Responsive Scrollable Menu

SUV Tyres: योकोहामा ने भारत में लॉन्च किए नए जियोलैंडर X-CV टायर, जानें खासियतें

SUV Tyres: योकोहामा इंडिया ने अपनी जियोलैंडर एसयूवी टायर सीरीज में नया जियोलैंडर X-CV शामिल किया है। यह जियोलैंडर H/T के बाद सीरीज का दूसरा रोड-फोकस्ड टायर है। नई X-CV रेंज को भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए 16 से 20 इंच तक के साइज में पेश किया जाएगा। इसमें 32 तक के टायर प्रोफाइल उपलब्ध होंगे। कंपनी के मुताबिक, इन टायरों की बिक्री अगस्त के आखिर से Yokohama Club नेटवर्क और चुनिंदा अधिकृत डीलर्स के जरिए शुरू होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इनकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

भारत में पहली बार 16 और 17 इंच साइज
Geolandar X-CV की खास बात यह है कि भारत पहला ऐसा बाजार है जहां इस टायर सीरीज को 16 और 17 इंच के साइज में पेश किया जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में Geolandar X-CV सीरीज आमतौर पर 18 इंच और उससे बड़े साइज में उपलब्ध है।

योकोहामा इंडिया के चेयरमैन नितिन मंत्री के मुताबिक, भारत में SUV सेगमेंट में 15-16 इंच के टायर साइज की मांग काफी महत्वपूर्ण है और लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कंपनी ने X-CV को छोटे साइज में लाने का फैसला किया है। 16 इंच साइज में ये टायर Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी SUVs को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं।

15 इंच साइज में नहीं आएंगे X-CV टायर
कंपनी ने साफ किया है कि Geolandar X-CV को 15 इंच साइज में लाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। नितिन मंत्री के अनुसार, यह रेंज प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस करती है और कंपनी 16 इंच या उससे बड़े साइज में ही इसे बनाए रखना चाहती है।

बेहतर ग्रिप और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी
योकोहामा का दावा है कि Geolandar X-CV में एसिमेट्रिकल ट्रेड पैटर्न दिया गया है, जिसमें चार मुख्य ग्रूव हैं। ये ग्रूव गीली सड़कों पर बेहतर ग्रिप देने में मदद करते हैं।

टायरों को सड़क पर शोर कम करने के लिए भी डिजाइन किया गया है। इनमें फुल नायलॉन कवर और टू-प्लाई साइडवॉल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे टायर की मजबूती और तेज रफ्तार पर स्टेबिलिटी बेहतर होने का दावा किया गया है।

कंपनी के मुताबिक, Geolandar X-CV इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी कम्पैटिबल है। इससे यह टायर पारंपरिक SUVs के साथ-साथ बढ़ते EV SUV सेगमेंट के लिए भी एक विकल्प बन सकता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

‘DM-SP को बुलाइए, तभी होगी बात’… बहराइच नवोदय विद्यालय में धरने पर बैठे छात्र, जानें पूरा मामला

बहराइच के नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार आधी रात को छात्र विद्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और DM-SP को बुलाने की मांग करने लगे.

Continue reading on the app

  Sports

मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजते हुए पकड़ा गया क्रिकेटर, बीसीसीआई ने ठोका भारी जुर्माना

Cricketer send message to girlfried during match: तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के एक युवा बल्लेबाज पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया है. खिलाड़ी मैच के दौरान 'खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र' (PMOA) में अपनी महिला मित्र को मैसेज भेजते पकड़ा गया. बीसीसीआई ने मैच के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया है. Sat, 15 Aug 2026 01:19:38 +0530

  Videos
See all

Chamoli Rescue Operation : मौत की टनल मेंऑपरेशन जिंदगी! | Breaking News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T20:30:36+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | Pakistan में आजादी का 80वां जश्न.. लेकिन आजादी अधूरी ! | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:37:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers