Responsive Scrollable Menu

Honey Singh: ‘मेरी नालायक औलाद’... Badshah के वीडियो पर हनी सिंह का मजेदार रिएक्शन वायरल!

Honey Singh Comment About Badshah Stage Name: हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) और बादशाह (Badshah) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला कॉमेडियन समय रैना के शो ‘India’s Got Latent’ के बोनस एपिसोड से जुड़ा है। 

शो में क्या हुआ?
‘India’s Got Latent’ के बोनस एपिसोड में Badshah नजर आए। शो के दौरान समय रैना ने उनके स्टेज नाम को लेकर सवाल किया। बादशाह ने बताया कि उन्होंने खुद अपना स्टेज नाम ‘Badshah’ रखा था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका एक पुराना वीडियो खोज निकाला, जिसमें वह कुछ अलग बात कहते नजर आ रहे थे।

वायरल हुआ पुराना वीडियो

पुराने वीडियो में Badshah और Yo Yo Honey Singh साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बादशाह कहते नजर आते हैं कि उनका स्टेज नाम ‘Badshah’ रखने का आइडिया हनी सिंह का था। पुराने और नए बयान में अंतर देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। इसके बाद हनी सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

हनी सिंह ने क्या लिखा?

वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए Yo Yo Honey Singh ने मजेदार अंदाज में लिखा, “मेरी नालायक औलाद।” हनी सिंह के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। उनके कमेंट को दोनों रैपर्स के पुराने रिश्ते और विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

कभी एक ग्रुप का हिस्सा थे
Yo Yo Honey Singh और Badshah ने अपने करियर के शुरुआती दौर में Mafia Mundeer नाम के हिप-हॉप ग्रुप में साथ काम किया था। इस ग्रुप में रफ्तार, इक्का और लिल गोलू जैसे कलाकार भी शामिल थे। ग्रुप के दौरान दोनों ने साथ काम किया और कई गाने भी चर्चा में रहे। बाद में दोनों अलग हो गए और उनके बीच गानों के क्रेडिट को लेकर विवाद की खबरें सामने आती रही।

क्या खत्म हो चुका है विवाद?
Badshah ने इस साल की शुरुआत में सार्वजनिक तौर पर Yo Yo Honey Singh के साथ अपनी पुरानी लड़ाई खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते सामान्य होने की उम्मीद जगी थी। हालांकि, अब पुराने वीडियो पर हनी सिंह के मजेदार कमेंट ने एक बार फिर दोनों रैपर्स की पुरानी कहानी को चर्चा में ला दिया है।

यह भी पढ़े- कर्म कभी माफ नहीं करता: बादशाह की सास का पोस्ट वायरल, बेटी Isha Rikhi के तलाक को लेकर दिया बड़ा हिंट?

Continue reading on the app

Farhan Akhtar: ‘डॉन 3’ विवाद के बीच फरहान अख्तर का Ranveer Singh पर तंज? बोले- ‘फिल्म छोड़ने का पैटर्न...’

Farhan Akhtar Don 3 Controversy: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद काफी समय से चर्चा में है। अब फरहान ने एक इंटरव्यू में बिना रणवीर का नाम लिए कुछ ऐसा कहा, जिसे लोग इसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

फरहान ने क्या कहा?
फरहान अख्तर हाल ही में अपनी फिल्म दिल चाहता है के 25 साल पूरे होने के मौके पर ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया। फरहान ने बताया कि दिल चाहता है की शूटिंग शुरू होने से करीब एक महीने पहले सैफ अली खान की दूसरी फिल्म की डेट्स में अचानक बदलाव हो गया था। इसकी वजह से सैफ के लिए फिल्म में काम करना मुश्किल हो गया था।

फरहान ने कहा कि उस समय वह काफी परेशान हो गए थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि सैफ के अलावा कोई दूसरा अभिनेता उस किरदार के लिए सही नहीं हो सकता।
इसी दौरान फरहान ने मजाक में कहा कि “आजकल ये एक पैटर्न बन गया है।” 

रणवीर पर था इशारा?
फरहान ने कहीं भी रणवीर सिंह का नाम नहीं लिया। हालांकि, उनकी इस बात को ‘डॉन 3’ से रणवीर के बाहर होने से जोड़कर देखा जा रहा है। रणवीर को साल 2023 में ‘डॉन 3’ के नए डॉन के तौर पर चुना गया था। वह शाहरुख खान के बाद इस किरदार को निभाने वाले नए अभिनेता बनने वाले थे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी को भी कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में रणवीर ने फिल्म से अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद ‘डॉन 3’ को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर इस बात से नाराज थे कि फरहान ने उनकी जानकारी के बिना डॉन के रोल के लिए ऋतिक रोशन से संपर्क किया। फरहान ने इन दावों को खारिज किया था। रणवीर के फिल्म से बाहर होने के बाद उनके साइनिंग अमाउंट लौटाने की पेशकश की खबरें भी सामने आई थी। वहीं, मेकर्स की ओर से फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान के लिए करीब 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग किए जाने की बात कही गई थी।

FWICE ने लिया था एक्शन
इस मामले में फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से भी संपर्क किया था। इसके बाद संस्था ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। हालांकि, बाद में FWICE ने यह निर्देश वापस ले लिया। संस्था ने यह भी साफ किया था कि रणवीर को बैन नहीं किया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर की ओर से भी इस मामले में FWICE को कानूनी नोटिस भेजा गया था। इस पूरे विवाद पर रणवीर ने खुद ज्यादा बात नहीं की और उनकी तरफ से उनके प्रवक्ता के जरिए जानकारी सामने आती रही।

‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा जारी
‘डॉन’ बॉलीवुड की फेमस एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक है। पिछली दो फिल्मों में शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाया था। साल 2023 में ‘डॉन 3’ का ऐलान रणवीर सिंह के साथ किया गया था। लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद से ही यह प्रोजेक्ट लगातार सुर्खियों में है। 

यह भी पढ़े-  रणबीर-आलिया-विक्की की फिल्म के लिए 300 करोड़ की डील; राइट्स खरीदने को 3 बड़ी कंपनियां आमने-सामने!

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने देवदत्त पड्डीकल की पारी को क्यों बताया खास?

भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने देवदत्त पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन और टीम की WTC फाइनल 2026 की तैयारियों पर बात की. उन्होंने खिलाड़ियों की अनुकूलन क्षमता और चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर जोर दिया. #CricketNews #TeamIndia #WTC2026 #SitanshuGotak #DevduttPadikkal Sat, 15 Aug 2026 22:15:16 +0530

  Videos
See all

Iran-US War Latest News: ईरान-अमेरिका में परमाणु जंग होगी? Iran US Conflict | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T17:10:38+00:00

Final Cut LIVE: Chamoli में Rescue Operation तेज | Tunnel | Ranchi Protest News |Devendra Nath Mahto #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T17:10:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers