Responsive Scrollable Menu

सोरायसिस (Psoriasis) क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण, बचाव और इलाज | Health Vadi Special

त्वचा से जुड़ी बीमारियों में सोरायसिस (Psoriasis) एक गंभीर और लंबे समय तक रहने वाली समस्या है, जो न केवल त्वचा को प्रभावित करती है बल्कि व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है। लाल चकत्ते, सफेद पपड़ी, खुजली और जलन जैसे लक्षण इस बीमारी की पहचान हैं। Health Vadi के इस विशेष एपिसोड में हम विशेषज्ञ डॉक्टर से जानेंगे कि सोरायसिस क्या है, यह क्यों होता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं, क्या यह संक्रामक या जेनेटिक बीमारी है, इम्यून सिस्टम की इसमें क्या भूमिका होती है, और इसे नियंत्रित करने के लिए कौन-कौन से उपचार उपलब्ध हैं। #psoriasis #psoriasistreatment #skindisease #healthvadi #healthtip #medicalawareness #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

Rohit Sharma Investment In FITTR | बिजनेस पिच पर रोहित शर्मा का 'हिटमैन' अंदाज: फिटनेस स्टार्टअप 'FITT_R' में किया बड़ा निवेश, बने इक्विटी पार्टनर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने खेल के मैदान के बाद अब बिजनेस की पिच पर भी एक बड़ा शॉट खेला है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती (Health and Wellness) के क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख स्टार्टअप 'एफआईटीटीआर' (FITT_R) में निवेश किया है। कंपनी ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस साझेदारी की घोषणा की।
 

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup Opening Ceremony | नोरा फतेही और वेजड्रीम की परफॉर्मेंस ने बांधा समां, सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो वायरल


ब्रांड एंबेसडर से 'इक्विटी पार्टनर' तक का सफर
रोहित शर्मा ने इस स्टार्टअप के साथ अपने सफर की शुरुआत पहले एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में की थी। लेकिन कंपनी के कामकाज और भविष्य के दृष्टिकोण से प्रभावित होकर उन्होंने अब इसमें पैसा लगाने का फैसला किया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा: "रोहित शर्मा को अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य मूल्यों और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ कंपनी का गहरा सामंजस्य (Alignment) मिला। यही वजह है कि उन्होंने केवल ब्रांड का चेहरा (Ambassador) बने रहने के बजाय, कंपनी में एक निवेशक और इक्विटी साझेदार (Equity Partner) बनने का सफर तय किया।"
 

इसे भी पढ़ें: G7 Summit के लिए PM Modi रवाना, President Macron संग होगी बड़ी बैठक, कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा


हालांकि, इस रणनीतिक निवेश के तहत रोहित शर्मा ने कंपनी में कितनी रकम का निवेश किया है और उनकी हिस्सेदारी कितने प्रतिशत की है, इस वित्तीय जानकारी का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

'रोहित का साथ हमारे लिए गर्व की बात' – FITT_R के सीईओ
रोहित शर्मा के इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए 'एफआईटीटीआर' के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) जितेंद्र चौकसे ने कहा: "मुझे और हमारी पूरी टीम को इस बात की बेहद खुशी है कि रोहित शर्मा के साथ हुई सकारात्मक चर्चाओं का परिणाम अब उनके निवेशक और भागीदार के रूप में हमारे साथ जुड़ने के रूप में सामने आया है। उनका अनुभव और फिटनेस के प्रति उनका समर्पण हमारे स्टार्टअप को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।"

स्टार्टअप्स में बढ़ रहा है भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा
यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े क्रिकेटर ने भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में निवेश किया हो। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी फैशन, ग्रोसरी, टेक और फिटनेस से जुड़े स्टार्टअप्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीद चुके हैं। रोहित शर्मा का यह कदम दिखाता है कि एथलीट अब केवल विज्ञापनों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे कंपनियों में मालिकाना हक (Equity) लेकर दूरगामी बिजनेस पार्टनर बन रहे हैं।

तेजी से बढ़ते हेल्थ और वैलनेस मार्केट में 'FITT_R' के लिए रोहित शर्मा का एक निवेशक के रूप में जुड़ना गेम-चेंजर साबित हो सकता है। रोहित शर्मा की देश-विदेश में करोड़ों की फैन फॉलोइंग है, जिसका सीधा फायदा इस स्टार्टअप को अपने ब्रांड विस्तार और विश्वसनीयता बढ़ाने में मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup में भारत-पाक की भिड़ंत, खिताब की ओर पहला कदम बढ़ाने उतरेगी Team India की Women's Brigade

हर विभाग में संतुलित भारतीय टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से अच्छी शुरूआत की उम्मीद होगी। पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत की नजरें लगातार दूसरे आईसीसी खिताब पर लगी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है। भारत ने टी20 प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ 13 मैच जीते जबकि तीन में पराजय का सामना किया है।

पिछली बार 2024 में दुबई में टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का सामना हुआ था जिसमें भारत छह विकेट से जीता था। उसके बाद से सफेद गेंद के क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन में निरंतरता देखी गई है। भारत ने पहली बार वनडे पिश्व कप जीता और अब लगभग वही टीम टी20 खिताब के लिये जोर आजमाइश करेगी। टूर्नामेंट से पहले भारत ने आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से और इंग्लैंड को 3 . 2 से हराया जबकि श्रीलंका पर 5 . 0 से जीत दर्ज की। उसे हालांकि दक्षिण अफ्रीका (4 . 1) और इंग्लैंड (2 . 1) ने उनकी धरती पर हुई श्रृंखलाओं में हराया। भारत के प्रदर्शन की कुंजी सलामी बल्लेबाजों मंधाना और शेफाली से मिलने वाली शुरूआत है।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में 82 रन बनाने के बाद मंधाना ने अगले छह मैचों में 13, 12, 37, 0, 32 और आठ रन बनाये हैं। शेफाली ने जोहानिसबर्ग में 64 रन बनाने के बाद अगले पांच मैचों में 9, 4, 2, 22 और 11 रन बनाये। फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम के खिलाफ उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सना जबर्दस्त फॉर्म में है और पिछले साल बल्ले से उनका औसत 50 से अधिक और गेंदबाजी में 25 से कम रहा है। उन्होंने हाल ही में कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंद में टी20 अर्धशतक बनाया था। भारतीय गेंदबाजों को उनके बल्ले पर अंकुश लगाने के लिये काफी मेहनत करनी होगी खासकर जब अमनजोत कौर और काशवी गौतम चोट के कारण बाहर हैं।

हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की जो मध्यक्रम के लिये अच्छा संकेत है। जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष और भारती फुलमाली पर भी रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। पाकिस्तान के पास बायें हाथ की स्पिनर नशरा संधू के रूप में उम्दा गेंदबाज है। विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाये थे लेकिन उन्हें मौजूदा स्ट्राइक रेट 99 को बेहतर करना होगा। हरफनमौला दीप्ति शर्मा को बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देना होगा हालांकि पिचें उनकी आफ स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल नहीं होंगी।

टीमें : भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव

पाकिस्तान : फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमन फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जुबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रूबाब। मैच का समय : शाम सात बजे से।

Sat, 13 Jun 2026 15:04:06 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath Azamgarh Speech : किसी भी बेटी का अपमान नहीं होना चाहिए- CM | Akhilesh Yadav | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T09:34:16+00:00

Iran US War News LIVE Updates: ईरान में जश्न शुरू! | Trump Vs Mojtaba | Middle East War | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T09:36:06+00:00

TMC Crisis: बंगाल में आर-पार! सुवेंदु अधिकारी ने पलट दी पूरी बाजी! | Mamata | CM Suvendu Adhikar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T09:35:26+00:00

Shamli में साले ने कर दी जीजा की हत्या #shorts #shamli #viralvideo #crimenews #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T09:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers