Hina Khan: ‘किसी और से शादी कर लो...’ हिना खान ने रॉकी से क्यों कही थी ये बात? बोलीं- ‘यही प्यार की परीक्षा थी’
Hina Khan: हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। करीब 13-14 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। लेकिन हिना ने अब बताया है कि एक समय उन्होंने रॉकी से किसी और से शादी करने तक के लिए कह दिया था।
एक्ट्रेस ने अपने पॉडकास्ट POV में रिश्ते के मुश्किल दौर और शादी के फैसले को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी पहले से तय नहीं थी, लेकिन जिंदगी की परिस्थितियों ने दोनों को यह फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।
हिना ने रॉकी को दी थी किसी और से शादी की सलाह
हिना ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर आया, जब उन्होंने रॉकी से कहा था कि वह किसी और से शादी कर लें। उनके मुताबिक, उस समय उनके रिश्ते में कोई बड़ी लड़ाई या आपसी मनमुटाव नहीं था, बल्कि दोनों असली जिंदगी की मुश्किलों से गुजर रहे थे।
हिना ने कहा कि उन्हें पता था कि आगे जिंदगी पहले जैसी नहीं रहने वाली है। इसलिए उन्होंने रॉकी को अपनी जिंदगी के बारे में खुद फैसला लेने की आजादी दी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अगर रॉकी उनके बिना खुश रहने का फैसला करते, तो वह उनकी खुशी से खुश होती। उनके लिए रॉकी की खुशी उनके साथ रहने से ज्यादा जरूरी थी।
यहीं प्यार की असली परीक्षा हुई
हिना के मुताबिक, उन्होंने रॉकी को परखने के लिए ऐसा नहीं कहा था। लेकिन यही वह समय था, जब उनके रिश्ते की असली परीक्षा हुई। रॉकी ने मुश्किल समय में हिना का साथ नहीं छोड़ा। दोनों ने मिलकर कई मुश्किल फैसले लिए और जिंदगी के कठिन दौर का सामना किया। हिना ने रॉकी की तारीफ करते हुए कहा कि उस समय उनके आसपास मौजूद लोग जानते थे कि रॉकी ने उनका कितना साथ दिया।
अचानक क्यों की शादी?
हिना और रॉकी ने लंबे समय तक शादी नहीं की थी। दोनों करीब 13-14 साल से रिलेशनशिप में थे और हिना के मुताबिक, शायद वे आगे भी शादी के बारे में तुरंत फैसला नहीं लेते। लेकिन हालात बदल गए। हिना ने कहा कि उन्होंने शादी इसलिए की क्योंकि उन्हें ‘कल का पता नहीं था।’ उनके लिए उस समय अपनी जिंदगी के इस रिश्ते को एक नाम देना जरूरी लगा।
शादी पर उठे थे सवाल
शादी के बाद हिना और रॉकी रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा में साथ नजर आए। इसके बाद कुछ लोगों ने उनकी शादी को शो की पब्लिसिटी से जोड़ना शुरू कर दिया।
हिना ने इन बातों पर कहा कि उन्हें इस तरह की चर्चाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके और रॉकी के लिए इस शादी के पीछे की असली वजह दोनों जानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हर चीज को सिर्फ पब्लिसिटी के नजरिए से देखा जाएगा, तो रिश्ते की असली कहानी समझ में ही नहीं आएगी।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई मुलाकात
हिना और रॉकी की पहली मुलाकात टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी। हिना शो में अक्षरा का किरदार निभाती थी, जबकि रॉकी प्रोडक्शन टीम का हिस्सा थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 2025 में शादी कर ली।
यह भी पढ़े- ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई’,कोमल संग दिखे Govinda तो भड़कीं सुनीता, बोलीं- ‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’
Sunita Ahuja: ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई’,कोमल संग दिखे Govinda तो भड़कीं सुनीता, बोलीं- ‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’
Sunita Ahuja On Govinda Being Spotted With Konal: गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की साथ में तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर सुनीता आहूजा का रिएक्शन चर्चा में है।
एयरपोर्ट पर साथ दिखे गोविंदा-कोमल
गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह कोमल रानी स्वर्णकार के साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। गोविंदा और कोमल की साथ में मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसी बीच जब पैपराजी ने सुनीता से इस बारे में बात की, तो उन्होंने बिना ज्यादा कुछ समझाए एक कहावत का इस्तेमाल करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर दी।
सुनीता ने दिया तीखा जवाब
गोविंदा और कोमल के बारे में पूछे जाने पर सुनीता ने कहा, “विनाश काले, विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, इसलिए ये सब करता है वो। अब क्या बोलूं?” सुनीता के इस बयान से साफ है कि वह गोविंदा और कोमल की साथ में मौजूदगी से खुश नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी तरह के रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
फैंस से भी पूछा सवाल
बातचीत के दौरान सुनीता से सोशल मीडिया पर गोविंदा को लेकर हो रही आलोचना के बारे में भी पूछा गया। कुछ लोग उन्हें ‘चीटर नंबर 1’ तक कह रहे हैं। इस पर सुनीता ने उन लोगों को याद दिलाया जिन्होंने पहले उनके बयानों पर उन्हें ट्रोल किया था। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने गोविंदा पर उन्हें धोखा देने की बात कही थी, तब लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। अब वह जानना चाहती हैं कि ऐसे लोग इस पूरे मामले पर क्या कहना चाहते हैं।
कोमल का नाम पहले भी आया
दिलचस्प बात यह है कि कोमल का नाम सुनीता के पुराने इंटरव्यू में भी सामने आ चुका है। उस बातचीत में जब उनसे कोमल नाम की एक अभिनेत्री के बारे में पूछा गया था, तो सुनीता ने इस नाम पर नाराजगी जताई थी। अब गोविंदा की नई फिल्म की को-स्टार का नाम भी कोमल रानी स्वर्णकार है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके पुराने बयान को इन घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
‘रूपा’ में साथ काम कर रहे हैं
गोविंदा ने कुछ समय पहले कोमल रानी स्वर्णकार को अपनी फिल्म ‘रूपा’ की नई को-स्टार के तौर पर मीडिया से मिलवाया था। इसके बाद दोनों की साथ में कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए। फिलहाल गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े- ‘वो मुझे गालियां देती हैं...’, Sunita Ahuja के अफेयर वाले दावों पर गोविंदा का जवाब, बोले- ‘मैं सह लेता हूं’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










.jpg)