वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता! घटकर 2.5% पहुंची वैश्विक ग्रोथ, भारत की GDP पर भी पड़ा असर; फिर चीन से आगे कैसे?
वर्ल्ड बैंक ने 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाकर 2.5% कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव से ऊर्जा कीमतों में उछाल और अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। भारत की GDP ग्रोथ 7.7% से घटकर 6.6% रहने का अनुमान है।
ओमान की खाड़ी में लगातार तीसरा हमला: अमेरिका ने 'MT Jalveer' जहाज पर दागीं मिसाइलें, भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर सवाल
US attack on Indian crew: ओमान की खाड़ी में लगातार बढ़ते तनाव के बीच एक और चिंताजनक घटना सामने आई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उन्होंने 'MT Jalveer' नामक तेल टैंकर पर मिसाइल हमला किया है। यह जहाज गिनी-बिसाऊ के ध्वज के तहत संचालित हो रहा था और इस पर कुल 20 भारतीय नाविक सवार थे। अमेरिकी सेना का दावा है कि यह टैंकर ईरान के खिलाफ लगाए गए समुद्री नाकेबंदी का उल्लंघन कर तेल परिवहन का प्रयास कर रहा था।
मिसाइल हमले से रोका गया जहाज
CENTCOM के अनुसार, यह घटना 10 जून को देर रात करीब 11:20 बजे (ET) हुई। अमेरिकी बलों ने बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जब जहाज नहीं रुका, तो एक अमेरिकी विमान ने टैंकर के इंजन रूम को निशाना बनाते हुए दो 'हेलफायर' (Hellfire) मिसाइलें दागीं। राहत की बात यह है कि इस हमले में सभी 20 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।
— U.S. Central Command (@CENTCOM) June 11, 2026
भारत ने जताई कड़ी नाराजगी
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए हमलों की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हाल के दिनों में भारतीय नाविकों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं, जो अत्यंत चिंताजनक हैं। भारत ने स्पष्ट किया है कि वाणिज्यिक शिपिंग और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए और समुद्री आवागमन स्वतंत्र रहना चाहिए। इस मुद्दे पर भारत ने अमेरिकी चार्ज डी'अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
#WATCH | MEA Spox Randhir Jaiswal says, "There have been several incidents involving Indian seafarers in West Asia in the last few days. We attach high importance to the welfare and well-being of our seafarers' community. We need not re-emphasise this point. Yesterday, we… pic.twitter.com/pD7GJPBuSQ
— ANI (@ANI) June 11, 2026
लगातार तीसरी घटना, तीन भारतीय नाविकों ने गंवाई जान
ओमान की खाड़ी में जहाजों पर हमलों की यह तीसरी बड़ी घटना है:
- पहली घटना (8 जून): 'MT Marivex' में आग लगने की खबर आई, जिसमें सवार सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित बचा लिए गए थे।
- दूसरी घटना (10 जून): टैंकर 'MT Settebello' पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की दुखद मौत हो गई, जिसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की है।
- तीसरी घटना (11 जून): 'MT Jalveer' पर अमेरिकी मिसाइल हमला हुआ, जिसमें चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
भारत सरकार ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और क्षेत्र में शांति और कूटनीति के जरिए समाधान का आह्वान किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi





















