Responsive Scrollable Menu

UPI Users के लिए Good News! अब दो फोन पर चलेगा एक ही Account, जानिए पूरा प्रोसेस

क्या आपके दो फोन है? हर बार आप एक ही फोन से UPI पेमेंट कर पाते हैं। जिन लोगों के पास दो फोन होते है, उनकों दो फोन में UPI ऑपरेट करना बेहद मुश्किल होता है। गौरतलब है कि यूपीआई पेमेंट करने वाले ऐप्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोई व्यक्ति एक ही फोन में रजिस्टर नंबर से जुड़ सकते हैं। दूसरे फोन में रजिस्टर्ड नंबर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि ये एप्स से सिम जुड़े हुए होते हैं, यदि आपके फोन में सिम न हो, तो UPI एप्स बंद हो जाएंगे। 
अक्सर होता है कि यूजर्स को UPI वाला फोन को अपने पास रखते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे दो फोन में अपना UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

दो फोन पर कैसे चलेगा एक UPI अकाउंट
अगर आप दो फोन का इस्तेमाल करते हैं और चाहते है कि दोनों में UPI का यूज कर सकें, तो आप UPI में मिलने वाला Circle फीचर का यूज करते हैं। बता दें कि, Phonepe पर इस फीचर नाम Pocket Money दिया। लेकिन दोनों ही फीचर एक है। अब आप इस फीचर की मदद से मुख्य अकाउंट से दूसरे अकाउंट को जैसे माता-पिता और बच्चों को अधिकार दें सकते हैं। इस अकाउंट के जरिए बच्चे व आपके माता पिता भी इस्तेमाल कर पाएंगे और आपका एक पर्सनल अकाउंट है, जिसका यूज कर सकते हैं।

कैसे करें इसे सेटअप
 - अब आप UPI सर्कल या कुछ ऐप्स पर UPI Pocket Money के नाम से फीचर मिल जाएगा। इसको सेटअप करने के लिए आपको मुख्य पेमेंट ऐप को खोलना होगा।

 - इसके बाद एप पर UPI Circle या Pocket Money पर सर्च करें।

 - अब रिजल्ट पर क्लिक करे Invite Dependent पर क्लिक करें और फिर उस व्यक्ति को शामिल करें जिसे आप सर्कल फीचर में शामिल हो सकते हैं। 

 - इसके बाद सामने वाले की UPI ID या QR कोड को स्कैन करके दूसरे अकांउट के संभालने वाले यूजर का आधार नंबर दर्ज करें। यदि आप खुद का दूसरे अकाउंट के लिए सेटअप कर रहे हैं, तो अपना नंबर डालें।

 - अब आप तय करें कि आप दूसरे अकाउंट से होने वाली हर पेमेंट को खुद अनुमती देंगे या फिर एक लिमिट तय करेंगे जिसमें रहते हुए दूसरा अकाउंट खुद सभी पेमेंट्स कर पाए।

 - अपने अनुसार सही ऑप्शन को चुनकर दूसरे अकाउंट को सर्कल में शामिल करें।

 - इसके बाद आप दोनों ही अकाउंट से पेमेंट कर पाएंगे। 

ध्यान देने वाली बातें
- दोनों फोन में यूपीआई इस्तेमाल करने का यह तरीका एकदम सुरक्षित और वैध है।

 - इस बात का ध्यान दें कि आप अपने दूसरे फोन से तय लिमिट तक ही पेमेंट कर पाएंगे, इसलिए इसकी लिमिट 15 हजार रुपये तक सेट कर दें।

 - वैसे यह फीचर माता-पिता और बच्चों के लिए है, आप चाहे दो फोन में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Continue reading on the app

10 मिनट में चाहिए High Protein नाश्ता? बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं क्रिस्पी मसूर डोसा, देखें Recipe

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि सुबह का नाश्ता ऐसा हो कि जो काफी सेहतमंद हो और झटपट से बनकर तैयार हो जाए। जब मन में वजन घटाने या फिटनेस की बात आती है, तो ऐसे में सबसे हेल्दी डोसा होता है।
गौरतलब है कि डोसा बनाने के लिए दाल-चावल को रातभर भिगोना और खमीर उठाना पड़ता है। अब झटपट तरीके से हाई-प्रोटीन इंस्टेंट मसूर दाल डोसा बना सकते हैं। मेघा महिंद्रू की यह सुपर क्विक रेसिपी आपको सुबह के नाश्ते को फटाफट बनाने के लिए बेहद काम आएगी। आइए आपको रेसिपी बताते हैं-

सामग्री की तैयारी

डोसा बैटर के लिए
-1 कप साबुत या धुली लाल मसूर दाल
-1 छोटा कटा हुआ टमाटर
-2-3 सूखी लाल मिर्च, स्वाद के अनुसार
-1 छोटा चम्मच जीरा
-मुट्ठी भर बारीक कटा हरा धनिया
-थोड़ा सा पानी और नमक स्वादअनुसार
स्टफिंग के लिए

-1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
-1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
-1/4 कप कद्दूकस की हुई गाजर
-स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर

बिना दाल भिगोए ऐसे तैयार करें बैटर
अब आप ट्रेडिशनल तरीके को भूल जाए बस मेघा महिंद्रू की इस सीक्रेट ट्रिक में दल भिगोने का झंझट खत्म है। आपको बस एक मिक्सचर जार लेना है। इसमें सूखी मसूर दाल को अच्छे से साफ करके डाल सकते हैं। इसके बाद उसी मिक्सर जार में कटे हुए टमाटर, साबुत सूखी लाल मिर्च और जीरा डाल दें। मिश्रण को पीसने के लिए आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी भी मिलाएं। अब मिक्सर को अच्छी तरह चलाकर सारी सामग्री को बारीक पीस लें, ताकि एकदम चिकना, गाढ़ा और मुलायम डोसे का घोल तैयार हो जाए, जिसमें किसी प्रकार के दाने न रहें।

बैटर को दें फाइनल टच
बैटर अच्छे से पीस जाए, तो इसमें एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निकाल लें। अब इस तैयार बैटर में स्वादानुसार नमक और ढेर सारा बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया डालें। चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरह से फेंट लें। इस बात का ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा या बहुत ज्यादा पतला न हो। 

प्रोटीन से भरपूर कलरफुल स्टफिंग बनाएं
डोसे को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए एक आसान और झटपट भरावन तैयार करें। इसके लिए एक कटोरे में मैश किया हुआ पनीर डालें और उसमें बारीक कटी हुई रंगीन शिमला मिर्च तथा बारीक कसी हुई गाजर मिला दें। स्वाद के अनुसार थोड़ा नमक डालें और हल्का चटपटा फ्लेवर देने के लिए काली मिर्च पाउडर मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह से आपस में मिला लें। इस तरह आपकी ताजी, कुरकुरी और प्रोटीन से भरपूर वेजी-पनीर फिलिंग तैयार हो जाएगी, जो डोसे के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगी।

तवे पर कैसे फिलाएं डोसा
इसके लिए आप एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें। तवे पर थोड़ा-सा तेल या घी लगाकर उसे चिकना कर लें और फिर अतिरिक्त तेल को टिशू पेपर से पोंछ दें। अब तवे के बीच में एक बड़ा चमचा भरकर बैटर डालें और चमचे को गोल-गोल घुमाते हुए अंदर से बाहर की तरफ फैलाएं, जिससे एक पतला और क्रिस्पी डोसा बन जाएगा। इसको मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें।

स्टाफिंग भरें और गरमा-गरमा सर्व करें
डोसा नीचे से अच्छे सिक जाने के बाद उसके किनारे तवे को छोड़ने लगें, तो इसके ऊपर तैयार की हुई पनीर और सब्जियों की स्टफिंग को बीच में या एक तरफ फैलाकर रखें। इसके बाद डोसे को सावधानी से मोड़ लें। बिना किसी झंझट के बेहद क्रिस्पी, शानदार लाल रंग का और प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल डोसा तैयार है। इसको आप गरमा-गरम नारियल की चटनी या पुदीने रायते के साथ सर्व कर सकते हैं। यह खाने में भी टेस्टी लगेगा। 

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई टी20 लीग के फाइनल में भारी बवाल, मारपीट की आ गई थी नौबत, वीडियो वायरल

मुंबई टी20 लीग 2026 के फाइनल में उस समय बवाल हो गया जब एआरसीएस अंधेरी और मराठा रॉययल्स के खिलाड़ी आपस में उलझ गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बल्लेबाज जब आउट होकर लौट रहा था तो उसकी दूसरी टीम के खिलाड़ी बहस हो गई. Sun, 14 Jun 2026 10:28:40 +0530

  Videos
See all

Modi in France | TMC News | Mamata Banerjee | Iran War | Ram Mandir Chori | Khan Sir News | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T05:47:01+00:00

UP News | चल हट कहकर मंत्री राव नरबीर ने समर्थक को टोक दिया | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T05:44:59+00:00

PM Modi France Visit 2026: ढोल-नगाड़ों से गूंजा फ्रांस का नीस शहर...फ्रांस में PM का भव्य स्वागत #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T05:45:19+00:00

Donald Trump के पागलपने से दुनिया परेशान! । Iran Us War । GD Bakshi Explainer #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T05:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers