Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, पितरों और भगवान विष्णु-शिव की मिलेगी विशेष कृपा
ज्येष्ठ अधिकमास अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 15 जून 2026 को अमावस्या तिथि के साथ इसका समापन होगा। इस बार तिथि की विशेष स्थिति के कारण अमावस्या 14 जून की दोपहर से शुरू होकर 15 जून की सुबह तक रहेगी। चूंकि 15 जून को सूर्योदय अमावस्या तिथि में होगा और यह दिन सोमवार है, इसलिए इस दिन दुर्लभ सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग भी बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिकमास की अंतिम अमावस्या पर किए गए जप, तप, दान और पूजा-पाठ का कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, पितरों के लिए तर्पण और जरूरतमंदों को दान करना विशेष फलदायी माना गया है। जो लोग नदी स्नान नहीं कर सकते, वे घर पर गंगाजल मिश्रित जल से स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। स्नान के बाद देवी-देवताओं का पूजन और पितरों के निमित्त तिल, जल एवं कुश से तर्पण करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे पितृ दोष शांत होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
सोमवती अमावस्या के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है। श्रद्धालु विधिपूर्वक शिवलिंग का अभिषेक कर बिल्वपत्र, पुष्प और फल अर्पित करें तथा "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना कर "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप करने से जीवन में सुख, शांति और आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होने की मान्यता है।
धार्मिक दृष्टि से यह दिन आत्मिक शुद्धि, पितरों के प्रति श्रद्धा और भगवान की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। अधिकमास की विदाई और सोमवती अमावस्या के इस दुर्लभ संयोग पर श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया गया है।
Lenovo Yoga Earbuds लॉन्च: 40dB ANC और 36 घंटे की बैटरी के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स, देखें कीमत
Lenovo ने अपने Yoga प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार करते हुए नए Yoga True Wireless Noise Cancelling Earbuds लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें चीन में पेश किया है। ये ईयरबड्स दमदार Active Noise Cancellation (ANC), लंबी बैटरी लाइफ और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। आइए अब इनकी कीमत और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से जानें।
Lenovo Yoga Earbuds के फीचर्स
Lenovo Yoga Earbuds में 12.2mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेहतर ऑडियो क्वालिटी और दमदार साउंड आउटपुट प्रदान करते हैं। इसके अलावा, ईयरबड्स में 40dB तक की Active Noise Cancellation (ANC) तकनीक दी गई है, जिससे बाहरी शोर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
कॉलिंग और वीडियो मीटिंग्स को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक ईयरबड में 3 माइक्रोफोन दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें Voiceprint Recognition और Environmental Noise Cancellation (ENC) तकनीक का उपयोग किया गया है, जो यूजर की आवाज को बैकग्राउंड नॉइज़ से अलग करने में मदद करती है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Lenovo Yoga Earbuds को हल्के और आरामदायक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। प्रत्येक ईयरबड का वजन केवल 4.7 ग्राम है। यह ऑफ-व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं और IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे हल्की बारिश और पसीने से सुरक्षा मिलती है। चार्जिंग केस को साधारण लेकिन आकर्षक Pebble-Style डिजाइन में तैयार किया गया है।
ये भी पढ़े-ः Pova 8 5G: 8000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन लॉन्च, 1200 घंटे चलेगी बैटरी; मिलेगा 50MP कैमरा और ये खास फीचर्स
Lenovo PC के साथ मिलेगा बेहतर इंटीग्रेशन
इन ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत Lenovo Yoga लैपटॉप और पीसी के साथ इसका गहरा इंटीग्रेशन है। केस खोलते ही इंस्टेंट पेयरिंग शुरू हो जाती है और Lenovo Yoga PC से कनेक्ट करने पर स्क्रीन पर पॉप-अप नोटिफिकेशन दिखाई देता है।
इसके अलावा, ईयरबड्स ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। यूजर्स ट्रिपल टैप जेस्चर के जरिए लैपटॉप और स्मार्टफोन के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। ANC मोड, टच कंट्रोल्स और अन्य सेटिंग्स को Lenovo PC Manager सॉफ्टवेयर के जरिए कस्टमाइज किया जा सकता है।
बैटरी लाइफ
बैटरी के मामले में भी Lenovo Yoga Earbuds काफी दमदार हैं।
- ANC बंद होने पर: 7 घंटे तक का प्लेबैक
- चार्जिंग केस के साथ: कुल 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ
- ANC चालू होने पर: 4.5 घंटे का प्लेबैक
- केस के साथ कुल बैटरी बैकअप: 24 घंटे
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से केवल 10 मिनट की चार्जिंग में लगभग 2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है। वहीं, ईयरबड्स को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 1 घंटा लगता है।
कीमत और उपलब्धता
Lenovo Yoga True Wireless Noise Cancelling Earbuds को चीन में 599 युआन (लगभग 7,300 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फिलहाल लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें 509 युआन (करीब 6,200 रुपये) में खरीदा जा सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















