Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश के कप्तान के सिर पर लगी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की बाउंसर, मैदान पर हुई उल्टी, अस्पताल में भर्ती

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान सिर पर तेज रफ्तार बॉल लगी. चोटिल होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टीम ने तीन मैचों की सीरीज के लगातार दो मुकाबले जीतकर पहली बार वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया.

Continue reading on the app

ममता की हार के 14 दिन बाद ही TMC टूटी:बागियों का 18 मई को स्पीकर को भेजा लेटर सामने आया, इसमें 19 सांसदों के साइन

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस यानी TMC में फूट ममता की हार के 14 दिन बाद ही शुरू हो गई थी। बंगाल विधानसभा का रिजल्ट 4 मई को आया था। 14 दिन बाद यानी 18 मई को 19 सांसदों ने बगावत करते हुए लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा। बागी सांसदों ने अलग गुट बनाने की मांग की है। स्पीकर को भेजी गई चिठ्ठी में जिन 19 सांसदों ने साइन किए, वो लेटर अब सामने आया है। इनमें यूसूफ पठान, सायोनी घोष, काकोली घोष और शताब्दी रॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुल 20 सांसदों ने बगावत की है। एक नाम जो बचा है वो बहुत बड़ा नेता है। जल्द ही उनका नाम भी सामने आ जाएगा। TMC के लोकसभा में कुल 28 सांसद हैं, दावा किया जा रहा है कि 20 सांसद ममता से अलग हो गए हैं। TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों के नाम… 4 दिन में 4 राज्यसभा सांसद भी इस्तीफा दे चुके हैं TMC के लोकसभा सांसदों के अलावा राज्यसभा सांसद भी टूट रहे हैं। पिछले 4 दिनों में चार राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। 8 जून को सुखेंदु शेखर ने सदस्यता के साथ पार्टी छोड़ी। फिर 10 जून को सुष्मिता देव अलग हो गईं। 11 जून को प्रकाश चिक और कोयल मल्लिक ने इस्तीफा दे दिया। TMC सांसदों और विधायकों की ममता से बगावत का घटनाक्रम… 8 जून: ममता बनर्जी के 28 में से 20 लोकसभा सांसद टूटे 8 जून को टीएमसी के लोकसभा के 28 सांसदों में से 20 ने एनडीए सरकार को समर्थन देने का फैसला किया था। सांसद और TMC की पूर्व नेता काकोली घोष दस्तीदार ने कहा था कि सांसदों के साइन वाला पत्र लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भेज दिया है। इसमें अलग संसदीय ब्लॉक के रूप में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग भी की गई। 3 जून: 28 साल पुरानी TMC में बगावत, 58 विधायक अलग हुए 3 जून को टीएमसी में पहली बार बगावत की खबर सामने आई थी। 58 बागी विधायकों ने पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना। विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस को समर्थन पत्र दिया। इसमें मांग की गई कि ऋतब्रत को नेता विपक्ष घोषित किया जाए। स्पीकर ने मंजूरी दे दी। ममता के पास अब सिर्फ 22 विधायक और 18 सांसद बचे टीएमसी के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे, जिसमें से 20 अलग हो गए हैं। अब लोकसभा में ममता के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं। राज्यसभा की बात करें तो 13 में से 4 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं यानी सिर्फ 9 राज्यसभा सांसद बचे हैं। विधानसभा की बात करें तो टीएमसी ने इस बार के चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। जिसमें से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। ममता के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं। TMC में फूट के बाद आगे क्या हो सकता है…9 संभावनाएं कानूनी लड़ाई तेज होगी: ममता गुट और बागी गुट विधानसभा, चुनाव आयोग और अदालतों में अपनी-अपनी वैधता साबित करने की कोशिश करेंगे। दल-बदल कानून की परीक्षा: बागी विधायकों के पास दो-तिहाई संख्या होने का दावा है, इसलिए उनकी मान्यता पर बड़ा कानूनी विवाद हो सकता है। संगठन में और टूट-फूट संभव: कुछ विधायक, सांसद और जिला स्तर के नेता भी पक्ष चुन सकते हैं, जिससे दोनों गुटों की ताकत बदल सकती है। ममता बनर्जी डैमेज कंट्रोल करेंगी: असंतुष्ट नेताओं को मनाने, संगठन में बदलाव और नए चेहरों को आगे लाने की कोशिश हो सकती है। भाजपा और कांग्रेस नजर बनाए रखेंगी: विपक्षी दल TMC के संकट का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। स्थानीय निकाय और उपचुनावों पर असर: अगर फूट गहरी हुई तो आने वाले चुनावों में TMC के वोट बैंक और संगठन पर असर पड़ सकता है। नई पार्टी या अलग गुट बन सकता है: यदि समझौता नहीं हुआ तो बागी खेमे के अलग राजनीतिक दल या स्थायी गुट के रूप में उभरने की संभावना है। INDIA गठबंधन की राजनीति प्रभावित होगी: ममता बनर्जी की राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका और INDIA ब्लॉक के भीतर उनकी ताकत पर असर पड़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल- TMC किसकी? आने वाले दिनों में असली लड़ाई सिर्फ विधायकों की संख्या की नहीं, बल्कि पार्टी के नाम, संगठन और राजनीतिक विरासत की होगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार: अवैध वसूली का आरोप पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार को TMC नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नेपाल बॉर्डर के पास से हुई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ 7 FIR की गई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Jaspal Rana Records: सिर्फ 18 की उम्र में चैंपियन, CWG में सबसे ज्यादा मेडल, शूटिंग के गोल्डन बॉय थे जसपाल

Jaspal Rana Passed Away: जसपाल राणा ने भारत के लिए एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में दर्जनों में मेडल जीते और देश के सबसे सफल एथलीट में अपना नाम लिखवाया. सिर्फ खुद ही नहीं, बल्कि अपनी कोचिंग से भी जसपाल ने देश को मेडल दिलवाए Fri, 12 Jun 2026 12:25:45 +0530

  Videos
See all

Haunted 3D Premiere: ग्लैमरस लुक में छाई Chetna pande #shorts #viral #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T07:11:44+00:00

#shortvideo : 12 करोड़ की ड्रग्स के साथ मॉडल गिरफ्तार | Model Arrested With Drugs #mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T07:16:43+00:00

Pakistan Army Firing On Pok Protesters LIVE: पीओके में बगावत का ऐलान | Breaking | Economic Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T07:13:15+00:00

Haunted 3D Premiere: Sana Sultan के ग्लैमरस लुक ने लूटी लाइमलाइट #shorts #viral #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T07:12:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers