Responsive Scrollable Menu

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड के पहले ही मैच में हो गया बवाल! जबरदस्त रोमांच, हंगामे और विवाद के बीच जीता मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका को धो डाला

FIFA World Cup 2026 Mexico beat South Africa: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए बेहद हंगामे वाले मैच से हुआ. मुकाबले में तीन रेड कार्ड दिखाए गए और रोमांच चरम पर था. मैक्सिको ने मुकाबले में 2-0 की आसान जीत दर्ज की लेकिन मैदान पर जमकर बवाल हुआ.

Continue reading on the app

फुटबॉल वर्ल्डकप की सबसे बड़ी दावेदार स्पेन:18 साल के यमाल ताकत; फ्रांस नंबर-2; जानिए मेसी की अर्जेंटीना किस नंबर पर है?

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया की 48 बेस्ट टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं। ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और EPSN ने एनालिसिस किया और कहा कि इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार स्पेन है। इस टीम का सबसे चर्चित चेहरा हैं 18 साल के लेमिन यमाल। उन्हें 16 गोल करने के लिए स्पेन के सबसे बड़े टूर्नामेंट ला लीगा का प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। साथ ही रोड्री और पेड्री जैसे भरोसेमंद मिडफील्डर्स के ये टीम ताकतवर हैं। 2018 का वर्ल्ड कप जीत चुकी फ्रांस इस बार दूसरी बड़ी दावेदार है, जिसके स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे इन-फॉर्म हैं। जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में गोल की हैट्रिक बनाई थी। वर्ल्ड कप में फ्रांस की टीम का नेतृत्व एम्बापे के हाथ में ही है। इसके बाद नंबर है इंग्लैंड का, जिनके कैप्टन हैरी केन जबरदस्त फॉर्म में हैं। वे इस टूर्नामेंट में गोल्डन बूट के दावेदार भी माने जा रहे हैं। वे 2025-26 के सीजन में 51 मैचों में 61 गोल कर चुके हैं। चौथी दावेदार है पिछली विजेता अर्जेंटीना। जिनके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी से इस बार भी करिश्मे की उम्मीद है। मेसी पिछले वर्ल्डकप में गोल्डन बूट विजेता थे और फाइनल में भी उन्होंने 2 गोल किए थे। स्टोरी में जानते हैं ऑप्टा सुपरकंप्यूटर-ESPN के एनालिसिस में इस बार खिताब की दावेदार टीमों में क्या खास और दावे कितने मजबूत… 1. स्पेन: डिफेंडिंग यूरो कप चैंपियन FIFA वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना है। स्पेन के चैंपियन बनने के चांस 16.1% हैं, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा है। स्पेन इकलौती ऐसी टीम रही, जिसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना 50% से ज्यादा रही। स्पेन को ग्रुप-H में उरुग्वे, सऊदी अरब और काबो वर्डी के साथ रखा गया है। 2. फ्रांस: लगातार तीसरे वर्ल्ड कप फाइनल की उम्मीद फ्रांस को वर्ल्ड कप 2026 जीतने का दूसरा सबसे बड़ा दावेदार माना है। टीम के खिताब जीतने की संभावना 13% आंकी गई है। हालांकि, टॉप टीमों में फ्रांस का ग्रुप सबसे कठिन माना जा रहा है। ग्रुप-I में उसे नॉर्वे, सेनेगल और इराक का सामना करना है। 3. इंग्लैंड: 60 साल का सूखा खत्म करने का मौका इंग्लैंड के खिताब जीतने की संभावना 11.2% है। नए कोच थॉमस टचल को अपनी टीम की आक्रामक ताकत पर पूरा भरोसा है। कप्तान हैरी केन शानदार फॉर्म में हैं और टीम की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे हैं। 4. अर्जेंटीना: मेसी के दम पर लगातार दूसरा खिताब जीतने की चुनौती डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ऑप्टा सुपरकंप्यूटर ने वर्ल्ड कप 2026 का चौथा सबसे बड़ा दावेदार माना है। टीम के खिताब जीतने की संभावना 10.4% बताई गई है। ग्रुप-J में ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया और जॉर्डन के साथ होने के कारण अर्जेंटीना के लिए शुरुआती दौर आसान माना जा रहा है। 5. पुर्तगाल: रोनाल्डो के आखिरी वर्ल्ड कप में खिताब की उम्मीद पुर्तगाल के खिताब जीतने की संभावना 7% आंकी गई है। फीफा रैंकिंग में 5वें स्थान पर मौजूद पुर्तगाल को ग्रुप-K में डीआर कांगो, उजबेकिस्तान और कोलंबिया के साथ रखा गया है, जिससे उसके नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। कैसे एनालिसिस करता है ऑप्टा सुपरकंप्यूटर? ऑप्टा सुपरकंप्यूटर खेलों के नतीजों की सटीक भविष्यवाणी नहीं करता, बल्कि आंकड़ों के आधार पर अलग-अलग परिणामों की संभावना बताता है। इसके लिए वह टीमों और खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, आपसी रिकॉर्ड, टीम की ताकत, खिलाड़ियों की फॉर्म और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों का विश्लेषण करता है। इसके बाद सुपरकंप्यूटर किसी मैच या पूरे टूर्नामेंट को हजारों बार वर्चुअली खेलकर देखता है और यह गणना करता है कि कौन-सी टीम कितनी बार जीतती है। उदाहरण के लिए, अगर कोई टीम 10,000 सिमुलेशन में 2,500 बार चैंपियन बनती है, तो उसे खिताब जीतने की 25% संभावना दी जाती है। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान होता है, क्योंकि असली मैचों में मौसम, चोट, दबाव या किसी खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन जैसी अप्रत्याशित चीजें भी नतीजों को बदल सकती हैं। ------------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मैक्सिको ने पहला मैच जीता, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया मैक्सिको ने FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच जीत लिया है। टीम ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। मुकाबले के 9वें मिनट में मैक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने गोल किया। इसके बाद 67वें मिनट में स्ट्राइकर राउल जिमेनेज बेहतरीन हेडर लगाकर बढ़त दोगुनी कर दी। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

फीफा वर्ल्ड की खतरनाक शुरुआत, बेकाबू हुए खिलाड़ी, पहले ही मैच में 3 रेड कार्ड का बना शर्मनाक रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड प 2026 की शुरुआत शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ हुई है. मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में तीन रेड कार्ड दिखाए गए. यह टूर्नामेंट के इतिहास का पहला मैच बन गया जिसमें इतने सारे खिलाड़ियों को रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया. 2022 में पूरे टूर्नामेंट के दौरान 4 रेड कार्ड देखने को मिले थे. Fri, 12 Jun 2026 06:04:21 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | HARYANA के HANSHI में दिनदहाड़े GYM संचालक की गोली मारकर हत्या! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T01:45:16+00:00

Mamata Banerjee | Bengal politics | TMC Crisis: विधायकों के पलायन से ममता की बढ़ी मुश्किलें! | #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T01:45:25+00:00

Viral Video | पुल की रेलिंग तोड़कर लटक गई लॉरी | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T01:45:08+00:00

Breaking News: एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल ही मिलेगा | Diesel News Today | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T01:44:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers