Responsive Scrollable Menu

Bengal Monsoon Updates: बंगाल में गर्मी से राहत की बौछारें, Monsoon की दस्तक, IMD ने जारी किया Rain Alert

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पुरुलिया जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है जिससे लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शुक्रवार को कोलकाता और राज्य के दक्षिणी हिस्सों के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि हवा के अनुकूल पैटर्न और बंगाल की खाड़ी से आ रही प्रबल नमी के कारण दक्षिण बंगाल में बारिश और गरज के साथ बौछारें तथा राज्य के उत्तरी हिस्से के उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश की संभावना 15 जून तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी जिले पुरुलिया के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले दो से तीन दिनों में यह शेष हिस्से में भी पहुंच जाएगा।

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जैसे उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर बंगाल के मालदा और दक्षिण के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के बीते 24 घंटों में 66-66 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक है। इस अवधि के दौरान जिन अन्य स्थानों पर अच्छी बारिश हुई, उनमें बर्दवान (60 मिमी), बांकुडा (32 मिमी) और झाड़ग्राम (31 मिमी) शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुडा, पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Continue reading on the app

UP Rojgar Mela: यूपी के भदोही में 16 जून को रोजगार मेला, 1900 पदों पर होगी भर्ती… फ्रेशर्स को भी मिलेगी नौकरी

UP Rojgar Mela: यूपी के युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका है. यूपी रोजगार निदेशालय 16 जून को भदोही में रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है. इस रोजगार मेले में 1900 पदों पर भर्ती की जाएंगी. देश-प्रदेश की बड़ी कंपनियां रोजगार मेले में शिरकत करेंगी.

Continue reading on the app

  Sports

अधूरी रह गई कहानी... पर्दे पर आने वाली थी जसपाल राणा की बायोपिक, अचानक निधन से मेकर्स भी स्तब्ध

Jaspal Rana biopic: दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने अपने कोच जसपाल राणा के निधन पर एक बेहद भावुक श्रद्धांजलि दी है. मनु ने उन्हें एक गुरु, मार्गदर्शक और दोस्त बताया, जिन्होंने उनके करियर और जिंदगी दोनों को संवारा. मई के आखिरी हफ्ते में सीने में तकलीफ के बाद जसपाल राणा के दिल की एक सर्जरी हुई थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. वह 49 वर्ष के थे. Fri, 12 Jun 2026 23:03:53 +0530

  Videos
See all

UP Politics: माया-ओवैसी साथ... टेंशन में अखिलेश ! #shorts #akhileshyadav #mayawati #owaisi #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T17:46:36+00:00

Master Stroke: टूटी पार्टी, CID की एंट्री..हुई FIR! | Mamata | Abhishek | TMC Crisis | BSF #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T17:45:26+00:00

Jewar Airport के लिए CM Yogi की बड़ी सौगात,नोएडा-ग्रेटर नोएडा से चलेंगी हाईटेक EV बसें Noida Airport #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T17:45:06+00:00

US Attack Indian Tanker: 3 भारतीयों की मौत..ट्रंप के दूत को फटकार ! #shorts #trump #indianships #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T17:43:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers