Responsive Scrollable Menu

ट्विशा केस-गिरिबाला के कार्यकाल में नियुक्त वकीलों पर उठाए सवाल:पिता बोले- गरीबों के लिए नियुक्त वकील आरोपी पक्ष के साथ; तस्वीरों के साथ की शिकायत

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में अब कानूनी सहायता व्यवस्था (लीगल एड) से जुड़े वकीलों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एमपीएसएलएसए) और चीफ जस्टिस विवेक रूसिया को शिकायत भेजकर कुछ लीगल एड वकीलों तथा एक अधिकारी की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए नियुक्त लीगल एड से जुड़े कुछ वकील आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के पक्ष में सक्रिय दिखाई दिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि इनकी नियुक्ति उस समय हुई थी, जब गिरिबाला सिंह भोपाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं। पिता ने शिकायत के साथ एक फोटो भी भेजा है, जिसमें लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना से जुड़े सहायक अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना कथित तौर पर समर्थ सिंह की शादी में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि 15 मई को अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान भी वे आरोपी पक्ष के निजी वकील के साथ अदालत में मौजूद थे। रीना वर्मा की भूमिका पर भी सवाल शिकायत में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रीना वर्मा का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि 2 जून को सीबीआई द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के दौरान उन्होंने वकालतनामा पेश किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब आरोपी पक्ष के पास पहले से निजी अधिवक्ता मौजूद थे, तब लीगल एड से जुड़े वकीलों की सक्रिय भूमिका की जांच होना चाहिए। दो नियुक्तियों पर उठाए सवाल नवनिधि शर्मा का आरोप है कि गिरिबाला सिंह के कार्यकाल में नियुक्त दो लीगल एड वकील बाद में उन्हीं से जुड़े मामले में आरोपी पक्ष के साथ दिखाई दिए। शिकायत में कहा गया है कि यदि लीगल एड पैनल से जुड़े सदस्य निजी पक्ष की पैरवी कर रहे थे तो इसकी स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए। 8 कॉल और अग्रिम जमानत पैरवी की जांच की मांग शिकायत में दावा किया गया है कि 12 मई की रात करीब 11 बजे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य को कॉल किया गया था। साथ ही 15 मई को अग्रिम जमानत मामले में पैरवी करने पहुंचे अधिवक्ता की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान पर भी सवाल शिकायत में एक ऐसे व्यक्ति का उल्लेख किया गया है, जो कथित रूप से ब्यूटी पार्लर और बाद में विवाह समारोह में दिखाई देता है। शिकायतकर्ता ने इस व्यक्ति की पहचान और पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है। शिकायत में क्या-क्या मांगें शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता अंकुर पांडे ने बताया कि शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है और मामले में कार्रवाई का इंतजार है। क्या हाेते हैं लीगल एड वकील ये खबर भी पढ़ें… ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई को मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। जांच एजेंसी अब इस रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन कर रही है। दूसरी पीएम रिपोर्ट बंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी गई है।पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

SpaceX IPO: एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बनने के करीब, नेटवर्थ 971 अरब डॉलर पर पहुंचा

एलन मस्क की दौलत में रातोंरात करीब ₹26.27 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। इससे वह दुनिया के पहले खरबपति बनने के बेहद करीब हैं। मस्क की दौलत में इजाफे के पीछे स्पेसएक्स का आईपीओ है।

Continue reading on the app

  Sports

Jaspal Rana Passed Away: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

जसपाल राणा ने भारत के लिए एशियन गेम्स और CWG में मेडल जीते थे, जबकि पिछले ओलंपिक में उनकी ही कोचिंग में युवा शूटर मनु भाकर ने 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे. Fri, 12 Jun 2026 09:53:33 +0530

  Videos
See all

Gautam Gambhir distributed cold drinks to his fans! | फैंस को बांटी कोल्ड ड्रिंक! | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T05:13:35+00:00

Bengal News | तालाब से मिले खतरनाक हथियार! | #shorts #viralnews #viralvideo #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T05:12:26+00:00

Hormuz Strait | समुद्र में हमला, भारत का वीर सपूत शहीद | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T05:14:52+00:00

US Iran War News Live : Strait of Hormuz में भीषण जंग, तेल-गैस से जुड़ी बड़ी खबर | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T05:13:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers