गुरु रंधावा की जिम पर हुई फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उनकी जिम पर गुरुवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में उनकी 24HS फिटनेस दिल्ली के नाम से जिम है। वहीं पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।
सिंगर की जिम पर हुई फायरिंग की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी पिछले कुछ दिनों में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाली लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना के जिम्मेदारी ली गई।
गुरु रंधावा की जिम पर फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार की सुबह पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन को पीसीआर के माध्यम से पुष्कर एनक्लेव स्थित जिम में गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली थी। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि बाइक पर आए तो अज्ञात बदमाशों ने जिम के शीशे पर कुछ राउंड गोलियां चलाई है। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। जानकारी सामने आते हु पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सामने आई पोस्ट
इस घटना के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, जो अनिल पंडित नाम के अकाउंट से की गई है। इसकी प्रोफाइल पर लॉरेंस बिश्नोई का फोटो लगा हुआ दिखाई दे रहा है। पोस्ट में लिखा है जय महाकाल, जय श्री राम। राम राम सभी भाइयों को..ये 24HS Fitness गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है, वो मैंने अनिल पंडित यूएसए और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने की है। यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीब हो रहा था। हमने इसको पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो यह हमारा दुश्मन है लेकिन इसको समझ नहीं आया। जितने भी हमारे दुश्मन है वह किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी सबसे मुलाकात होगी, वेट एंड वॉच। नीचे एक नोट भी लिखा हुआ है जिसमें लिखा है कि जितने भी देशद्रोही हैं, जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं। दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना वहीं पर मारेंगे। इसके नीचे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के नाम लिखे दिखाई दे रहे हैं।
सलमान से है लॉरेंस की दुश्मनी
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सलमान खान से दुश्मनी काला हिरण शिकार मामले को लेकर है। गैंग का कहना है कि सलमान खान को बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। जबकि कोर्ट ने इस मामले में एक्टर को बरी कर दिया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार सलमान खान और उनके करीबी लोगों को जान से मारने की धमकी दे रही है। इस वजह से एक्टर को z प्लस सिक्योरिटी दी गई है। उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Rajya Sabha Elections: मीनाक्षी नटराजन मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, आज नामांकन वापसी का अंतिम दिन
Rajya Sabha Elections: मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निरस्त किये जाने के बाद से कांग्रेस आक्रोशित है , भोपाल से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस नेता विरोध जाता रहे हैं राज्य निवार्चन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग तक में अर्जी दी लेकिन जब वहां राहत नहीं मिली तो कांग्रेस ने आज सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की दलील सुनने के बाद इस मामले पर कल शुक्रवार को सुनवाई करने का निर्णय लिया है लेकिन खास बात ये है कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया के अनुसार नाम वापसी का आज अंतिम दिन है।
मध्य प्रदेश से उठा सियासी तूफ़ान थम नहीं रहा है, भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त हो जाने के बाद से कांग्रेस की दावेदारी ही खत्म हो गई और मध्य प्रदेश की तीनों सीटें भाजपा के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं लेकिन कांग्रेस भी मोर्चे पर डटी हुई है मामला राज्यसभा से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी मैदान में आ गया है।
वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी, विवेक तन्खा, महासचिव जयराम रमेश, केडी वेणुगोपाल आदि नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग जाकर मुख्य आयुक्त से मुलाकात की थी और जिस कोर्ट केस को आधार बनाकर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया उसे अनुचित बताया , कांग्रेस ने कहा सिर्फ कोर्ट का समन है उस मामले में कोई पुलिस एफ आई आर नहीं हुई कोई कन्विक्शन नहीं हुआ कोर्ट ने मामले का संज्ञान ही नहीं लिया तो फिर इसकी जानकारी नहीं देना नियम विरुद्ध कैसे हो गया।
मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस
चुनाव आयोग का देर रात तक कोई फैसला नहीं आया खबर है कि आयोग इस मामले में कानून विशेषज्ञों की राय ले रहा है और आज अपना फैसला दे सकता है, लेकिन भाजपा पर षड्यंत्रपूर्वक नामांकन निरस्त करवाने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग में पदस्थ रिटर्निंग ऑफिसर पर भी पक्षपात करने और भाजपा का साथ देने का आरोप लगा रही है पार्टी अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती इसलिये पार्टी इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई।
शुक्रवार को SC में होगी मीनाक्षी मामले की सुनवाई
वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की पीठ के सामने याचिका रखते हुए इसे तत्काल सुनवाई करने योग्य बताया और इसमें शीघ्र सुनवाई करने अथवा अंतरिम आदेश देने की मांग की, अदालत ने सिंघवी की दलील सुनने के बाद मामले को कल शुक्रवार को सूचीबद्ध कर दिया यानि मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल शुक्रवारको सुनवाई करेगा।
नाम वापसी का आज अंतिम दिन
यहाँ बात दें चुना वायोग द्वारा घोषित राज्यसभा चुनावों की प्रक्रिया के तहत आज गुरुवार 11 जून राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम वापसी का अंतिम दिन है। मध्य प्रदेश के सियासी उठापटक से मामला उलझ गया है। अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग के फैसले के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर भी टिक गई हैं।

Mp Breaking News