Responsive Scrollable Menu

UP Weather : आज 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, 70KM/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिर सकते है ओले, जानें IMD अपडेट

प्री-मानसून गतिविधियों के चलते गुरुवार को भी उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान प्रदेश में 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से 13-14 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

बुधवार (10 जून 2026) तड़के गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, गोंडा, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, फर्रुखाबाद, संभल, बिजनौर समेत 12 शहरों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बांदा सबसे गर्म जिला रहा, यहां पर अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बरेली जिले में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी, पूर्वी भाग तथा उत्तरी पश्चिमी बिहार पर 3 अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इससे होकर पंजाब से गंगेय पश्चिम बंगाल तक मौसमी द्रोणी जा रही है। इसके प्रभाव से निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से पूर्वा हवाएं आ रही है। आज नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से 13-14 जून तक आंधी-तूफान बारिश की संभावना है। इससे तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की कमी तथा उसके उपरांत 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, 11 से 14 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी यूपी में 13 जून तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती है। जून के तीसरे हफ्ते तक मानसून के प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है। आमतौर पर प्रदेश में 15 से 25 जून के बीच मानसून पहुंचता है।

गुरूवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहरनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र में मेघगर्जन/वज्रपात के साथ आंधी की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60 से 70 किमी/घंटा तक रह सकती है।
  • कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, कसगंज, एटा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार हवा चल सकती है। हवा की गति 50 से 60 किमी/घंटा रह सकती है।
  • बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहरनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कसगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
  • गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, इटावा, औरैया, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और संभल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

UP WEATHER FORECAST

Continue reading on the app

भारत में पीएमएस इंडस्ट्री के अगले विकास के चरण में पारदर्शिता और निवेशक सुरक्षा की होगी अहम भूमिका: सेबी

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत में पीएमएस इंडस्ट्री के अगले विकास के चरण में पारदर्शिता, निवेशक सुरक्षा और मजबूत शासन-व्यवस्था की अहम भूमिका होगी। यह बयान भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार ने गुरुवार को दिया।

कुमार ने एपीएमआई लीडरशीप कॉन्क्लेव 2026 में कहा कि भारत की पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) इंडस्ट्री की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) करीब 42 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है और 2.1 लाख अधिक निवेश इसमें निवेश कर रहे हैं।

कुमार ने कहा, भारत में पीएमएस इंडस्ट्री एक अहम मोड़ पर है। जैसे-जैसे निवेशकों की उम्मीदें बदल रही हैं और पर्सनलाइज्ड वेल्थ मैनेजमेंट सॉल्यूशन की मांग बढ़ रही है, इस इंडस्ट्री के पास भारत के इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम के एक अहम स्तंभ के तौर पर उभरने का मौका है।

उन्होंने कहा कि इस सेक्टर की टिकाऊ विकास के लिए पूरी इंडस्ट्री में स्टैंडर्डाइजेशन, बेहतर डेटा पारदर्शिता और एक मजबूत वितरण सिस्टम बहुत जरूरी होंगे।

कुमार के अनुसार, एक मजबूत, भरोसेमंद और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी पीएमएस इंडस्ट्री बनाने के लिए टियर-2 और टियर-3 मार्केट में गहरी पैठ, निवेशकों में ज्यादा जागरूकता, जिम्मेदार वितरण प्रथाएं और पक्षकारों के बीच सहयोग बहुत जरूरी होगा।

यह कॉन्क्लेव एसोसिएशन ऑफ पोर्टफोलियो मैनेजर्स इन इंडिया (एपीएमआई) ने आयोजित किया था, जो सेबी-रजिस्टर्ड पोर्टफोलियो मैनेजरों का प्रतिनिधि संगठन है।

एपीएमआई के चेयरमैन बिहारीलाल देवरा ने कहा कि पीएमएस इंडस्ट्री भारत के वेल्थ मैनेजमेंट सेक्टर का एक अहम हिस्सा बन गई है। इसकी वजह निवेशकों में बढ़ती जागरूकता, कस्टमाइज्ड इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन की बढ़ती मांग और समर्थित नियामत ढांचा है।

उन्होंने कहा, एपीएमआई में, हम निवेशकों की सुरक्षा, इंडस्ट्री के विकास और मार्केट की ईमानदारी जैसे हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री के लोगों और सेबी के बीच रचनात्मक बातचीत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देओरा ने आगे कहा कि 2022 में काम शुरू करने के बाद से एसोसिएशन ने निवेशकों की सुरक्षा, नियमों का पालन, पारदर्शिता, डिजिटल बदलाव, प्रोफेशनल क्षमता बढ़ाने और आसानी से बिजनेस करने पर ध्यान देते हुए लगभग 50 रणनीतिक पहल की हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय खिलाड़ी ने इस विदेशी टीम के लिए किया डेब्यू, पहली ही पारी में झटके इतने विकेट

Manav Suthar County Championship Debut: भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने इंग्लिश काउंटी क्लब वारविकशर के लिए डेब्यू कर लिया है. उन्होंने अपने पहले ही मैच में यॉर्कशर के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की. Sat, 13 Jun 2026 18:52:04 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: Rahul Gandhi को लेकर क्या बोले BJP प्रवक्ता? | BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T13:37:16+00:00

Darbhanga Murder: दरभंगा में यामाहा शोरूम के Manager की रॉड से मारकर हत्या, वीडियो CCTV में कैद #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T13:35:44+00:00

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: NEET Paper Leak और महिला सुरक्षा पर जनता ने पूछे तीखे सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T13:34:51+00:00

चंद्रशेखर की रैली में चोर ने किया हाथ साफ #shorts #shortsvideo #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T13:37:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers