जरूरत की खबर- पशुआहार में तय सीमा से ज्यादा यूरिया:दूध भी इन्फेक्टेड, लिवर-किडनी डैमेज का रिस्क, पीने से पहले चेक करें क्वालिटी
दूध में पानी, डिटर्जेंट और सिंथेटिक केमिकल्स की मिलावट की खबरें अक्सर आती रहती हैं। अब मिलावट का खेल पशुओं के चारे तक पहुंच गया है। चिंता की बात यह है कि इसका असर पशुओं के साथ हमारी सेहत पर भी पड़ रहा है। हाल ही में राजस्थान से पशुआहार में तय सीमा (1%) से ज्यादा (करीब 1.5% से 4% तक) यूरिया मिलाने का मामला सामने आया है। ज्यादा चिंता की बात ये है कि इसमें फीड ग्रेड की बजाय खराब क्वालिटी का यूरिया मिलाया जा रहा है। सीमित मात्रा में 'फीड ग्रेड यूरिया' का इस्तेमाल पशुओं के पोषण के लिए किया जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा या खराब क्वालिटी का यूरिया पशुओं की सेहत बिगाड़ सकता है। इसका असर दूध की क्वालिटी पर भी पड़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाई यूरिया वाला पशुआहार खा रहे गाय-भैंस के दूध से किडनी और लिवर डैमेज का रिस्क हो सकता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. आदेश कुमार वर्मा, वेटेरिनरी कंसल्टेंट और असिस्टेंट प्रोफेसर, केएपीजी कॉलेज, प्रयागराज डॉ. अरविंद अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- पशुआहार में किन चीजों की मिलावट की जा रही है? जवाब- हाल ही में राजस्थान से पशुआहार में तय सीमा से ज्यादा यूरिया मिलाने का मामला सामने आया है। मिलावटखोर इसके अलावा खराब अनाज, भूसी, एग्रीकल्चरल वेस्ट और सस्ते फिलर्स भी मिलाते हैं। इससे पशुओं की सेहत, दूध उत्पादन और दूध की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है। सवाल- पशुआहार में यूरिया क्यों मिलाया जाता है? जवाब- यूरिया पशुओं के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं है। सवाल- फीड ग्रेड यूरिया और इंडस्ट्रियल यूरिया में क्या अंतर है? जवाब- फीड ग्रेड और इंडस्ट्रियल दोनों ही यूरिया हैं, लेकिन इनकी क्वालिटी और इस्तेमाल के उद्देश्य अलग होते हैं। फीड ग्रेड यूरिया: ये खासतौर पर पशुओं के लिए बनाया जाता है। इसमें हानिकारक तत्वों की मात्रा तय मानकों के भीतर रखी जाती है, इसलिए यह सीमित मात्रा में पशुओं के लिए सुरक्षित माना जाता है। इंडस्ट्रियल यूरिया: इसका इस्तेमाल केमिकल्स, रेजिन, प्लास्टिक, खाद और अन्य इंडस्ट्रियल कामों में होता है। इसमें हानिकारक तत्व और कुछ ऐसे केमिकल्स हो सकते हैं, जो पशुओं के लिए सुरक्षित नहीं माने जाते। सवाल- ज्यादा यूरिया वाला पशुआहार खाने से गाय-भैंस को क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- पशुआहार में तय मानक से ज्यादा यूरिया होने पर गाय-भैंसों को कई हेल्थ रिस्क हो सकते हैं। गंभीर मामलों में यह जानलेवा भी हो सकता है। सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या पशुआहार में ज्यादा यूरिया होने से दूध में भी यूरिया बढ़ सकता है? जवाब- हां, अगर पशु लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा यूरिया वाला पशुआहार खाता है तो उसके शरीर में नाइट्रोजन और यूरिया का लेवल बढ़ सकता है। इसका असर दूध की क्वालिटी पर पड़ता है। इससे दूध में यूरिया की मात्रा सामान्य से ज्यादा हो सकती है। सवाल- अगर दूध में यूरिया की मात्रा ज्यादा है तो इसे पीने से क्या हेल्थ रिस्क हो सकते हैं? जवाब- हाई यूरिया वाला दूध सेहत के लिए नुकसानदायक है। इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- हाई यूरिया वाला दूध पीने से बच्चों की सेहत पर क्या असर हो सकता है? जवाब- बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में ज्यादा सेंसिटिव होता है। इसलिए उनकी सेहत पर जल्दी और ज्यादा असर पड़ता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं, कमजोरी और न्यूट्रिशन इम्बैलेंस हो सकता है। साथ ही शारीरिक ग्रोथ पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। सवाल- किन लोगों को ज्यादा रिस्क होता है? जवाब- लंबे समय तक हाई यूरिया मिल्क लेने से कुछ लोगों को ज्यादा रिस्क होता है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या दूध देखकर पता लगाया जा सकता है कि उसमें यूरिया ज्यादा है? जवाब- नहीं, दूध देखकर यह पता लगाना मुश्किल है कि उसमें यूरिया ज्यादा है या नहीं। इसकी पुष्टि लैब टेस्ट या स्पेशल टेस्ट किट से ही की जा सकती है। इसलिए शक होने पर दूध की जांच करानी चाहिए। सवाल- क्या दूध उबालने से यह रिस्क खत्म हो जाता है? जवाब- नहीं, दूध उबालने से यूरिया खत्म नहीं होता। उबालने से दूध में मौजूद बैक्टीरिया तो नष्ट हो सकते हैं, लेकिन घुला हुआ यूरिया बना रहता है। सवाल- दूध खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- कुछ बुनियादी सावधानियां बरतकर मिलावट और खराब क्वालिटी वाले दूध का रिस्क काफी हद तक कम किया जा सकता है। सभी जरूरी सावधानियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- पशुपालकों को पशुआहार खरीदते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- पशुओं की अच्छी सेहत और बेहतर दूध उत्पादन के लिए पशुपालकों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- पशुआहार की क्वालिटी की निगरानी कौन करता है? जवाब- इसकी निगरानी मुख्य रूप से राज्य पशुपालन विभाग और संबंधित सरकारी लैबोरेटरीज करती हैं। ये समय-समय पर पशुआहार के सैंपल लेकर उनकी जांच करते हैं। मानकों के उल्लंघन या मिलावट पाए जाने पर संबंधित निर्माता और विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। सवाल- पशुआहार में कितना यूरिया मिलाने की अनुमति है? जवाब- पशुआहार में अधिकतम 1% तक फीड ग्रेड यूरिया मिलाने की अनुमति है। इससे ज्यादा मात्रा पशुओं की सेहत के लिए नुकसानदायक है। इससे यूरिया टॉक्सिसिटी का रिस्क हो सकता है। सवाल- खराब क्वालिटी का पशुआहार बेचने पर क्या कार्रवाई हो सकती है? जवाब- ऐसे मामलों में कार्रवाई संबंधित राज्य के नियमों और मिलावटखोरी की गंभीरता पर निर्भर करता है। सवाल- अगर आपको दूध की क्वालिटी पर शक हो तो कहां शिकायत करें? जवाब- इसकी शिकायत स्थानीय फूड सेफ्टी ऑफिसर और ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (FSSAI) से कर सकते हैं। …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- डिशवॉशिंग लिक्विड में खतरनाक केमिकल्स: हो सकते हैं ये हेल्थ रिस्क, केमिकल फ्री प्रोडक्ट लें, बरतें 11 सावधानियां बर्तन धोने के लिए ज्यादातर लोग डिशवॉशिंग लिक्विड या सोप इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद हमें ये तसल्ली हो जाती है कि बर्तन साफ और सुरक्षित हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि साफ व चमकते हुए बर्तन भी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…
Kanya Rashifal 13 June 2026: कन्या राशि वाले आज ऑफिस में ना करें ये गलती, इन्वेस्टमेंट के लिए परफेक्ट दिन
Kanya Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: आज कन्या राशि वालों को ऑफिस में बातचीत सोच-समझकर करनी चाहिए नहीं तो बहसबाजी की संभावना है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। जानें कैसा रहेगा आज का दिन?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan

















.jpg)






