यूपी के युवक की अमेरिकी हमले में मौत:होर्मुज में शिप पर थे, पिता से कहा था- जल्द लौटूंगा; पत्नी बेहोश, मां बिलख रही
यूपी में देवरिया के रहने वाले शिवानंद चौरसिया (38) की होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी हमले में मौत हो गई। वह सिंगापुर के जहाज 'MT सेत्तेबेल्लो' पर थे। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने इसकी पुष्टि की है। शिवानंद जहाज पर इंजन फिटर थे और करीब 9 माह पहले विदेश गए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को जहाज होर्मुज के पास से गुजर रहा था, तभी अमेरिका ने हमला कर दिया। जिसमें शिवानंद की मौत हो गई। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार सुबह घटना की जानकारी सबसे पहले दुबई में रहने वाले शिवानंद के छोटे भाई राम प्रवेश चौरसिया को दी। उन्होंने यह बात परिवार को बताई। इस पर घर में चीख-पुकार मच गई और मां और पत्नी बदहवास हो गईं। पिता रामजी चौरसिया ने कहा, बेटा रोज फोन करता था। शिवानंद से आखिरी बार 8 जून को बात हुई थी। उसने मुझसे और अपनी पत्नी से करीब 20 मिनट तक बात की थी। शिवानंद ने बताया था कि उनका जहाज ओमान के तट के पास खड़ा है और वो जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। इसके बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया और फिर हमारी बात नहीं हो सकी। पूरा परिवार शिवानंद के आने का इंतजार कर रहा था। पिता बात-बात करते भावुक हो गए। उन्होंने गमछे से अपने आंसुओं को पोछते हुए कहा, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 2 तस्वीरें देखिए… पति के मौत की खबर मिलते ही पत्नी बेहोश शिवानंद चौरसिया देवरिया में सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के रहने वाले थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में पिता रामजी चौरसिया, मां कलावती देवी, पत्नी सुशीला, पांच साल का बेटा राजवीर और दो साल की बेटी वानिका हैं। पति की मौत से पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही हैं। माता-पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजनों का कहना है कि शिवानंद परिवार के बेहतर भविष्य के लिए विदेश में कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे थे। उनकी कमाई से ही घर का खर्च और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई चल रही थी। बहनोई बोले- 9 महीने पहले शिवानंद नौकरी करने गए थे शिवानंद के बहनोई ने बताया कि वह करीब 9 महीने पहले जहाज पर नौकरी के लिए विदेश गए थे। टैंकर पर हुए हमले के दौरान वे तीन लापता लोगों में शामिल थे। परिवार की उनसे आखिरी बार दो दिन पहले फोन पर बात हुई थी। शिवानंद अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। गांव में पसरा मातम, अंतिम दर्शन का इंतजार शिवानंद की मौत की खबर मिलते ही सुरौली गांव में मातम पसर गया। दोपहर तक बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए। तहसील प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने भी परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि विदेश में हुई घटना से संबंधित औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों के माध्यम से पार्थिव शरीर को भारत लाने के प्रयास जारी है। परिवार को सहायता देने की उठी मांग ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग की है। उनका कहना है कि शिवानंद की असमय मौत से परिवार पूरी तरह संकट में आ गया है। परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द पार्थिव शरीर गांव लाया जाए, ताकि पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा, राज्य सरकार और भारत सरकार से संपर्क कर परिवार को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। जिला प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। उस जहाज को देखिए, जिस पर शिवानंद तैनात थे… 3 दिन में भारतीय क्रू वाले 2 जहाजों पर हमला अमेरिका ने पिछले 3 दिनों में भारतीय क्रू वाले दो तेल टैंकरों पर हमला किया है। पहला हमला 8 जून को एमटी मैरीवेक्स पर हुआ। इस पर 28 नाविक सवार थे जिसमें 24 भारतीय थे। भारतीय तटरक्षक बल और ओमान की एजेंसियों ने सभी को सुरक्षित निकाला। इसके बाद 10 जून को एमटी सेत्तेबेल्लो पर हमला हुआ। यह पलाऊ के झंडे के तहत चल रहा था। इस पर भी 24 क्रू मेंबर्स थे। इनमें से 3 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की और अमेरिका के दूतावास के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया। MT सेत्तेबेल्लो पर अमेरिकी हमले का वीडियो… ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- सड़क हादसे में ट्रेनिंग से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत:एटा में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी ऑल्टो कार, हाथ-पैर और चेहरे की हडि्डयां चूरचूर एटा में सड़क हादसे में यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वे मुरादाबाद से तीन दिनों की ट्रेनिंग करके एटा पुलिस लाइन लौट रहे थे। नेशनल हाइवे पर उनकी तेज रफ्तार कार रोड साइड खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो के परखच्चे उड़ गए। पूरी खबर पढ़िए…
Sri Lanka दौरे के लिए Team India Under-19 का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को मिली विकेटकीपर की जिम्मेदारी।
महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को बृहस्पतिवार को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम की घोषणा की। इस दौरे पर तीन वनडे और दो बहु-दिवसीय मैच खेले जाएंगे। टीम की अगुआई यशबर्धन सिंह चौहान करेंगे जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उप-कप्तान नियुक्त किया गया।
द्रविड़ जूनियर को एक दिवसीय टीम में रजत बघेल के साथ दो विकेटकीपिंग विकल्पों में से एक के तौर पर चुना गया है जबकि बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए विकेटकीपिंग के लिए मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को चुना गया है। सत्रह साल के अन्वय द्रविड़ ने पिछली वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने छह मैच में कुल 220 रन बनाए जिसमें उनका शीर्ष स्कोर नाबाद 82 रन था। वह बेंगलुरु में हुई त्रिकोणीय घरेलू सीरीज के दौरान भारत की अंडर-19 ‘बी’ टीम के लिए खेल चुके हैं।
इस सीरीज में भारत ए और अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी शामिल थीं। घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीम सी में भी चुना गया था। वहीं 2024 में द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोट के कारण वह श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे।
भारत की अंडर-19 वनडे टीम: यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उप कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्य परेश पटेल, मोहित उलवा, ईशान सूद।
भारत अंडर-19 बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए टीम: यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उप कप्तान), पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्य परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi