खुशखबरी: होर्मुज जल्द खुल सकता है, ईरान-अमेरिका पीस डील पर लगी मुहर? रिपोर्ट में नया खुलासा
Iran US Peace Deal: भारत समेत पूरे विश्व के लिए खुशखबरी है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से भारत समेत कई देशों में कच्चे तेल का संकट छाया है। इससे पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब राहत मिलने की संभावन तेज हो गई है। अमेरिका और ईरान में फिर झड़प के बाद पीस डील पर मुहर लगने की रिपोर्ट सामने आई है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान ने संकेत दिया है कि उनके युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौता होने के करीब है, एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष एक मसौदे पर सहमत हो गए हैं और वाशिंगटन को आने वाले दिनों में एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।
कब और कहां होगी डील?
रॉयटर्स को एक पश्चिमी सूत्र ने बताया कि समझौते पर रविवार को ही हस्ताक्षर हो सकते हैं, और जिनेवा को इसके लिए सबसे संभावित स्थान माना जा रहा है। अराकची ने कहा कि समझौते की घोषणा से पहले इस पर दूर से ही हस्ताक्षर किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: US Strategy On Iran: Trump को नहीं करना है War तो फिर क्यों कर रहे Iran पर हमले?
क्या प्रस्ताव में हो सकते हैं बदलाव?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने कहा कि हालांकि समझौते में बदलाव अभी भी संभव हैं, लेकिन अस्थायी समझौते से पता चलता है कि उनका देश संघर्ष से और अधिक मजबूत होकर उभरा है। उन्होंने शुक्रवार को राजकीय टेलीविजन पर कहा, "अमेरिका के साथ युद्ध में ईरान विजेता है।" इन टिप्पणियों के कुछ घंटों बाद, अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे कई ईरानी एकतरफा हमलावर ड्रोनों को मार गिराया।
नई डील में क्या-क्या शामिल है?
रिपोर्ट में बताया गया कि नया मसौदा शर्तों से संकेत मिलता है कि ईरान द्वारा जलडमरूमध्य खोलने के बदले में अमेरिका अरबों डॉलर की जमे हुए ईरानी संपत्तियों को जारी करना शुरू कर देगा और उसके तेल निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को हटा देगा। 60 दिनों की वार्ता के दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इस समझौते से अंततः ईरान के परमाणु कार्यक्रम का खात्मा होगा और उसके पास मौजूद उच्च संवर्धनित यूरेनियम के भंडार को नष्ट कर दिया जाएगा।
लेकिन अराकची ने कहा कि ईरान, जिसने सूत्रों के अनुसार अपने परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने को स्वीकार नहीं किया है, यूरेनियम को तनु रूप में अपने पास रखना चाहता है।
यह भी पढ़ें: ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय
38 की उम्र में मां बनने जा रहीं सुरभि ज्योति, बेबी बंप पर चाय का कप रख कराया फोटोशूट
Surbhi Jyoti Baby Bump Photoshoot: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत टाइम को जी रही हैं. वह जल्द ही मां बनने वाली हैं, हालांकि वह इससे पहले अपनी प्रेग्नेंसी के हर पल को यादगार बनाने में जुटी हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार अपनी मैटरनिटी फोटो शेयर करती हुई देखी जा रही हैं. इसी बीच उन्होंने अब एक नया फोटोशूट करवाया है, जिसकी फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. खास बात यह है कि एक तस्वीर में सुरभि अपने बेबी बंप पर चाय का कप रखकर पोज देती नजर आईं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
सुरभि ज्योति के नए मैटरनिटी शूट ने बटोरी सुर्खियां
सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मैटरनिटी शूट की कई खूबसूरत फोटो शेयर की. इसमें वह बहुत खुश और एक्साइटेड नजर आईं.एक फोटो में वग अपने बेबी बंप पर चाय का कप रखे हुए दिखी. जबकि दूसरे फोटो में वह प्यार से अपने बेबी बंप को थामे कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं. इन फोटो में एक्ट्रेस की खुश और प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. कई फैंस का कहना है कि मां बनने की खुश उनके चेहरे पर झलक रही है.
पिंक ड्रेस से लूटी फैंस की तारीफें
सुरभि ज्योति ने अपने मैटरनिटी शूट के लिए शानदार पिंक कलर की ढीली-ढाली ड्रेस चुनी. इसके साथ उन्होंने सटल मेकअप और खुले बाल रखे हुए थे, जिससे उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा था. कई तस्वीरों में वह हवा में लहराती जुल्फों के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि इंटरनेट पर फोटो सामने आने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
फैंस ने बरसाया प्यार
सुरभि की फोटो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया. कई यूजर्स ने उनकी खूबसूरती और मुस्कान की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, 'आप इस ड्रेस में बहुत शानदार लग रही हैं. आपको एडवांस में मां बनने की बधाई.' दूसरे फैन ने लिखा, ' आप मां कब बनने वाली हैं, मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'सुरभि बेहद प्यारी लग रही हैं, सच में बहुत क्यूट.'
इसके साथ ही एक फैन इमोशनल कमेंट किया. 'सच कहूं सुरभि, आपकी यह मुस्कान सिर्फ एक फोटो नहीं बल्कि एक एहसास है. आपको इतना खुश देखकर दिल को भी सुकून मिलता है. आपका बच्चा दुनिया का सबसे खुशनसीब होगा क्योंकि उसकी मां आप हैं. बस आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहें. 'वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'आपका बेबी बंप और यह प्यारी मुस्कान हर किसी का दिल जीत रही है.'
शादी के दो साल बाद घर में आएंगी खुशियां
सुरभि ज्योति ने अक्टूबर 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर सुमित सूरी के साथ शादी की थी. उन्होंने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे. अब शादी के करीब दो साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रहा है. फैंस भी इस खुशखबरी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं.
सुरभि ज्योति के बारे में जानिए
सुरभि ज्योति टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्हें जी टीवी के सुपरहिट शो 'कुबूल है' के जोया फारूकी के किरदार से बड़ी पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने 'नागिन 3' में बेला बनकर भी ऑडियंस का दिल जीता. उन्होंने न केवल टीवी बल्कि कई म्यूजिक वीडियो में काम किया. इसके अलावा वह वेब सीरीज और रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. सुरभि वेब सीरीज 'गुनाह' में दिखाई दी थीं.
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान से फोन आया और...', 25 साल बाद अमीषा पटेल ने सुनाया 'गदर' से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)







