Firing At Guru Randhawa Gym: पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार गुरु रंधावा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई नया गाना नहीं, बल्कि दिल्ली स्थित उनके जिम पर हुई फायरिंग है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
सुबह-सुबह हुई फायरिंग
Delhi Police-" Today, early morning, a PCR call was received at PS Paschim Vihar East regarding a firing incident at "24 Hs fitness" Gym, Pushkar Enclave, Paschim Vihar. On initial verification, it has been confirmed that a few rounds were fired at the Gym glass by two unknown… pic.twitter.com/kRKdrtm33g
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित गुरु रंधावा के जिम '24HS Fitness Delhi' पर गुरुवार सुबह गोलीबारी की गई। पुलिस को इस घटना की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक जिम के बाहर पहुंचे और शीशों पर कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
lawrence bishnoi
फायरिंग के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने लगी। इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित नाम के व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में लिखा गया कि गुरु रंधावा को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया। साथ ही गैंग ने अपने विरोधियों को भी धमकी भरे संदेश दिए।
सलमान खान से जोड़ा जा रहा कनेक्शन वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि गुरु रंधावा की सलमान खान से नजदीकियों की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
rohit sharma new record: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का नतीजा भले कोई भी ना बता पाए पर एक बात तो हर कोई बता सकता है कि 39 साल 44 दिन की उम्र में खेलते हुए रोहित शर्मा , महान ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ का 39 साल 36 दिन में खेलने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. Thu, 11 Jun 2026 16:56:32 +0530