इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, 168 किलो पनीर-घी किया जब्त, जांच के लिए लैब भेजे नमूने
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग को विनोबा नगर में एक घर के फ्रीजर से 124 किलो पनीर और 44 किलो घी मिला है।
जांच में गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर विभाग ने पनीर और घी के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। वहीं जांच रिपोर्ट आने तक पनीर और घी कुल 168 किलो खाद्य पदार्थ जब्त कर लिया गया है। बरामद किए गए खाद्य पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 65,000 रुपये बताई जा रही है।
बता दें कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने पत्रकार चौराहा के पास विनोबा नगर स्थित अंकित मेवाड़ा के निवास पर औचक निरीक्षण किया। विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम रसूलपुरा, जिला सीहोर निवासी अंकित मेवाड़ा बाहर से पनीर और घी मंगवाकर इंदौर शहर में बेच रहे हैं।
बड़ी मात्रा में पनीर और घी बरामद
निरीक्षण के दौरान टीम को घर में रखे फ्रीजर से बड़ी मात्रा में पनीर और घी बरामद हुआ। पूछताछ में मेवाड़ा ने बताया कि वह इन खाद्य पदार्थों को इंदौर शहर में घूम-घूमकर बेचते हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए अधिकारियों ने मौके से पनीर और घी के नमूने लिए। दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
पनीर-घी के नमूने अमानक मिले तो होगी कार्रवाई
बता दें कि खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि पनीर और घी के नमूने अमानक पाए जाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाहर से खाद्य पदार्थ मंगवाकर शहर में बिक्री और सप्लाई करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Success Story: एमेजॉन की नौकरी छोड़ी, UPSC में मिली नाकामी... फिर 45 दिन की तैयारी से IIM अहमदाबाद का सफर
एमेजॉन की नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने वाले आईआईटी ग्रेजुएट विवेकानंद ने असफलता के बाद 45 दिन में कैट पास कर आईआईएम अहमदाबाद में अपनी जगह पक्की कर ली।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan








