Responsive Scrollable Menu

200MP कैमरा वाला Moto G Max लॉन्च: 5200mAh बैटरी और वॉटरप्रूफ डिजाइन के साथ मचाएगा धमाल, जानें कीमत

Moto G Max Launched: स्मार्टफोन निर्माता Motorola ने अपना नया Moto G Max स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इस डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 5200mAh की बैटरी और शानदार AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा, फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। आइए अब इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स के बारें में जानें। 

Moto G Max के स्पेसिफिकेशंस
Moto G Max में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, वर्चुअल RAM फीचर की मदद से RAM को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।

200MP कैमरा बना सबसे बड़ी खासियत
फोटोग्राफी के लिए Moto G Max में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Optical Image Stabilization (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 2K रेजोल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी और मजबूती
Moto G Max में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 35 घंटे तक चल सकता है।

फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। साथ ही IP66, IP68 और IP69 रेटिंग इसे पानी, धूल और कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित बनाए रखती है।

Moto G Max की कीमत
Moto G Max को ब्राजील में BRL 2,519.10 (लगभग 42,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन Azul Carlo (Blue) और Grafite कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अन्य देशों में Moto G87 नाम से भी लॉन्च किया जा सकता है।

Continue reading on the app

South Movies Release: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, आमने-सामने होंगे बॉबी देओल और सामंथा

जून के तीसरे हफ्ते कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें आपको एक्शन से लेकर रोमांस, थ्रिल और कॉमेडी का पूरा डोज मिलेगा। इस लिस्ट में कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनका फैंस महीनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'भगवान' ने प्लेन में खेला क्रिकेट! बहू सानिया-बेटी सारा संग वीडियो वायरल, लोग करने लगे बेतुके कमेंट

दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल सचिन तेंदुलकर ने प्राइवेट जेट के अंदर हवा में बेटी और बहू के साथ क्रिकेट खेला. इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इसको लेकर अच्छी प्रतिक्रिया आई तो कुछ लोगों ने बेकार के कमेंट भी करने शुरू कर दिए Fri, 12 Jun 2026 13:59:59 +0530

  Videos
See all

TMC में बगावत के बीच Kirti Azad घर पर एयरगन लेकर क्यों बैठे? | #shortvideo #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T09:09:47+00:00

West Bengal Politics: काकोली घोष दस्तीदार की चिट्ठी से TMC में भूकंप | Kakoli Ghosh Dastidar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T09:15:39+00:00

Sachin Tendulkar Viral Video | सचिन ने बहू बेटी संग लगाए दमदार शॉट्स! #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T09:10:28+00:00

US-Iran डील पर Trump ने Netanyahu से की बात #aajtak #shorts #usiranwar #trump #benjaminnetanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T09:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers