सोनू निगम ने पहली बार गाया हरियाणवी सॉन्ग:‘52 गज का दामन’ फेम रेणुका पंवार के साथ डुएट रिलीज, सोनू बोले-आपके आंगन में आना पड़ा
कभी देसी बोली और ठेठ अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले हरियाणवी गीत अब देश के बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म और बॉलीवुड तक अपनी मजबूत जगह बना रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम ने पहली बार हरियाणवी गाने को अपनी आवाज दी है। गाने में उनके साथ हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार की आवाज सुनाई दे रही है। दोनों की आवाज में तैयार गाना ‘चुन्नी’ 7 अगस्त को रिलीज हुआ। 3 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने ने सोनू निगम को पहली बार हरियाणवी म्यूजिक की दुनिया से जोड़ा है। वहीं, गाने को अब तक 28 लाख व्यूज मिल चुके हैं। खास बात यह है कि गाने की कहानी से लेकर उसके राइटिंग और डायरेक्शन तक हरियाणा के कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर रेणुका पंवार ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत कर सोनू निगम के साथ गाए इस गाने, दोनों की मुलाकात और ‘चुन्नी’ के पीछे की पूरी कहानी के बारे में विस्तार से बताया। जानिए रेणुका और सोनू निगम का कैसे टाईअप हुआ… एक साल पहले सोनू-रेणुका की हुई थी मुलाकात करीब एक साल पहले ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के मालिक राजकुमार के जरिए रेणुका पंवार की मुलाकात सोनू निगम से हुई। राजकुमार रेणुका और सोनू निगम के CMS (कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम) का काम देखते हैं। रेणुका की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने सोनू निगम के सामने हरियाणवी गाना करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने पसंद किया। ‘चुन्नी’ से पहली बार हरियाणवी में गाया सोनू निगम ने हिंदी के अलावा कई भाषाओं और बोलियों में गाने गाए हैं, लेकिन ‘चुन्नी’ के जरिए उन्होंने पहली बार हरियाणवी गाने को आवाज दी। हरियाणवी के शब्दों और ठेठ उच्चारण के लिए गाने के लेखक आमीन बड़ौदी ने उनकी मदद की। सोनू निगम खुद फरीदाबाद से हैं और हरियाणवी समझते हैं। चार गाने पसंद नहीं आए, पांचवें पर बनी बात ‘चुन्नी’ से पहले आमीन बड़ौदी ने सोनू निगम के लिए चार गाने लिखे थे, लेकिन उनके लिरिक्स पसंद नहीं आए। इसके बाद पांचवां गाना ‘चुन्नी’ लिखा गया, जिसे सोनू निगम ने पसंद किया और गाने के लिए सहमति दी। 7 अगस्त को यह गाना रिलीज हुआ। हरियाणवी कलाकारों ने संभाली कमान गाने की राइटिंग आमीन बड़ौदी ने, डायरेक्शन साहिल संधू ने और म्यूजिक चंडीगढ़ के OG म्यूजिक ने तैयार किया। यानी गाने में हरियाणा से जुड़े कलाकारों की शुरुआत से बड़ी भूमिका रही। मुंबई में सोनू, चंडीगढ़ में रेणुका ने की रिकॉर्डिंग सोनू निगम ने जून में मुंबई स्थित अपने स्टूडियो में मेल वर्जन रिकॉर्ड किया, जबकि रेणुका ने चंडीगढ़ के OG म्यूजिक स्टूडियो में फीमेल वर्जन रिकॉर्ड किया। इसके बाद गाने की शूटिंग दुबई में हुई, जिससे इसे इंटरनेशनल लुक देने की कोशिश की गई। सोनू निगम ने हरिणाणवी गाने को लेकर क्या कहा… हरियाणवी से बॉलीवुड तक पहुंची रेणुका पंवार ‘52 गज का दामन’ से ‘चटक मटक’ हिट ‘52 गज का दामन’ के बाद रेणुका की लोकप्रियता और बढ़ी। उनका ‘चटक मटक’ भी बड़ा हिट रहा और करीब 2 बिलियन व्यूज तक पहुंचा। नवाजुद्दीन के साथ दो गाने किए रेणुका ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘सैयां की बंदूक’ और ‘यांता मैं’ में आवाज दी। ‘यांता मैं’ में उन्होंने सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी की। इसी के साथ रेणुका ने सुखविंदर सिंह के ‘बार-बार’ के फीमेल वर्जन में आवाज दी। इसे यशराज बैनर से जुड़ा उनका पहला हरियाणवी वोकल प्रोजेक्ट बताया गया है। ‘इल्लीगल हथियार’ में एल्विश यादव के साथ ‘इल्लीगल हथियार’ में रेणुका की आवाज के साथ एल्विश यादव नजर आए। लोक संगीत और मॉडर्न बीट्स के इस गाने को युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता मिली। ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’ में भी आवाज रेणुका अब वेब सीरीज ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’ में भी सुनाई देंगी। दिसंबर में रिलीज होने वाली सीरीज में उन्होंने एक सोलो गीत गाया है। ---------------- यह भी पढ़ें- वृंदावन के संतों के दरबार में हरियाणवी सिंगर: रेणुका पंवार बोलीं- जल्द हरियाणवी में आएंगे भजन, कथावाचकों से मिला ऑफर; USA में 5 लाइव शो करेंगी "52 गज का दामन" और ‘चटक मटक’ जैसे सुपरहिट गीतों से सुर्खियां बटोरने वाली हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार एक बार फिर चर्चा में है। रेणुका पंवार अगले महीने एक माह के लिए USA भी जाने वाली हैं, जहां वे हरियाणवी गीतों के माध्यम से लाइव परफॉर्मेंस देंगी। उनके पांच अलग-अलग लोकेशन पर लाइव शो होंगे। पूरी खबर पढ़ें…
video: जब आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में कुछ ऐसा रहा नजारा
Amit Shah Rahul Gandhi video: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार की पोती और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के विवाह स्वागत समारोह (रिसेप्शन) का आयोजन किया गया। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कुछ ही मीटर की दूरी पर एक-दूसरे के करीब नजर आए।
दोनों दिग्गजों की यह आमने-सामने की मौजूदगी ऐसे समय में देखने को मिली है, जब हाल ही में 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष संसद में गृह मंत्री से लगातार बयान की मांग और आक्रामक रुख अपनाए हुए है।
सामने आया समारोह का वीडियो
समारोह के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अमित शाह और राहुल गांधी कुछ ही फासले पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में गृह मंत्री शाह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी दिखाई दे रहे हैं।
Amit Shah and Leader of the Opposition Rahul Gandhi shared a rare cross-party moment on Monday evening, when they attended the Delhi wedding reception of Revati Sule, daughter of NCP (SP) Lok Sabha MP Supriya Sule and granddaughter of veteran politician Sharad Pawar. pic.twitter.com/NDf6DnS4id
— Indians (@onindians_) August 11, 2026
इसके बाद अमित शाह को नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए भी देखा गया। इस भव्य रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत कर नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।
प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य हस्तियों की भी रही मौजूदगी
गांधी परिवार से इस समारोह में प्रियंका गांधी वाड्रा भी उपस्थित थीं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी रिसेप्शन में भाग लिया, जिन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और बाद में शरद पवार के साथ जोड़े के पास पोज देते हुए देखा गया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शरद पवार, नवविवाहित जोड़े, प्रफुल्ल पटेल तथाजितेंद्र आव्हाड के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें व वीडियो साझा किए।
आज दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्षा और लोकसभा सांसद @supriya_sule जी की सुपुत्री के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होकर नव-दंपत्ति को सुखी, समृद्ध व सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं एवं परिजनों से मिलकर उन्हें बधाई दी। pic.twitter.com/gynGhQwmAS
— Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) August 10, 2026
मुंबई में हुआ था रेवती सुले का विवाह
आपको बता दें कि रेवती सुले का विवाह गत 20 जून को मुंबई में नागपुर के उद्योगपति सारंग लखाणी के साथ संपन्न हुआ था। दूल्हे सारंग लखाणी 'विश्वराज ग्रुप' के कार्यकारी निदेशक हैं, जबकि उनके पिता अरुण लखाणी इस समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। इसके अलावा, अरुण लखाणी को हाल ही में निर्विरोध महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए भी चुना गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi










