Responsive Scrollable Menu

सलमान खान की याचिका पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, काला हिरण के मेकर्स को भेजा नोटिस, 19 जून तक मांगा जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और 'काला हिरण फिल्म के मेकर्स के बीच चल रहा विवाद अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. सलमान खान ने इस काला हिरण के मेकर्स के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि  इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई की थी. शुक्रवार को हुई सुनवाई में अदालत ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक को नोटिस जारी करते हुए 19 जून तक जवाब मांगा है. सलमान खान ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि इस फिल्म में उनकी इमेज का गलत इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने ने फिल्म की रिलीज, प्रमोशन और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की. मामले की अगली सुनवाई अब 19 जून के बाद होगी.

Continue reading on the app

Facebook- Instagram Down: स्लो हुआ फेसबुक, सुबह से सर्फिंग करने में आ रही परेशानी

Facebook- Instagram Down: सोशल मीडिया यूजर्स के लिए शुक्रवार की सुबह एक बड़ी परेशानी लेकर आई. दुनिया भर में लोकप्रिय फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर अचानक डाउन हो गए. इस तकनीकी खराबी के कारण हजारों यूजर्स को अपनी प्रोफाइल एक्सेस करने में बड़ी दिक्कत आ रही है. जैसे ही लोगों ने सुबह ऐप खोलने की कोशिश की, उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

लॉगआउट की समस्या से लोग परेशान

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सुबह नौ बजे के बाद अचानक इंस्टाग्राम में खराबी की शिकायतें तेजी से बढ़ने लगीं. देखते ही देखते करीब ग्यारह सौ से ज्यादा लोगों ने इस समस्या को लेकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई. सबसे बड़ी परेशानी यह रही कि यूजर्स अपने अकाउंट से अपने आप लॉगआउट हो गए. जब लोगों ने दोबारा लॉगइन करने की कोशिश की, तो स्क्रीन पर अनएक्सपेक्टेड एरर का मैसेज दिखाई देने लगा.

ऐप और टाइमलाइन पर बड़ा असर

इस खराबी का सबसे ज्यादा असर इंस्टाग्राम ऐप इस्तेमाल करने वाले लोगों पर पड़ा है. रिपोर्ट के अनुसार करीब चौहत्तर प्रतिशत लोगों को सिर्फ ऐप चलाने में दिक्कत आ रही है. इसके अलावा कई यूजर्स अपनी टाइमलाइन भी नहीं देख पा रहे हैं. इंस्टाग्राम के साथ-साथ फेसबुक मैसेंजर भी पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे लोग अपनों को मैसेज भेजने में असमर्थ हैं. यह समस्या अचानक सामने आई है, इसलिए उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस तकनीकी गड़बड़ी को सुधार लेगी.

Continue reading on the app

  Sports

आखिरी बार 'गुरु' को देख टूट गईं मनु भाकर, फूट-फूटकर रोईं, बाबा की नगरी में पंचतत्व में विलीन होंगे जसपाल राणा

Manu Bhaker cry on front of Jaspal rana dead body: भारतीय शूटिंग जगत के महान स्तंभ और दिग्गज कोच जसपाल राणा का आकस्मिक निधन खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनके पार्थिव शरीर को देहरादून लाया गया है, जहां अपने गुरु और मार्गदर्शक के अंतिम दर्शन करते ही स्टार निशानेबाज मनु भाकर भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़ीं. करियर के हर मोड़ पर मनु की ढाल रहे जसपाल राणा का अंतिम संस्कार शनिवार को मोक्ष की नगरी वाराणसी में किया जाएगा, जिससे गुरु-शिष्य की एक ऐतिहासिक जोड़ी का दुखद अंत हो गया है. Fri, 12 Jun 2026 22:38:42 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: टूटी पार्टी, CID की एंट्री..हुई FIR! | Mamata | Abhishek | TMC Crisis | BSF #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T17:45:26+00:00

US Attack Indian Tanker: 3 भारतीयों की मौत..ट्रंप के दूत को फटकार ! #shorts #trump #indianships #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T17:43:57+00:00

US team should play like they're children in opening game, boss says #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T17:42:01+00:00

Jewar Airport के लिए CM Yogi की बड़ी सौगात,नोएडा-ग्रेटर नोएडा से चलेंगी हाईटेक EV बसें Noida Airport #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T17:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers