में उन्हीं बातों पर काम किया और आज उसका फायदा मिला।'

'मैं पॉजिटिव माइंटसेट के साथ खेलता हूं'
अफगान बल्लेबाज ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ सकारात्मक क्रिकेट खेलना था। उन्होंने बताया कि 25 ओवर के मैच में टीम को तेज शुरुआत की जरूरत थी और उन्होंने अपने खेल पर भरोसा रखते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की।
गुरबाज ने कहा, 'मैं अपनी तैयारी और मेहनत पर भरोसा करता हूं। यह पारी मेरी कड़ी मेहनत का नतीजा है। अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना हमेशा खास होता है।'

गौरतलब है कि गौतम गंभीर और गुरबाज पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स में साथ काम कर चुके हैं। आईपीएल 2024 में गंभीर टीम के मेंटर थे, जबकि गुरबाज टीम का हिस्सा थे। दोनों के बीच उसी दौरान अच्छी समझ विकसित हुई थी। हालांकि गुरबाज का शानदार शतक अफगानिस्तान को जीत नहीं दिला सका। भारत ने 195 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने 13 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

गुरबाज की यह पारी भले ही हार में आई हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी और गौतम गंभीर की सलाह वाला खुलासा इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो गया है।

Sun, 14 Jun 2026 11:16:54 +0530

  Videos
See all

Dehradun Bulldozer Action: देहरादून पहुंचे बुलडोजर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T07:16:21+00:00

West Bengal News : क्या बिखर जाएगी TMC ? #mamatabanerjee #abhishekbanerjee #tmc #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T07:15:37+00:00

Dehradun Bulldozer Action: BJP नेता के हत्यारे के घर चला बुलडोजर, सामने आया LIVE VIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T07:15:04+00:00

Ram Mandir News : राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी में SIT गठित, मंदिर ट्रस्ट की अपील पर सरकार का फैसला | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T07:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once