Responsive Scrollable Menu

FO ट्रेडिंग में रिटेल-निवेशकों का लॉस घटकर ₹91,685 करोड़ हुआ:सेबी के सख्त नियमों का असर; हर निवेशक का औसत नुकसान बढ़कर ₹1.16 लाख पहुंचा

भारतीय शेयर बाजार के इक्विटी डेरिवेटिव्स यानी FO सेगमेंट में रिटेल निवेशकों को होने वाला कुल घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में घटकर 91,685 करोड़ रुपए पर आ गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 1.12 लाख करोड़ रुपए था। वित्त मंत्रालय ने 11 अगस्त को संसद को यह अहम जानकारी दी है। मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से FO सेगमेंट में जोखिम कम करने के लिए उठाए गए कई कड़े और नए कदमों के बाद रिटेल निवेशकों के घाटे में यह गिरावट दर्ज की गई है। ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों की संख्या घटी, प्रति व्यक्ति एवरेज नुकसान बढ़ा सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सेबी के नए नियमों का बाजार पर सीधा असर दिखा। इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग करने वाले यूनिक इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स की संख्या वित्त वर्ष 2024-25 में 98.10 लाख थी, जो 2025-26 में घटकर 78.60 लाख रह गई। हालांकि, कम निवेशकों के बाद भी प्रति व्यक्ति औसत नुकसान में मामूली बढ़त देखी गई है। FY26 में FO में ट्रेड करने वाले हर व्यक्ति का औसत घाटा बढ़कर 1.16 लाख रुपए हो गया, जो FY25 में 1.14 लाख रुपए था। सेबी ने निवेशकों की सुरक्षा के लिए उठाए कड़े कदम वित्त मंत्रालय ने बताया कि सेबी ने स्टॉक मार्केट में स्थिरता लाने और आम निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए कई रेगुलेटरी और सर्विलांस उपाय लागू किए हैं। इसमें सबसे पहले प्लेटफॉर्म पर रिस्क डिस्क्लोजर को अनिवार्य किया गया। अब जब भी कोई यूजर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करता है, तो ब्रोकर को यह चेतावनी दिखाना जरूरी है कि FY22 में FO में ट्रेड करने वाले 10 में से 9 रिटेल ट्रेडर्स को नुकसान हुआ था। मई 2025 में सेबी ने लिए और भी कड़े फैसले मई 2025 में सेबी ने बाजार में जोखिम को और बेहतर ढंग से मॉनिटर करने के लिए कुछ और महत्वपूर्ण फैसले लिए। इसके तहत अलग-अलग एक्सचेंजों पर अलग-अलग डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के दिनों को स्ट्रीमलाइन किया गया। साथ ही पोजीशन लिमिट्स के लिए उपयुक्त रिस्क मैट्रिक्स लागू किए गए, जिससे FO सेगमेंट में जोखिमों का खुलासा और उनकी निगरानी आसान हो सके। FO में STT से सरकार की कमाई बढ़कर ₹27,695 करोड़ हुई वित्त मंत्रालय ने बताया कि सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स यानी STT को एक मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-ऑपरेटेड कलेक्शन मैकेनिज्म के रूप में तैयार किया गया है। यह टैक्स सीधे रेगुलेटेड सिक्योरिटीज मार्केट के इंफ्रास्ट्रक्चर में एम्बेडेड यानी जुड़ा होता है। इससे टैक्स चोरी और लीकेज की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाती है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, FO ट्रेड्स पर लगने वाले STT से सरकार का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 27,695 करोड़ रुपए हो गया। यह FY25 के 22,225 करोड़ रुपए के मुकाबले काफी ज्यादा है। अगर FY22 से तुलना करें तो उस वक्त सालाना STT कलेक्शन महज 6,634 करोड़ रुपए था। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी FO? FO यानी 'फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस' शेयर बाजार का एक डेरिवेटिव सेगमेंट है। इसमें निवेशक सीधे शेयर खरीदने के बजाय किसी शेयर या इंडेक्स जैसे- निफ्टी या सेंसेक्स के भविष्य के दाम पर दांव लगाते हैं। यह काफी जोखिम भरा यानी हाई-रिस्क ट्रेडिंग मॉडल होता है, जिसमें कम समय में भारी मुनाफा या बड़ा घाटा हो सकता है। ये खबर भी पढ़ें… कार लोन लेते समय सिर्फ EMI न देखें: 5 गलतियां बना सकती हैं आपकी नई गाड़ी महंगी; जानिए इससे बचने के तरीके कार खरीदते समय जब बात फाइनेंस और लोन की आती है, तो कई लोग जल्दबाजी में गलत फैसले ले लेते हैं। डीलर आपको एक आकर्षक मंथली किस्त यानी EMI बताता है, बैंक ब्याज दर बताता है और खरीदार का पूरा फोकस सिर्फ इस बात पर चला जाता है कि महीने की किस्त कम से कम कैसे हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कम EMI आपको लंबे समय में भारी पड़ सकती है? पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सेंसेक्स 388 अंक गिरकर 78,154 पर बंद:निफ्टी भी 112 अंक टूटा, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही

शेयर बाजार में आज यानी 11 अगस्त को गिरावट रही। सेंसेक्स 388 अंक की गिरावट के साथ 78,154 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 112 अंक की गिरावट रही, ये 24,472 पर बंद हुआ। मेटल, FMCG और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स और धूत ट्रांसमिशन के IPO में निवेश का मौका मोलबायो डायग्नोस्टिक्स और धूत ट्रांसमिशन के IPO ओपन हैं। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO के जरिए 939.70 करोड़ और धूत ट्रांसमिशन 3,066.89 करोड़ रुपए जुटाना चाहती हैं। इन दोनों ही IPO में 12 अगस्त तक पैसा लगा सकेंगे। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा 10 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 1,494 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 19 अगस्त को शेयर बाजार में मामूली बढ़त रही थी। सेंसेक्स 43 अंक की बढ़त के साथ 78,542 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 13 अंक की बढ़त रही, ये 24,584 पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत टेस्ट क्रिकेट के लिए बन सकती है बड़ा टर्निंग पॉइंट, पुराने फॉर्मेट को मिलेगी संजीवनी

बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास का अब तक का सबसे महान पल माना जाएगा और बिल्कुल सही तौर पर माना जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को उसकी अपनी opinion: धरती पर टेस्ट मैच में हराना ऐसी उपलब्धि थी जिसकी कल्पना बांग्लादेश का सबसे आशावादी प्रशंसक भी शायद नहीं कर सकता था. क्रिकेट में कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं जिनकी उम्मीद नहीं होती. यह भी ऐसा ही एक पल है जिसका आने वाले समय में क्रिकेट पर गंभीर असर पड़ सकता है. Mon, 17 Aug 2026 16:28:24 +0530

  Videos
See all

Aaj ki 100 Badi khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Rahul Gandhi | Ranchi Protest | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:10:52+00:00

गोरखपुर एनकाउंटर... पुलिस की गोली से ढेर हुए 2 चेन लुटेरे, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:14:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers