Responsive Scrollable Menu

Komal Swarnkar: कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल? तस्वीर वायरल होते ही मचा बवाल; सुनीता आहूजा ने बताया घटिया...

Who Is Komal Rani Swarnkar: गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें एक नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगी।

हालांकि, गोविंदा और कोमल ने अपने बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। वहीं, इस पूरे मामले पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के रिएक्शन ने चर्चा को और बढ़ा दिया है।

कौन हैं कोमल रानी?

Who Is Komal Rani

कोमल स्वर्णकार फिल्म इंडस्ट्री में नई एक्ट्रेस हैं। गोविंदा की अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ में उनके साथ काम करने के बाद कोमल का नाम तेजी से चर्चा में आया है। कोमल के निजी जीवन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स में उन्हें उत्तर प्रदेश से बताया गया है। उनकी उम्र, पढ़ाई और परिवार को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

गोविंदा संग करेंगी स्क्रीन शेयर

Komal Swarnkar

कोमल को फिल्म ‘रूपा’ में गोविंदा के साथ देखा जाएगा। इसके अलावा उनका नाम गोविंदा की एक और फिल्म ‘दुनियादारी’ से भी जोड़ा जा रहा है। यानी आने वाले समय में दोनों एक से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आ सकते हैं। इसी वजह से गोविंदा के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

तस्वीरों पर सुनीता का तीखा रिएक्शन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

गोविंदा और कोमल की तस्वीरों के बारे में जब सुनीता आहूजा से सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई लंबी सफाई नहीं दी। इसके बजाय उन्होंने कहा, “विनाश काले, विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, इसलिए ये सब करता है वो। अब क्या बोलूं?” आगे बोलीं घटिया स्टैंडर्ड है।”

उनसे जब गोविंदा को सोशल मीडिया पर ‘Cheater Number One’ कहे जाने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने उन लोगों पर भी नाराजगी जताई जिन्होंने पहले उनके बयानों को लेकर उन्हें ट्रोल किया था।

गोविंदा ने क्या कहा था?
इस बीच गोविंदा के एक पुराने इंटरव्यू का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मिठाई की दुकान में रहकर भी भूखा निकल जाए तो यह दुख की बात होगी। जब इस बात को बेवफाई से जोड़कर उनसे सवाल किया गया तो गोविंदा ने इसे चीटिंग मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा, “यह चीटिंग नहीं है, यह प्यार है।”

1987 में हुई थी शादी

Govinda Sunita Wedding

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। फिलहाल तस्वीरों और बयानों के बीच यह साफ है कि गोविंदा और कोमल ने किसी रोमांटिक रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़े- ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई’,कोमल संग दिखे Govinda तो भड़कीं सुनीता, बोलीं- ‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’

Continue reading on the app

Hina Khan: ‘किसी और से शादी कर लो...’ हिना खान ने रॉकी से क्यों कही थी ये बात? बोलीं- ‘यही प्यार की परीक्षा थी’

Hina Khan: हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। करीब 13-14 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। लेकिन हिना ने अब बताया है कि एक समय उन्होंने रॉकी से किसी और से शादी करने तक के लिए कह दिया था।

एक्ट्रेस ने अपने पॉडकास्ट POV में रिश्ते के मुश्किल दौर और शादी के फैसले को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी पहले से तय नहीं थी, लेकिन जिंदगी की परिस्थितियों ने दोनों को यह फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।

हिना ने रॉकी को दी थी किसी और से शादी की सलाह
हिना ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर आया, जब उन्होंने रॉकी से कहा था कि वह किसी और से शादी कर लें। उनके मुताबिक, उस समय उनके रिश्ते में कोई बड़ी लड़ाई या आपसी मनमुटाव नहीं था, बल्कि दोनों असली जिंदगी की मुश्किलों से गुजर रहे थे।

हिना ने कहा कि उन्हें पता था कि आगे जिंदगी पहले जैसी नहीं रहने वाली है। इसलिए उन्होंने रॉकी को अपनी जिंदगी के बारे में खुद फैसला लेने की आजादी दी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अगर रॉकी उनके बिना खुश रहने का फैसला करते, तो वह उनकी खुशी से खुश होती। उनके लिए रॉकी की खुशी उनके साथ रहने से ज्यादा जरूरी थी।

यहीं प्यार की असली परीक्षा हुई
हिना के मुताबिक, उन्होंने रॉकी को परखने के लिए ऐसा नहीं कहा था। लेकिन यही वह समय था, जब उनके रिश्ते की असली परीक्षा हुई। रॉकी ने मुश्किल समय में हिना का साथ नहीं छोड़ा। दोनों ने मिलकर कई मुश्किल फैसले लिए और जिंदगी के कठिन दौर का सामना किया। हिना ने रॉकी की तारीफ करते हुए कहा कि उस समय उनके आसपास मौजूद लोग जानते थे कि रॉकी ने उनका कितना साथ दिया।

अचानक क्यों की शादी?
हिना और रॉकी ने लंबे समय तक शादी नहीं की थी। दोनों करीब 13-14 साल से रिलेशनशिप में थे और हिना के मुताबिक, शायद वे आगे भी शादी के बारे में तुरंत फैसला नहीं लेते। लेकिन हालात बदल गए। हिना ने कहा कि उन्होंने शादी इसलिए की क्योंकि उन्हें ‘कल का पता नहीं था।’ उनके लिए उस समय अपनी जिंदगी के इस रिश्ते को एक नाम देना जरूरी लगा।

शादी पर उठे थे सवाल
शादी के बाद हिना और रॉकी रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा में साथ नजर आए। इसके बाद कुछ लोगों ने उनकी शादी को शो की पब्लिसिटी से जोड़ना शुरू कर दिया।
हिना ने इन बातों पर कहा कि उन्हें इस तरह की चर्चाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके और रॉकी के लिए इस शादी के पीछे की असली वजह दोनों जानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हर चीज को सिर्फ पब्लिसिटी के नजरिए से देखा जाएगा, तो रिश्ते की असली कहानी समझ में ही नहीं आएगी।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई मुलाकात
हिना और रॉकी की पहली मुलाकात टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी। हिना शो में अक्षरा का किरदार निभाती थी, जबकि रॉकी प्रोडक्शन टीम का हिस्सा थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 2025 में शादी कर ली।

यह भी पढ़े- ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई’,कोमल संग दिखे Govinda तो भड़कीं सुनीता, बोलीं- ‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू में तहलका, फिर एक सर्जरी ने करियर खत्म, स्वतंत्रता दिवस के दिन सिर्फ ये भारतीय खिलाड़ी मनाता है जन्मदिन

Vijay Bharadwaj: विजय भारद्वाज भारतीय क्रिकेट के इकलौते पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं, जिनका जन्मदिन 15 अगस्त को आता है. उनके करियर की शुरुआत काफी शानदार रही थी, लेकिन वो 13 मुकाबले ही खेल सके. Sat, 15 Aug 2026 06:00:54 +0530

  Videos
See all

Independence Day : तिरंगे की रौशनी से जगमगाया देश, Independence Day में दिखा शानदार नजारा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T00:45:13+00:00

Happy Independence Day 2026 Live : सुबह 7:36 मिनट पर लाल किले से ध्वजारोहण | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T00:36:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers