Responsive Scrollable Menu

धुरंधर-2 सिंगर जैसमीन के 'मर जावां' गाने पर झूमे लखनऊवाले:शंकर महादेवन संग रिंकू का क्रेज, UP T-20 की शुरुआत

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज शाम UP T-20 के सीजन-4 का आगाज हो गया। धुरंधर-2 की सिंगर जैसमीन सैंडलस ने जैसे ही ‘जे तैनू यार न मिले ते मर जावां…’ गाया। लखनऊ वाले झूम उठे। शंकर महादेवन ने 'शिव तांडव स्त्रोतम' से परफॉर्मेंस की शुरुआत की। शंकर महादेवन के ‘रोके तुझको आंधियां या जमीन और आसमां, पाएगा जो लक्ष्य है तेरा’ गाने पर फैंस ने चीयर्स किया। इसके बाद अपने दोनों बेटों संग 'जिंदा है तो प्यार कर, प्याला पूरा भर ले... गाने से दर्शकों में जोशभर दिया। सीएम योगी ने क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया। इसके पहले ड्रोन से आसमान में यूपी टी 20 लीग लिखा गया। टीमों के नाम, लोगो और ट्रॉफी बनाई गई। सीएम योगी के साथ BCCIउपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की तस्वीर और तिरंगा बनाया गया। लीग का पहला मैच काशी रुद्रास और मेरठ मावरिक्स के बीच खेला जाएगा। रिंकू सिंह मेरठ, जबकि उपेंद्र यादव काशी के कप्तान हैं। 4 तस्वीरें देखिए… यूपी T-20 में खेल रही हैं 6 टीमें यूपी T-20 लीग के चौथे संस्करण में कुल 6 टीमें खेल रही हैं। इनमें काशी रुद्रास, मेरठ मैवरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स, कानपुर सुपरस्टार्स, लखनऊ फाल्कन्स और गोरखपुर लायंस हैं। लीग में फाइनल समेत कुल 34 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। UP T-20 लीग के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

कप्तान बनने के बाद डबल हुई गिल की परफॉर्मेस:बैटिंग औसत 82 पार, हर तीसरी पारी में शतक; सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे

टेस्ट क्रिकेट में भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की बैटिंग कप्तानी मिलने के बाद काफी बेहतर हो गई है। कप्तानी मिलने से पहले गिल ने 59 पारियों में करीब 35 की औसत से रन बनाए थे। वहीं, कप्तान बनने के बाद से उन्होंने 15 पारियों में 82 से ऊपर की औसत से बैटिंग की है। शतक बनाने की फ्रिक्वेंसी भी बेहतर हुई गिल ने कप्तान बनने से पहले 59 पारियों में सिर्फ 5 शतक जमाए थे। यानी करीब 12 पारियों में एक शतक। वहीं, कप्तान बनने के बाद उन्होंने 15 पारियों में ही 6 शतक जमा दिए हैं। यानी अब वे हर शतक के लिए तीन से भी कम पारियां ले रहे हैं। ब्रैडमैन भी पहुंच से दूर नहीं क्रिकेट आंकड़ों पर काम करने वाली संस्था CricViz के अनुसार, बतौर कप्तान कम से कम 10 पारियों के बाद ऑल टाइम औसत के मामले में गिल दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ डॉन ब्रैडमैन हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने कप्तान रहते हुए 101.51 की औसत से रन बनाए थे। टीम का प्रदर्शन सुधारना चुनौती गिल ने कप्तान बनने के बाद से अपनी बल्लेबाजी भले ही काफी बेहतर कर ली है, लेकिन टीम के प्रदर्शन पर इसका खास असर नहीं दिखा। गिल की कप्तानी में भारत ने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें भारत को 5 में जीत और 3 में हार झेलनी पड़ी है। एक टेस्ट डॉ रहा है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में सीरीज हार गई। हालांकि, गिल चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का एक मैच नहीं खेल पाए थे। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI में पहली बार बनेगा डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद:VVS लक्ष्मण को मिल सकती है जिम्मेदारी, गंभीर-अगरकर 2027 वर्ल्डकप तक बने रहेंगे BCCI भारतीय क्रिकेट के पूरे सिस्टम को एक साथ जोड़ने की तैयारी में है। बोर्ड पहली बार डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद बनाने जा रहा है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख VVS लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके लिए उनका कॉन्ट्रैक्ट 2 साल बढ़ाने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

WTC: बांग्लादेश की जीत से भारतीय टीम को झटका, WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर खिकसी

WTC Points Table: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर इतिहास रच दिया. टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के घर में ये पहली जीत है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है. वहीं, बांग्लादेश की इस जीत से टीम इंडिया अब टेबल में 5वें स्थान पर आ गई है. Sun, 16 Aug 2026 11:31:14 +0530

  Videos
See all

Sanjay Raut: वंदे मातरम् विवाद पर संजय राउत का पलटवार #sanjayraut #vandemataram #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:13:23+00:00

Deepika Padukone Baby Bump: एयरपोर्ट पर Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण को किया ड्रॉप, दिखा बेबी बंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:12:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers