Responsive Scrollable Menu

धांसू डिस्काउंट पर मिल रहा OnePlus का ये स्मार्टफोन, मिलती है 9,000mAh की बड़ी बैटरी

Independence Day Sale 2026 में OnePlus Nord 6 पर ₹11,000 तक की बचत का मौका मिल रहा है. फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹44,499 में लिस्ट है. फास्ट चार्जिंग और कैमरा इसके खास फीचर्स हैं.

Continue reading on the app

कनाडा में पंजाबी युवक को नाक पर मारा मुक्का:20 मिनट फर्श पर तड़पता रहा, दस्तार उतरी; लोग इकट्ठे हुए तो भागा कैनेडियन

कनाडा के एडमंटन में वॉल्मार्ट स्टोर में शॉपिंग पर आए पंजाबी युवक को कैनेडियन युवक ने मुक्का जड़ दिया। इससे पंजाबी युवक फर्श पर गिर गया। वह करीब 20 मिनट तक फर्श पर गिरा रहा। झगड़े के बीच उसकी दस्तार भी उतर गई। यादविंदर सिंह नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। युवक ने बताया कि कनाडा में पंजाबियों के साथ मारपीट अब आम होने लगी है। हालांकि जिस युवक को पीटा, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वीडियों में लोग पुलिस को फोन लगाते हुए नजर आए। लोगों ने कहा कि 1 घंटे से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन कनाडा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना को लेकर पुलिस का कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है। वीडियो में क्या दिख रहा है, विस्तार से पढ़िए… लोग बोले- कृपाण क्यों नहीं निकाली मुक्के का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब कम्युनिटी के लोगों ने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की और कहा कि सिख व्यक्ति ने कृपाण डाल रखी है। जब कैनेडियन ने हमला किया तो उसे कृपाण निकालनी चाहिए थी। वहीं कुछ यूजर्स ने युवक की सपोर्ट में लिखा कि ठीक किया नहीं निकाला नहीं तो स्थानीय लोग इसको लेकर भी इश्यू बना लेते। ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा पंजाबी युवक पंजाबी कम्युनिटी के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर युवक को पंजाबी ट्रक ड्राइवर बताया। परविंदर नाम के युवक ने कहा कि हमारे पंजाबी ने भी गोरे को थप्पड़ मारे हैं। गोरे ने पहले नस्लीय टिप्पणी की थी। इसके बाद उसे ऐसे करने से रोका गया था, जिस पर गोरा भड़क गया और उसने अटैक कर दिया। 10 बार पुलिस को कॉल की गई परविंदर ने बताया कि घटना को लेकर कनाडा पुलिस को आधे घंटे के अंदर 10 बार कॉल की, लेकिन कोई नहीं आया। अगर यही घटना गोरे के साथ हुई होती तो 2 मिनट में पुलिस टूं-टूं करते हुए पहुंच जाती। उनसे कहा कि यहां पर केवल युवक ही नहीं महिलाएं भी हमारी दाढ़ियों को हाथ डाल रही हैं। पुलिस का बयान नहीं आया सामने उसने कहा कि जब ब्राउन कम्युनिटी कानून के लूपहोल्स सीख लेगी तो रेसिस्ट्स पर हमले हो सकते हैं। एडमंटन पुलिस सेवा की ओर से कोई प्रेस रिलीज नहीं आई। न तो घायल व्यक्ति की पहचान बताई गई, न चोट की स्थिति और न ही किसी गिरफ्तारी की जानकारी। स्टोर के कैमरे भी फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए। ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी रेसलर के एक थप्पड़ से WWE चैंपियन बेहोश: जमीन पर गिरा, फिर उठ नहीं पाया; जीतते ही शेरा ने टी-शर्ट उतारकर लहराई पंजाब में फिरोजपुर के रेसलर अमनप्रीत सिंह ने पावर स्लैप कंपीटिशन में WWE के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन जैक हेजर को एक थप्पड़ में बेहोश कर दिया। जैक हेजर पहले दो राउंड में बढ़त पर थे, लेकिन तीसरे राउंड में शेरा के एक जोरदार थप्पड़ ने उनको को नॉकआउट कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

5 हीरो... जिन्होंने बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में दिलाई पहली टेस्ट जीत, कंगारुओं के गढ़ में रचा इतिहास

5 heroes Bangladesh beat Australia: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहली बार टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने कंगारुओं को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. बांग्लादेश के इस ऐतिहासिक उलटफेर में हसन महमूद की घातक गेंदबाजी, मेहदी हसन का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, तंजीद हसन का एतिहासिक शतक, कप्तान शंटो की कप्तानी पारी और मोमिनुल हक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी सबसे बड़ा आधार बनी. बांग्लादेश के उन 5 सूरमाओं के बारे में जानि जिनके दम पर ऑस्ट्रेलिया को अपने ही गढ़ में घुटने टेकने पड़े. Sun, 16 Aug 2026 17:00:57 +0530

  Videos
See all

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा रायपुर, हजारों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T11:45:33+00:00

Govinda and Sunita Controversy: पत्नी के बयान पर गोविंदा का पलटवार, बोली बड़ी बात! Bollywood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T11:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers