Responsive Scrollable Menu

दिल्ली के तुगलकाबाद में बिल्डिंग में आग, 3 की मौत:6 अस्पताल में भर्ती; पार्किंग से आग फैली, छत का ताला काटकर रेस्क्यू

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों को बचाया गया है, सभी अस्पताल में भर्ती हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी थी। धीरे-धीरे आग पांच मंजिला बिल्डिंग में फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने छत का ताला काटकर लोगों को बचाया। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, शुक्रवार सुबह 2:35 बजे से 2:37 बजे के बीच इमरजेंसी कॉल मिलीं। आग तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर 1 में स्थित एक इमारत में लगी थी। इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की खबर मिलने के बाद फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू शुरू किया। सुबह 3:45 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया है। तीन स्कूटी, दो बाइक और एक साइकिल जली फायर विभाग के एडीओ यशवंत मीणा ने बताया कि पार्किंग में खड़ी तीन स्कूटी, दो बाइक और एक साइकिल जल गईं। आग और धुआं ग्राउंड फ्लोर से पांचवीं मंजिल तक फैल गया, जिससे निचली मंजिलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। संकरी गली में बनी पांच मंजिला इमारत होने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आईं। छत का गेट बंद होने पर उसका ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और वहां फंसी दो लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली में 10 दिनों में आग की दूसरी घटना, 3 जून को 21 जानें गईं थीं दिल्ली में पिछले 10 दिनों में आग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 3 जून को मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में आग लग गई थी। इसमें नाइजीरिया, किर्गिस्तान, मोजाम्बिक, उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश, कांगो, लाइबेरिया और इराक के 15 विदेशी नागरिकों समेत कुल 23 लोगों की मौत हो गई थी। 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। 6 कमरों का लाइसेंस, 25 कमरे चल रहे थे फ्लरिश स्टे होटल के पास BB (बेड एंड ब्रेकफास्ट) के तौर पर सिर्फ 6 कमरों का लाइसेंस था। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के मुताबिक, पहली मंजिल पर 3 और दूसरी मंजिल पर 3 कमरे दर्ज थे। होटल सिल्वर कैटेगरी में रजिस्टर्ड था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इमारत में करीब 25 कमरे चलाए जा रहे थे।

Continue reading on the app

करियर का ऐसा दर्दनाक अंत! फीफा वर्ल्ड कप खेलने पहुंचे जापान के कप्तान चोट की वजह से बाहर, संन्यास लेने पर मजबूर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 को जापान की टीम कभी याद नहीं रखना चाहेगी. कप्तान को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चोटिल होकर टूर्नामेंट से हटना पड़ा और इसी के साथ करियर का अंत भी गया. 33 साल की उम्र में मिडफील्डर वातारू एंडो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं मौत को मात देने वाले राउल जिमेनेज? फीफा वर्ल्ड कप में बने मेक्सिको की जीत के हीरो

मेक्सिको के स्ट्राइकर राउल जिमेनेज की कहानी आज हम आपको बताते हैं। 2020 के दौरान उनको एक ऐसी चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनकी जान भी जा सकती है। हालांकि उन्होंने मौत को मात दी और अब मेक्सिको की जीत के हीरो बने। Fri, 12 Jun 2026 08:45:59 +0530

  Videos
See all

US-IRAN WAR UPDATE Live : पहले धमकी, फिर क्यों पलटे DONALD TRUMP? | Strait of Hormuz | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T03:45:08+00:00

Viral Video | इस आदमी के शरीर से शराब की 54 बोतलें बरामद | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T03:44:16+00:00

AAJTAK 2 LIVE | US-IRAN WAR UPDATE | पहले धमकी, फिर क्यों पलटे DONALD TRUMP? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T03:45:27+00:00

Bhagya Chakra: आज क्या करें क्या न करें? | #shorts #shortsviral #rashifal #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T03:42:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers