India-Nepal Border Dispute: नेपाल और भारत के बीच सीमा विवाद पर नेपाली सरकार की सफाई, पीएम बालेन शाह के किस बयान पर मचा था बवाल?
India-Nepal Border Dispute: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने संसद में कहा कि काठमांडू द्विपक्षीय बातचीत के ज़रिए सीमा से जुड़े सभी मामलों को सुलझाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का समर्थन नहीं करता है
Lock Upp 2: क्या कंगना रनौत के बिना लौट रहा लॉक अप का नया सीजन? नए प्रोमो में फराह-रितेश की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस
By shristi jha
Lock Upp 2: करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद रियलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है. लेकिन इस बार शो की वापसी सिर्फ नए कंटेस्टेंट्स या नए ट्विस्ट की वजह से चर्चा में नहीं है. बल्कि सबसे बड़ी चर्चा उस चेहरे को लेकर हो रही है, जिसने पहले सीजन में शो की पहचान बनाई थी. हम बात कर रहे हैं, एक्ट्रेस 'कंगना रनौत' (Kangana Ranaut) की. लेकिन नए सीजन के प्रोमो में कंगना की जगह 'फराह खान'और 'रितेश देशमुख' नजर आए हैं. तो क्या कंगना रनौत शो में नजर नहीं आएंगी. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
शो को होस्ट करेंगे फराह-रितेश?
नए प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल है, क्या इस बार 'लॉक अप' कंगना रनौत के बिना लौट रहा है? और अगर ऐसा है, तो शो की कमान आखिर किसके हाथ में होगी?
हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो ने इस सस्पेंस को और बढ़ा दिया है. वीडियो में 'फराह खान' (Farah Khan) और 'रितेश देशमुख' (Riteish Deshmukh) जेल की थीम वाले सेटअप में नजर आए, जिसके बाद ये साफ हो गया कि इस बार दोनों शो में अहम भूमिका निभाने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस सीजन में जेलर्स और होस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे.
कंगना रनौत में नजर आएंगी या नहीं
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक नए सीजन में कंगना रनौत होस्ट के तौर पर नजर नहीं आएंगी. बताया जा रहा है कि, उनकी जगह फराह खान और रितेश देशमुख शो की कमान संभालते दिखाई देंगे. हालांकि सोशल मीडिया पर अभी भी कुछ फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कंगना किसी खास एपिसोड या सरप्राइज एंट्री के जरिए शो का हिस्सा बन सकती हैं. लेकिन अभी तक इसकी कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है.
इस बार क्या होगा सबसे बड़ा बदलाव?
बता दें, इस बार 'लॉक अप 2' में काफी कुछ खास होने वाला है. पहला तो ये कि ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' (Netflix) पर जारी किया जाएगा. इतने बड़े प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद अब इसके प्रोडक्शन स्केल, गेमप्ले और विजुअल प्रेजेंटेशन को लेकर फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं. वहीं, कई फैंस का मानना है कि ये बदलाव शो को पहले से ज्यादा बड़े केटेगरी तक पहुंचा सकता है. इसके अलावा शो में होस्ट ही नहीं बदला है, बल्की इसकी थीम भी कुछ अलग होने वाली है.
शो में ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर
'लॉक अप 2' के प्रोमो के बाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि इसका हिस्सा कौन-कौन बनेगा. कुछ रिपोर्ट्स की माने तो इसमें, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नाम सामने आया है. वहीं, उर्फी जावेद और अर्चना गौतम का भी शो के लिए सामने आया है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया गया है. ऐसे में देखना होगा कि इस बार कौन-कौन शो में धमाल मचाता दिखेगा.
कब से शुरू होगा 'लॉक अप 2'
बता दें कि, 'लॉक अप 2' 27 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. इसे Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा. मालूम हो कि पहले ये शो पहले ALT बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर आता था. लेकिन विवादों के चलते ALT बालाजी प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया गया है. अब फैंस को बस शो का इंतजार है. वहीं, बता दें कि लॉक अप के पहले सीजन के विनर मुनव्वर फारूकी थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation