Responsive Scrollable Menu

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की टॉप-4 दावेदार:ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन, भारत पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जीता; अफ्रीका लगातार दो बार फाइनलिस्ट

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मौजूदा फॉर्म, वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, टीम कॉम्बिनेशन और कप्तानी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका खिताब की सबसे मजबूत दावेदार नजर आती हैं। हमने इन चारों टीमों की दावेदारी को तीन फैक्टर्स पर परखा है... 1. टी-20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 2. पिछले डेढ़ साल की फॉर्म 3. कप्तान और टीम कॉम्बिनेशन 1. ऑस्ट्रेलिया: सातवें खिताब की सबसे बड़ी दावेदार विमेंस क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया जितनी सफल टीम कोई नहीं रही। टीम ने 9 में से 6 टी-20 वर्ल्ड कप जीते हैं। एलिसा हीली के बाद सोफी मोलिन्यूक्स की कप्तानी में टीम उतरेगी। एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा और मेगन शुट जैसी स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है। फैक्टर-1: 80% मैच जीतने वाली इकलौती टीम ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 49 मैच खेले हैं। इसमें 39 जीते और सिर्फ 9 हारे। टीम का जीत प्रतिशत टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 80.6% है। टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का हाईएस्ट स्कोर 191 रहा है। फैक्टर-2: 2025-26 में सिर्फ 2 मैच हारी पिछले डेढ़ साल में ऑस्ट्रेलिया ने 12 में से 10 टी-20 मुकाबले जीते हैं। लेकिन हाल के ICC टूर्नामेंट्स में टीम अपने ताकत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। 2025 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उसे भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वहीं 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने उसे बाहर कर दिया था। फैक्टर-3: नई कप्तान, लेकिन पुराना दम सोफी मोलिन्यूक्स का यह पहला बड़ा ICC टूर्नामेंट है। उन्होंने अब तक 6 मैचों में कप्तानी की है। इसमें 4 जीत और 2 हार मिली है। उनकी कप्तानी में टीम ने अपना पांचवां सबसे बड़ा टोटल 211 रन बनाया है। 2. भारत: वनडे के बाद अब टी-20 ट्रॉफी पर नजर भारत ने 2025 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लगातार दो ICC खिताब जीतने वाली टीम बनना चाहेगी। ऐसा अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही कर पाया है। फैक्टर-1: 2020 में फाइनल, कुल 55% मैच जीते भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में 40 मैच खेले हैं। इनमें 22 जीत और 18 हार मिली हैं। टीम का जीत पर्सेंटेज 55 है। भारत 2020 में फाइनल और 2018 व 2023 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। फैक्टर-2: पिछले डेढ़ साल में सबसे ज्यादा जीत भारत ने 2025-26 में 21 टी-20 खेले और 12 जीते। यह चारों दावेदारों में सबसे ज्यादा जीत है। हालांकि टीम को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका दौरे पर सीरीज हार का सामना भी करना पड़ा। दूसरी ओर भारत ने घर में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराया। फैक्टर-3: हरमनप्रीत ने 57% मैच जिताए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 81 टी-20 मैच जीते हैं। वहीं विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 19 मैच खेले हैं, जिनमें 13 जीते और 6 हारे हैं। टीम की सबसे बड़ी उम्मीद स्मृति मंधाना होंगी, जिन्होंने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह जैसी खिलाड़ी भारत को संतुलन देती हैं। 3. इंग्लैंड: घरेलू मैदान पर 17 साल बाद ट्रॉफी की उम्मीद 2009 में पहला विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम उसके बाद खिताब नहीं जीत सकी है। 2012, 2014 और 2018 में टीम रनरअप रही हैं। फैक्टर-1: 75% मैच जीतकर दूसरी सबसे सफल टीम इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में 42 मैच खेले हैं। इनमें 31 जीते और 10 हारे। टीम का जीत प्रतिशत 75% है। यह ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा सबसे बेहतर रिकॉर्ड है। फैक्टर-2: न्यूजीलैंड और भारत को हराया इंग्लैंड ने हाल ही में न्यूजीलैंड और भारत दोनों को 2-1 से हराया। खास बात यह रही कि कप्तान नैट सिवर-ब्रंट की गैरमौजूदगी में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। एलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन और हीदर नाइट जैसे खिलाड़ी शानदार लय में हैं। इंग्लैंड ने 1 जनवरी 2025 के बाद 17 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इनमें 9 जीते और 8 हारे हैं। टीम का जीत प्रतिशत 52.94% रहा है। फैक्टर-3: 69% जीत का रिकॉर्ड नैट सिवर-ब्रंट को इंग्लैंड के एक डोमेस्टिक टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी। हालांकि वे फिट हो गई हैं और टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगी। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 16 टी-20 में से 11 जीते हैं। बल्लेबाजी और ऑलराउंड क्षमता के कारण वे टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। 4. साउथ अफ्रीका: लगातार फाइनल के बाद अब ट्रॉफी की बारी? साउथ अफ्रीका ने पिछले दो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल खेले हैं, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी। टीम 2023 में ऑस्ट्रेलिया और 2024 में न्यूजीलैंड से हार गई थी। फैक्टर-1: 39 मैच में 18 जीते साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के 39 मैचों में 18 जीत हासिल की हैं। जीत प्रतिशत सिर्फ 46% है, लेकिन हाल में टीम ने ICC टूर्नामेंट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। फैक्टर-2: 2025-26 में 56% मैच जीते साउथ अफ्रीका ने 1 जनवरी 2025 के बाद 18 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसमें 10 जीते और 8 हारे हैं। टीम का जीत प्रतिशत 55.56% रहा है। इस दौरान उसने 220 रन का बेस्ट स्कोर बनाया और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की। फैक्टर-3: वोल्वार्ट ने 50% से ज्यादा मैच जीते वोल्वार्ट की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 21 टी-20 मैच जीते हैं। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में 6 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वोल्वार्ट की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में शतक लगाया था। वे टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर भी रहीं थीं। टीम में मरिजान कैप, सुने लुस, क्लो ट्रायन और डेन वान नीकर्क जैसी खिलाड़ी हैं। शबनम इस्माइल की वापसी ने बॉलिंग अटैकिंग को और मजबूत किया है। -------------------------------------- विमेंस वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंग्लैंड-श्रीलंका में पहला मैच आज, ओपनिंग सेरेमनी में ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन परफॉर्म करेंगी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप आज से:इंग्लैंड-श्रीलंका में पहला मैच: ओपनिंग सेरेमनी में ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन परफॉर्म करेंगी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन और एक्टेस-सिंगर जिजी स्ट्रॉलेन परफॉर्म करेंगी। इंग्लैंड की कमान नैट सिवर-ब्रंट के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की अगुवाई चमारी अट्टापटू करेंगी। हेड टु हेड इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशन मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं। इसमें इंग्लैंड ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 2 मैच ही अपने नाम कर सकी। टी-20 वर्ल्ड कप में की बात करें तो इंग्लैंड और श्रीलंका 2 बार आपस में भिड़ी हैं। दोनों बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डैनी व्याट ने सबसे ज्यादा रन बनाए, सोफी एक्लेस्टन बेस्ट गेंदबाज टी-20 में इंग्लैंड के लिए डैनी व्याट हॉज हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 180 मैचों में 129.03 की स्ट्राइक रेट से 3369 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 124 रन रहा है। गेंदबाज सोफी एक्लेस्टन ने इंग्लैंड की टॉप विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 106 टी-20 मैचों में 6.03 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 144 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 18 रन देकर 4 विकेट है। चमारी अट्टापटू श्रीलंका की ट्रंप कार्ड श्रीलंकाई टीम काफी हद तक अपनी कप्तान चमारी अट्टापटू पर निर्भर हैं। रिकॉर्ड्स भी कुछ ऐसा ही बताते हैं। ऑलराउंडर अट्टापटू ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। उन्होेंने टी-20 में 157 मैचों में 110.9 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 3752 रन बनाए हैं। इस दौरान 119* रन उनका बेस्ट स्कोर है। इतने ही मैचों में उन्होंने 6.66 की इकोनॉमी से 71 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 29 रन देकर 4 विकेट रहा है। कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? भारत में दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। इसके अलावा ICC.TV भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। दैनिक भास्कर एप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स, रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स पढ़े जा सकेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड विमेंस: नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एमी जोन्स, डैनी व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, चार्लोट डीन (उपकप्तान), डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन बेल, इसी वॉन्ग, लॉरेन फीलर। श्रीलंका विमेंस: चमारी अट्टापटू (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, इमेशा दुलानी, चेतना विमुक्ति। ------------------------------------------ विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन, भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जीता; खिताब की टॉप-4 दावेदार जानिए… विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मौजूदा फॉर्म, वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, टीम कॉम्बिनेशन और कप्तानी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका खिताब की सबसे मजबूत दावेदार नजर आती हैं। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल का था टीममेट, शिखर धवन की तरह सेलिब्रेशन, कौन हैं निखिल चौधरी, जो बन सकते हैं 60 साल में ऑस्ट्रेलिया से खेलने वाले पहले भारतीय

Who is Nikhil Chaudhary: दिल्ली में पैदा हुए 30 साल के ऑलराउंडर निखिल चौधरी को बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में जगह मिली है. 17 जून से शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज में अगर चौधरी को खिलाया जाता है तो वह 60 साल के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया से खेलने वाले भारत में पैदा हुए पहले मेंस क्रिकेटर होंगे. Fri, 12 Jun 2026 10:01:03 +0530

  Videos
See all

Gautam Gambhir distributed cold drinks to his fans! | फैंस को बांटी कोल्ड ड्रिंक! | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T05:13:35+00:00

Bengal News | तालाब से मिले खतरनाक हथियार! | #shorts #viralnews #viralvideo #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T05:12:26+00:00

TMC नेता पर बरसे अंडे ही अंडे | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T05:11:56+00:00

US Iran War News Live : Strait of Hormuz में भीषण जंग, तेल-गैस से जुड़ी बड़ी खबर | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T05:13:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers