सुप्रीम कोर्ट का वो बड़ा फैसला: जिससे मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदों पर क्यों फिरा पानी?
क्या सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका सिर्फ चुनाव प्रक्रिया के नियमों के कारण खारिज की? क्या फॉर्म 26 में जानकारी छिपाने का आरोप ही नामांकन रद्द होने की असली वजह बना? क्या चुनाव प्रक्रिया में कोर्ट का दखल पूरी तरह बंद होना भविष्य में बड़े विवाद पैदा करेगा? क्या नटराजन के पास अब केवल चुनाव याचिका ही एकमात्र कानूनी रास्ता बचा है?
Don 3 Controversy: आमिर खान कराना चाहते थे सुलह, फिर भी नहीं सुलझी रणवीर-फरहान की लड़ाई, FWICE चीफ का खुलासा
Don 3 Controversy: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच चल रहा 'डॉन 3' विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद मामला सिर्फ प्रोफेशनल मतभेदों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कानूनी और इंडस्ट्री स्तर तक पहुंच गया है। अब इस पूरे विवाद को लेकर FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बड़ा खुलासा किया है।
अशोक पंडित ने बताया कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने दोनों स्टार्स के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी। इनमें अभिनेता आमिर खान भी शामिल थे। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद मामला सुलझ नहीं सका।
"कई लोगों ने कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी"
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू के दौरान अशोक पंडित ने कहा- “आमिर खान समेत इंडस्ट्री के कई लोग हमारे पास यह मामला आने से पहले ही इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। उससे भी कोई नतीजा नहीं निकला। आज रणवीर सिंह हैं, कल कोई और हो सकता है। एक्सेल इसी दौर से गुज़र रहा है। अगर कोई और होता, तो उसका बुरा हाल हो जाता।”
एक्सेल एंटरटेनमेंट को हुआ भारी नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दावा किया है कि रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने से उन्हें लगभग 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फिल्म की तैयारियों, प्री-प्रोडक्शन और अन्य व्यवस्थाओं पर पहले ही बड़ा खर्च किया जा चुका था।
अशोक पंडित ने कहा कि किसी भी अभिनेता या निर्माता के लिए नियम समान होने चाहिए। यदि किसी की वजह से प्रोजेक्ट को आर्थिक नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई पर भी विचार किया जाना चाहिए।
सलमान खान की मध्यस्थता की खबरें निकलीं अफवाह
कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सलमान खान ने भी रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी। कहा गया था कि अख्तर परिवार से उनके करीबी संबंध होने के कारण उन्होंने पहल की थी।
हालांकि बाद में सामने आई रिपोर्ट्स में इन दावों को अफवाह बताया गया। बताया गया कि सलमान खान का इस पूरे विवाद में कोई प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं रहा।
डॉन 3 को लेकर आखिर क्यों बढ़ा विवाद?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने कथित तौर पर रचनात्मक मतभेदों के कारण 'डॉन 3' से दूरी बनाई। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि फिल्म की शूटिंग में लगातार हो रही देरी और अंतिम स्क्रिप्ट के तैयार न होने से अभिनेता असंतुष्ट थे।
शुरुआत में इसे सामान्य कास्टिंग बदलाव माना जा रहा था, लेकिन बाद में मामला कानूनी नोटिस और इंडस्ट्री संगठनों की दखल तक पहुंच गया। FWICE ने भी कुछ समय के लिए रणवीर सिंह के खिलाफ गैर-सहयोग निर्देश जारी किया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi






















